
ntpc news in hindi : एनटीपीसी (NTPC) ने पर्यावरण के साथ-साथ जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एनटीपीसी ने आंध्र प्रदेश के समुद्र तट में ओलिव रिडले कछुओं के संरक्षण का जिम्मा उठाया है। एनटीपीसी ने आंध्र प्रदेश वन विभाग के साथ पांच वर्ष के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। आपको बता दें कि एनटीपीसी 2018 में जैव विविधता नीति जारी करने वाला पहला सार्वजनिक उपक्रम था। बात की जाये जैव विविधता में एनटीपीसी के योगदान की तो भारत व्यापार और जैव विविधता पहल (आईबीबीआई) का सदस्य भी कंपनी बन चुकी है।

ntpc news today – भारत के सबसे बड़े एकीकृत ऊर्जा उत्पादक राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम -एनटीपीसी लिमिटेड ने जैव विविधता के संरक्षण, उद्धार और वृद्धि के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण और मार्गदर्शक सिद्धांत स्थापित करने के लिए नवीनीकृत जैव विविधता नीति-2022 जारी की है।
जैव विविधता के अनुरूप कार्य करने को लेकर जागरूक एनटीपीसी
ntpc latest news : एनटीपीसी जैव विविधता के क्षेत्र में काफी सजग है। इसीलिये तो कंपनी स्थानीय समुदायों, संगठनों, नियामक एजेंसिह्ययों और राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय ख्याति के अनुसंधान संस्थानों के साथ भी सहयोग कर रही है। इसी लिये अब एनटीपीसी राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण के माध्यम से जैव विविधता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये स्थानीय स्तर से लेकर कर्मचारियों संगठनों के माध्यम से कार्य कर रहा है।
Read – पर्यावरण में स्वच्छ जलवायु के लिये बने मिशन
एनटीपीसी कर रहा जैव विविधता के कानूनों का पालन
ntpc news today – एनटीपीसी अपनी परियोजनाओं की योजना और निष्पादन के दौरान पर्यावरण, वन, वन्यजीव, तटीय क्षेत्र और हरित क्षेत्र से संबंधित नियमों और विनियमों का पालन करके जैव विविधता के संबंध में कानूनी अनुपालन का पालन करेगा।
जैव विविधता नीति में शामिल हुआ एनटीपीसी
एनटीपीसी हमेशा उच्च जैव विविधता वाले क्षेत्रों में गतिविधियों से बचने और परियोजना स्थलों का चयन करने के बारे में सतर्क रहा है। जैव विविधता नीति एनटीपीसी की पर्यावरण नीति का एक अभिन्न अंग है। इसका उद्देश्य पर्यावरण और स्थिरता नीतियों के अनुरूप हैं। इसके अलावा, इस नीति को एनटीपीसी समूह के सभी पेशेवरों को इस क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धि में योगदान करने में मदद करने के लिए भी तैयार किया गया है।
कंपनी वर्तमान में जैव विविधता के नुकसान से बचने के प्रयास कर रही है।
ntpc news : प्रमुख ऊर्जा उत्पादक एनटीपीसी का उद्देश्य अपनी मूल्य श्रृंखला में जैव विविधता की अवधारणा को मुख्यधारा में लाना है और एनटीपीसी की व्यावसायिक इकाइयों और उसके आसपास पृथ्वी की विविधता को सुनिश्चित करने के लिए सभी निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में जैव विविधता के स्थायी प्रबंधन के लिए एक एहतियाती दृष्टिकोण अपनाना है। इस नीति का उद्देश्य कंपनी की व्यावसायिक गतिवि
धियों से अलग हटकर जैव विविधता के लिए स्थानीय खतरों के व्यवस्थित विचार को अपनाना भी है।
