
Raipur News Today : महापौर मीनल अर्जुन नगर, दुर्गा नगर, गंगा नगर के जलभराव क्षेत्रों में पहुंची, किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, अर्जुन नगर में नाला सफाई करवाकर छोटे-छोटे चेम्बर बनाकर नाला डायवर्ट कर सुनिष्चित करने कहा कि भविष्य में जल भराव ना होने पाये नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल ने आज नगर निगम जोन 7 के स्वामी आत्मानंद वार्ड अंतर्गत समता कालोनी मार्ग से श्याम खाटु मंदिर मार्ग होकर अर्जुन नगर बस्ती पहुंचकर जलभराव क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद श्री आनंद अग्रवाल, जोन 7 कार्यपालन अभियंता श्री सुषील मोडेस्टस एवं संबंधित जोन 7 कर्मचारियों की उपस्थिति में किया।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान अर्जुन नगर में नाले की सफाई करवाकर रेत की बोरी बिछाकर छोटे छोटे चेम्बर बनाकर गंदे पानी का निकास करवाने के निर्देष दिये। आवष्यक होने पर नाले को डायवर्ट कर गंदे पानी का निकास सुनिष्चित करने निर्देषित किया ताकि भविष्य में दोबारा जल भराव वहां ना होने पाये।
read – Raipur Nagar Nigam News Today
Raipur News Today : स्वच्छता कायम करने के निर्देष
महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने नगर निगम जोन 2 अंतर्गत शहीद हेमूकालाणी वार्ड क्षेत्र में पंडरी में गंगा नगर एवं दुर्गा नगर बस्ती में पहुंचकर जलभराव क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण वार्ड पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, सामाजिक कार्यकर्ता श्री तुषार चोपडा, नगर निगम जोन 2 जोन कमिष्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया एवं संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में किया।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान गंगा नगर एवं दुर्गा नगर में नाले की सफाई अभियान पूर्वक करवाते हुए स्वच्छता कायम करने के निर्देष दिये । ताकि दोबारा जल भराव बारिष में बस्ती में ना होने पाये। महापौर ने पंडरी कपडा बाजार की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के दौरान नाली पर कब्जा करके बनाये गये पाटो को अभियान पूर्वक तोड़कर बाजार क्षेत्र में सफाई करके गंदे पानी का निकास सुगम बनाना सुनिष्चित करने के सख्त निर्देष जोन 2 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। ताकि पंडरी कपडा बाजार क्षेत्र में बारिष में जलभराव की समस्या उत्पन्न ना होने पाये।
Raipur News Today : प्रगति की समीक्षा
नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक टीएल लेकर विभिन्न योजनाओं एवं कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये।
आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने टीएल बैठक में नगर निगम रायपुर के सभी दसों जोनो के संबंधित राजस्व विभाग अमले को 77 दिनों के अभियान के रूप में दिये गये प्रतिदिन के दैनिक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नगर निगम हित को सर्वोपरि रखकर राजस्व वसूली प्राथमिकता से सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। आयुक्त ने नगर निगम रायपुर के बडे बकायेदारो पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत बकाया राजस्व वसूलने कुर्की सील बंदी की कडी कार्यवाही करने के निर्देष दिये।
आयुक्त ने नगर निवेष विभाग के जोनो के नगर निवेष अभियंताओं को सड़क बाधित करने वालो पर सी एण्ड डी वेस्ट पर अधिनियम के अनुसार नियमानुसार व्यवस्था सुधारने जुर्माना करने की कार्यवाही करने निर्देषित किया।
Raipur News Today : आवष्यक समुचित कार्यवाही
आयुक्त ने टीएल बैठक में जोन कमिष्नरों को जल भराव क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां आवष्यक समुचित कार्यवाही तत्काल जोन से सुनिष्चित करने निर्देषित किया ताकि भविष्य में उन क्षेत्रों में दोबारा बारिष में जल भराव की समस्या उत्पन्न ना होने पाये।
आयुक्त ने सीएम हेल्प लाईन के रायपुर नगर निगम के संबंधित सभी आवेदनो का निराकरण कर त्वरित प्रतिवेदन तथ्यात्मक रूप से व्यवस्था अंतर्गत देना सुनिष्चित करने सभी जोन कमिष्नरों को निर्देषित किया।
आयुक्त ने प्लेसमेंट सफाई कर्मचारियों का लंबित वेतन भुगतान करने एवं इसे भविष्य में लंबित नहीं रखने की प्रषासनिक व्यवस्था कायम करना सुनिष्चित करने के निर्देष सभी जोन कमिष्नरों को दिये।
आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा ली गई साप्ताहिक समीक्षा बैठक टीएल में नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेष्वर साहू, श्री पंकज के शर्मा, श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, श्री इमरान खान, उपायुक्तगण, जोन कमिष्नरगण, कार्यपालन अभियंतागण, सभी विभागो के प्रभारी अधिकारीगण की उपस्थिति रही।
FAQ
Raipur News Today की ताजा खबरें कहां पढ़ सकते हैं?
Raipur News Today से जुड़ी ताजा और आधिकारिक जानकारी नगर निगम रायपुर, जिला प्रशासन और विश्वसनीय समाचार पोर्टलों पर उपलब्ध होती है। सही और प्रमाणित जानकारी पढ़ने से अफवाहों से बचा जा सकता है।
Raipur News Today में जलभराव और सफाई अभियान क्यों चर्चा में है?
बारिश के मौसम में शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती है। इसी कारण नगर निगम लगातार नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
Raipur News Today में राजस्व वसूली अभियान का उद्देश्य क्या है?
नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा राजस्व वसूली अभियान संपत्ति कर और अन्य बकाया राशि समय पर एकत्र करने के लिए है। इससे शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध होते हैं।
Raipur News Today में महापौर के निरीक्षण का क्या महत्व है?
महापौर द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने से स्थानीय समस्याओं की वास्तविक स्थिति सामने आती है। इससे अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं और कार्यों की गति बढ़ती है।
Raipur News Today की स्थानीय खबरें नागरिकों के लिए क्यों जरूरी हैं?
स्थानीय समाचार लोगों को अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक फैसलों, यातायात, सफाई, जल निकासी और जनहित योजनाओं की समय पर जानकारी देते हैं। इससे नागरिक जागरूक रहते हैं और आवश्यक सेवाओं का बेहतर लाभ उठा सकते हैं।
Conclusion
रायपुर नगर निगम द्वारा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, नालों की सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाने और राजस्व वसूली अभियान को प्राथमिकता देने से स्पष्ट है कि प्रशासन शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। महापौर मीनल चैबे और आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश आने वाले समय में सफाई व्यवस्था, जल निकासी और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
यदि आप raipur news today से जुड़ी हर बड़ी और विश्वसनीय अपडेट सबसे पहले पढ़ना चाहते हैं, तो स्थानीय प्रशासन की आधिकारिक घोषणाओं और प्रमाणित समाचार स्रोतों पर नियमित नजर बनाए रखें। इससे आपको रायपुर शहर के विकास, जनहित योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों की सटीक एवं भरोसेमंद जानकारी समय पर मिलती रहेगी।



