cg news : प्रदेश में अपराध थम नहीं रहा – कांग्रेस

cg news : रायपुर/jantapost.in प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि एक तरफ सरकार सुशासन तिहार मना रही है,  दूसरी तरफ राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हत्याओं का दौर रुक नहीं रहा है। राजधानी से लेकर दुर्ग और गृह मंत्री के गृह जिले कवर्धा तक चाकूबाजी और हत्या इस सरकार की अक्षमता का प्रमाण है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के कुशासन में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन चुका है और राजधानी रायपुर क्राइम कैपिटल । हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, चाकूबाजी और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसी हिंसक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और खुलेआम हो रही आपराधिक वारदातों, गैंगवार और दहशतगर्दी के कारण आम जनता में भय का माहौल है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार की अकर्मण्यता से अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम सोशल मीडिया पर दहशत फैलाया जा रहा है। बदमाशों और अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए रील बनाकर खुलेआम धमकियां देने का नया ट्रेंड चल पड़ा है, जिस पर पुलिस नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम है।

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा श्याम नगर इलाके में पूरे मुहल्ले का लाईट गोल कर गैंगवार किया गया, दिन दहाड़े चाकूबाजी, गोलीबारी, गैंगवार हो रहे हैं, अंतरराष्ट्रीय शूटरों की आमद छत्तीसगढ़ में हो चुकी है, कुख्यात गिरोह के गुर्गों की पनाह स्थली बन चुकी है लेकिन अपराध नियंत्रण के बजाय यह सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button