
cg news live : बीजेपी का हल्लाबोल, 26 वार्डों के पार्षद और उनके क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, निगम के मुख्य कार्यालय का घेराव – …
अनिल गुप्ता@दुर्ग। भिलाई शहर में व्याप्त 18 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। जिसमे भाजपा के 26 वार्डों के पार्षद और उनके क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और भिलाई नगर निगम के मुख्य कार्यालय का घेराव कर आयुक्त को समस्याओं से अवगत कराया।
नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय के समक्ष आज सैकडो की संख्या में भाजपाई के द्वारा करीब दो घंटे तक ये प्रदर्शन यू ही चलता रहा। प्रदर्शनकारी मेन गेट का पार कर आयुक्त दफ्तर को घेरने के प्रयास में थे। लेकिन पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के कारण ये लोग जब भीतर प्रवेश नही कर पाए। तो इन्होंने गेट के समक्ष ही मटको को फोड़ कर अपना विरोध जाहिर किया। इसके बाद निगम आयुक्त दस सदस्यीय दल के साथ बातचीत करने को जब तैयार हुए। तब भाजपा के पार्षद और भिलाई भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने उनसे बातचीत की, और अपने 18 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौंपने के बाद भिलाई भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की। भिलाई नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता है। नगर निगम के अधिकारी उन्ही के इशारों पर कार्य करते है। जिन वार्डो में भाजपा के पार्षद है। वहा पर विकास कार्य नाम मात्र का किया जा रहा है। सड़को की स्तिथि ठीक नही है,पीने का साफ पानी लोगो को उपलब्ध नही हो पा रहा है। सफाई की वयवस्था चरमराई हुई है। नगर निगम में कमीशनखोरी का खेल चल रहा है।18 प्रतिशत कमीशन पर काम दिया जा रहा है।स्थानीय सरकार की भ्रष्ट नीतियों और जनता से जुड़ी तमाम मुद्दों को लेकर निगम आयुक्त से चर्चा हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया है। की उनकी मांगों का जल्द निराकरण किया जायेगा। समय अवधि उन्होंने मांगा है। उसके बाद भी इसका हल नही निकलेगा, तो फिर इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।
नगर निगम के आयुक्त रोहित व्यास इन दिनों अवकाश पर है। जिसके कारण प्रभार आईएएस लक्ष्मण तिवारी को दिया गया है। प्रभारी आयुक्त लक्ष्मण तिवारी का कहना है,की बीजेपी पार्षद दल के द्वारा पूर्व में भी आवेदन दिया गया था। लेकिन दो दिन के अल्टीमेटम में कोई भी समस्याओं का निराकरण संभव नही है। नगर निगम के अधिकारी जनता के हित के लिए ही कार्य करते है। भेदभाव जैसी कोई बात नही है।
साल के अंत में इसी साल विधानसभा चुनाव होने को है। जिसके कारण बीजेपी पूरी तरह से अब पूरे प्रदेश में एक्टिव मोड़ पर आ चुकी है। और यही कारण है, की भिलाई में भी जो भाजपा के पार्षद है, वो लंबे समय बाद एकजुटता दिखाते हुए आज हल्ला बोल प्रदर्शन कर जनता की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लेकिन इस प्रदर्शन का आगामी चुनाव में कितना असर होगा। और भाजपा को इसका कितना फायदा मिल पायेगा। ये तो अब आने वाले समय में पता चल पायेगा
Compiled: jantapost.in
bhupesh baghel news in hindi , CG news today in hindi, Chhattisgarh news,
chhattisgarh (cg news today) समाचार, CG news in Hindi, रायपुर Raipur Newsन्यूज़, Raipur news in Hindi,
रायपुर Raipur Newsसमाचार, CG Breaking news, Chhattisgarh Latest Hindi news,
Breaking news, Hindi news, chhattisgarh (cg news today) हिन्दी समाचार