... छत्तीसगढ़ बजट 2025 : राज्यपाल ने गिनाई Chhattisgarh cm सीएम साय सरकार की उपलब्धियां

छत्तीसगढ़ बजट 2025 : राज्यपाल ने गिनाई Chhattisgarh cm सीएम साय सरकार की उपलब्धियां

0


छत्तीसगढ़ बजट 2025  -  राज्यपाल (chhattisgarh governor ) ने विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 के पूर्व में अपना भाषण दिया और  (Chhattisgarh cm)  विष्णुदेव साय सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया । आईए हम जनता पोस्ट के इस लेख में जानेंगे कि राज्यपाल ने अपने संबोधन में मुख्य बात कही ।

chhattisgarh capital :  राज्यपाल ने गिनाई सीएम साय सरकार की ये उपलब्धियां

 राज्यपाल ने कहा कि वह विधानसभा गणतंत्र का मंदिर है, जहाँ संविधान की पूजा होती है। उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि उन्हें खुशी है कि सदस्यगण अपनी पूरी क्षमता के साथ अपने संवैधानिक दायित्वों को निभा रहे हैं और अपने क्षेत्र की जनता की आवाज इस फोरम में रख रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के विकास, किसानों की प्रगति, जलवायु परिवर्तन से निपटने और डिजिटल गवर्नेंस जैसी प्रमुख योजनाओं पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता और जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत 

Cm of Chhattisgarh :  उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार विकसित भारत के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार ने जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और आम जनता का फीडबैक लेकर आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की है और इसे लागू कर रही है। उन्होंने यह उल्लेख किया कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष है और यह विधानसभा का भी रजत जयंती वर्ष है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में विकास की बुनियाद को मजबूत करने में सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी का वर्ष भी है, जिसे उनकी सरकार 'अटल निर्माण वर्ष' के रूप में मना रही है।

छत्तीसगढ़ बजट 2025  : अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया

बीते 25 वर्षों में राज्य में मानव संसाधन और अधोसंरचना विकास के बड़े कार्य हुए। कुछ वर्षों की बाधा और कमजोर प्रगति के बाद यह विकास प्रक्रिया फिर से तेज हुई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने लंबित परियोजनाओं को पुनः आरंभ कराया और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पुनः सक्रिय करने का कार्य किया।

उन्होंने यह घोषणा की कि उनकी सरकार ने एक वर्ष पूरा कर लिया है और इसे 'जनादेश परब' के रूप में मनाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लेकर कार्य कर रही है और हर वर्ष जनता के समक्ष अपने प्रयासों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी।

प्रदेश को 'ट्रिपल इंजन सरकार' मिल गई

अब प्रदेश को 'ट्रिपल इंजन सरकार' मिल गई है, जिससे केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय होगा और इससे निश्चित रूप से प्रदेश के विकास की गति तेज होगी।उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष के प्रत्यक्ष निर्वाचन की परंपरा को पुनः आरंभ किया है, जिससे जनता को अपने प्रतिनिधियों के चुनाव का अधिकार फिर से प्राप्त हुआ है।

सरकार ने सभी वर्गों के विकास के लिए संवेदनशील निर्णय लिए हैं, जिससे किसानों, महिलाओं और युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नक्सलवाद बस्तर में अपने अंतिम चरण में है और उनकी सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को अपनाकर पारदर्शिता सुनिश्चित की है।उन्होंने कहा कि किसानों की संतुष्टि उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस खरीफ वर्ष में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के खातों में 52,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई है और बीते 14 महीनों में यह राशि लगभग 1 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

छत्तीसगढ़ बजट 2025  (chief minister of Chhattisgarh )  - उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार खेती-किसानी को हाइटेक बनाने के लिए कार्य कर रही है, जिससे किसानों की बचत बढ़ रही है और वे तेजी से कृषि यंत्रों की खरीदी कर रहे हैं।  उन्होंने बताया कि उनकी सरकार जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों को समझती है और इसके अनुरूप ऐसे बीज विकसित कर रही है, जो मौसम की मार सह सकें और अधिक उत्पादन कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है और अब तक 22,180 हेक्टेयर भूमि का जैविक प्रमाणीकरण कर 39,950 किसानों को लाभान्वित किया गया है।

Tags, chhattisgarh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top