
cg news live : भ्रष्टाचार की बारात, मामले ने पकड़ा तूल,प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवान से की बदतमीजी – …
नितिन@रायगढ़। बीते दिनों भाजपा ने भ्रष्टाचार की बारात निकालकर सीएम भूपेश का पुतला फूंका था। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री (cm baghel news in hindi)भूपेश बघेल के चेहरे के कट आउट को दूल्हे के रुप में तैयार कर घोड़ी पर बिठाकर पूरे इलाके में जुलूस निकाला और प्रमुख मार्गो से होते हुए गांधी प्रतिमा पहुंचकर मुख्यमंत्री (cm baghel news in hindi)का पुतला फूंका था।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा बाजे गाजे के साथ अनोखी बारात निकाली गई थी। इस बारात में मुख्यमंत्री (cm baghel news in hindi)भूपेश बघेल का मुखौटा पहने भाजयुमो महामंत्री प्रवीण द्विवेदी सायकल पर सवार रहे तो वहीं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय विधायक सहित कांग्रेस सरकार के मंत्रियों का मुखौटा लगाया था। इस तरह उन्होंने भ्रष्टाचार की बारात निकाली थी। जो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गांधी प्रतिमा पहुंची जहां उन्होंने मुख्यमंत्री (cm baghel news in hindi)भूपेश बघेल का पुतला फूंका।
इधर भाजपा के प्रदर्शन को असफल करने हेतु उस दिन प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थी और गांधी प्रतिमा पर बेरिकेट्स लगाकर एडिशनल एसपी व सीएसपी की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने रास्ता रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के साथ बाजे-गाजे लेकर घोटाले की बारात अपने पार्टी कार्यालय से बाहर निकाले। रिक्शे पर भूपेश बघेल का मुखौटा पहनकर एक भाजपा कार्यकर्ता दूल्हा बना हुआ था और शेष मंत्रीगणों का मुखौटा पहने कार्यकर्ता सामने नाचते गाते बाराती की तरह चल रहे थे।
गांधी प्रतिमा के एसपी ऑफिस के पास पुलिस की तैनाती देखकर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें चकमा देते हुये बारात को कारगिल चैक की ओर मुड़ गए। पुलिस बल ने भागकर डी जे वाहन को रोकने का प्रयास किया तो भाजपा नेताओं व पुलिस अधिकारियों में झूमाझटकी हो गयी। यही भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और एक अन्य कार्यकर्ता मितेश शर्मा ने समर्थकों के साथ ड्यूटी रत जवान से बुरी तरह उलझ गए।
बेरिकेटिंग तोड़ने के दौरान हुए इस विवाद का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है। पुलिस जवान से उलझने के बीच यहां माहौल बेहद गर्म हो गया। हालांकि इस प्रदर्शन के समय पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता कई बार भीड़ गए थे। लेकिन पुलिस जवान से हाथापाई की उक्त घटना ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया में उक्त घटना के वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे भाजपा का असली और भयानक चेहरा बता रहे है। उनका कहना है कि जिस पार्टी के कार्यकर्ता जवान का सम्मान नहीं कर सकते वो देशभक्ति का दावा कैसे कर सकते हैं।
इधर भाजपा नेता आंदोलन को सफल बताते हुए आने वाले दिनों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को और उग्र तरीके जनता के सामने लाने की बात कह रहे हैं।
Compiled: jantapost.in
bhupesh baghel news in hindi , CG news today in hindi, Chhattisgarh news,
chhattisgarh (cg news today) समाचार, CG news in Hindi, रायपुर Raipur Newsन्यूज़, Raipur news in Hindi,
रायपुर Raipur Newsसमाचार, CG Breaking news, Chhattisgarh Latest Hindi news,
Breaking news, Hindi news, chhattisgarh (cg news today) हिन्दी समाचार