छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर

रायगढ़ अंचल के युवाओं को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रायगढ़ में प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर का निर्माण होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 3 दिसंबर को इसका भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ज्ञान आधारित समाज में उज्ज्वल भविष्य के लिए असीम संभावनाएं होती हैं। आज अगर हम वैश्विक और राष्ट्रीय परिदृश्य में देखें तो समाज में जिन्हें चेंज मेकर के रूप में देखा जाता है, उन सभी ने ज्ञान को अपनी सफलता का आधार बनाया। सफलता के स्थापित मापदंडों के अलावा आज तकनीक आधारित उद्यमिता में सफलता के जो मुकाम तय किए जा रहे हैं, ज्ञान ही उसकी बुनियाद है। युवाओं को सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलें तो वे अपने भविष्य की मजबूत राह बना सकते हैं।

रायगढ़ में बनने वाला नालंदा परिसर एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी होगी। इसमें वह सारी सुविधाएं होंगी जो अमूमन बड़े शहरों और विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी में देखने को मिलती हैं। इसमें आने वाले समय की मांग और जरूरतों के अनुसार संसाधन उपलब्ध होंगे। यहां अध्ययन-अध्यापन का एक ऐसा इको सिस्टम छात्रों को मिलेगा, जिससे वे खुद को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर

छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर

पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर सकें। उन्होंने बताया कि रायगढ़ के मरीन ड्राइव में सर्वसुविधायुक्त नालंदा परिसर का निर्माण होगा, जो प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर होगा। इसके लिए नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42 करोड़ 56 लाख का करार हुआ है और नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर  

**नालंदा परिसर की मुख्य विशेषताएं:**

- **स्मार्ट लाइब्रेरी और स्टडी जोन:** हजारों किताबों के संग्रह के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ई-बुक्स की एक्सेस करने की सुविधा.

- **स्मार्ट लर्निंग:** 24×7 वाईफाई और इंटरनेट की सुविधा.

- **प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:** सिविल सर्विसेज, मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट, और मैथ्स ओलिंपियाड की तैयारी के लिए विशेष पुस्तकें उपलब्ध होंगी.

- **किड्स स्टडी जोन और किड्स लाइब्रेरी:** 5वीं के बाद बच्चों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी हेतु अलग से स्टडी जोन और लाइब्रेरी.

- **करियर गाइडेंस सेमिनार:** नियमित सेमिनार का आयोजन.

- **अतिरिक्त सुविधाएं:** कॉन्फ्रेंस हॉल और कैफेटेरिया.

यह परिसर युवाओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान करेगा, जिससे वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने में सक्षम हो सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ