
cg news live : दुर्ग में अमित शाह बोले- सोनिया-मनमोहन ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया, बघेल साहब वही यहां कर रहे – …
रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को chhattisgarh (cg news today) के दुर्ग पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री (cm baghel news in hindi)भूपेश बघेल के धान खरीदी के दावे को लेकर कहा कि, मोदी जी ने 92 लाख टन धान खरीदने का काम किया है और ये कह रहे हैं आपको बता दें।कि मैं चावल खरीदता हूं। 74 हजार करोड़ रुपये मोदी जी ने किसानों के बैंक अकाउंट में भेजे हैं। कहा कि झूठ बाोलना बंद करो बघेल जी। 90 फीसदी पैसा मोदी सरकार ने दिया है।
जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जनसभा की शुरुआत
दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में गृहमंत्री अमित शाह ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जनसभा की शुरुआत की। कहा कि, ये प्रभु श्रीराम की ननिहाल है और उनके वन गमन का मार्ग भी है। भगवान राम को प्रणाम करता हूं। उन्होंने भाइयों और बहनों के साथ युवाओं को मेरे जिगर के टुकड़ों जैसे युवा मित्रों कहकर संबोधित किया। शाह ने कहा कि, 2014 के लोकसभा चुनाव में chhattisgarh (cg news today) में 11 मे से 10 सीटें आप लोगों ने दीं। 2019 में भी 11 सीटें देने का काम chhattisgarh (cg news today) की जनता ने किया है।
मोदी जी ने आतंकवाद का सफाया किया
अमित शाह ने लोगों से पूछा कि, अब 2023 मे विधानसभा का चुनाव है, यहां किस पार्टी की सरकार बनेगी? 2024 में राहुल बाबा और मोदी जी कौन प्रधानमंत्री बनेगा?, जोर से बोलो। अमित शाह ने कहा कि, जब सोनिया और मनमोहन सिंह शासन करते थे, देश में आतंकी घटनाएं होती थीं। पाकिस्तान से लोग घुस जाते थे और सिर काट देते थे। मनमोहन सिंह की सरकार उफ तक नहीं करती थी। मोदी जी की सरकार आई। उरी और पुलवामा हमला किया। 10 दिन में मोदी जी एयर स्ट्राइक की और घर में घुसकर आंतकवाद का सफाया कर दिया।
कहते थे धारा-370 हटी तो खून बहेगा, कंकड़ तक नहीं चले
गृहमंत्री शाह ने लोगों से पूछा कि, कश्मीर हमारा है या नहीं है? धारा 370 हटनी चाहिए थी या नहीं? उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने 70 साल में बच्चे की तरह इस धारा को संभाला। धारा 370 हटी तो कांग्रेस के नेता राहुल बाबा के नेतृत्व में कहते थे कि इसे मत हटाओ, कश्मीर में खून की नदिया बह जाएंगी। अब धारा 370 हट गई, खून की नदिया छोड़िए, कंकड़ तक नहीं चले। मोदी सरकार के नौ साल भारत गौरव, गरीब कल्याण, भारत उत्कर्ष के नौ साल हैं। गरीब कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए।
कांग्रेस ने राम मंदिर को लटकाए रखा
अमित शाह ने कहा कि, बाबर ने अयोध्या में राम मंदिर तोड़ा था। उसके बाद जब कांग्रेस की सरकार बनी तो उसने लटकाए रखा। मंदिर बनने नहीं दिया। मोदी जी ने एक दिन जाकर भूमि पूजन किया। अब भव्य मंदिर तैयार हो रहा है। आप लोग जनवरी में पूजन के लिए तैयार रहना। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने श्रीराम का अपमान करने का काम किया। मोदी जी ने जन्मस्थान में सम्मान के साथ भगवान राम को बिठाने का काम किया। मोदी जी के नेतृत्व में देश 11वें नंबर से पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बना। देश का सम्मान दुनिया के सामने बढ़ाया।
ये वादा खिलाफी करने वाली सरकार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, chhattisgarh (cg news today) में कांग्रेस की सरकार है। ये वादा खिलाफी करने वाली सरकार है। शराबबंदी की घोषणा कर होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की। रेडी टू ईट बनाने वाली 22 हजार महिलाओं की नौकरी चली गई। प्रदेश में एक लाख करोड़ का कर्जा भी कर दिया है। तेंदूपत्ता का 500 करोड़ रुपये गरीब आदिवासियों का बकाया है। एक लाख नौकरी की बात कही, लेकिन नहीं दी। कांग्रेस के शासन में वामपंथी उग्रवाद चरम पर था। आज बस्तर के कुछ हिस्से को छोड़कर हर जगह कंट्रोल में है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे पद्मश्री उषा बारले के घर। – फोटो : संवाद
बघेल साहब, यहां घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं
शाह ने मुख्यमंत्री (cm baghel news in hindi)भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि बघेल साहब, यहां घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं। शराब घोटाला 2000 करोड़, परिहन कोयला घोटाला 500 करोड़, गौठान घोटाला 1300 करोड़, पब्लिक सर्विस कमीशन घोटाला। कहा कि, कारोना सेस लगाया, पर खर्च नहीं किया। यह सरकार हर मोर्चे पर फेल रही। उन्होंने कहा कि, आदिवासी बच्चे इलाज के अभाव में मारे गए। संरक्षित जनजाति के सैकड़ों लोग कुपोषण का शिकार बने। एक हजार किसानों ने आत्महत्या की। प्रदेश में 5000 से ज्यादा दुष्कर्म हुए।
और पढ़ें…
Amit Shah Durg Visit: 22 को दुर्ग का दौरा करेंगे गृह मंत्री, लाभार्थियों को करेंगे संबोधित; सुरक्षा चाक-चौबंद
पुलिसकर्मियों की बकरा-शराब पार्टी में मारपीट: ASI पर हॉकी-रॉड से हमला; हेड कांस्टेबल सस्पेंड, बेटे हिरासत में
सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें…
Arvind Kejriwal: क्या 23 जून की बैठक का बहिष्कार करेंगे केजरीवाल? विपक्षी दलों की एकता के सामने बड़ी चुनौती
India news
22 June 2023
Opposition Party Meeting : बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पहुंची पटना, कहा- हमलोग एक साथ लड़ेंगे
Bihar
22 June 2023
प्रीमियम
Explained: भारत-म्यांमार-थाईलैंड को जोड़ने वाला त्रिपक्षीय राजमार्ग, जिसके जरिए कार से पहुंच सकेंगे बैंकॉक
India news
17 June 2023
BPSC Teacher : शिक्षक नियुक्ति को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग ने किया यह अहम बदलाव, अभ्यर्थी जान लें
Bihar
22 June 2023
विपक्षी दलों की बैठक से पहले अचानक सीएम नीतीश कुमार से क्यों मिले लालू यादव?
Bihar
22 June 2023
chhattisgarh (cg news today) की ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स के लिए सब्सक्राइब करें और पाएं सभी ट्रेंडिंग खबरें
विज्ञापन
NEXT
© 2017-2023 Amar Ujala Limited
एप में पढ़ें
Election
Compiled: jantapost.in
bhupesh baghel news in hindi , CG news today in hindi, Chhattisgarh news,
chhattisgarh (cg news today) समाचार, CG news in Hindi, रायपुर Raipur Newsन्यूज़, Raipur news in Hindi,
रायपुर Raipur Newsसमाचार, CG Breaking news, Chhattisgarh Latest Hindi news,
Breaking news, Hindi news, chhattisgarh (cg news today) हिन्दी समाचार