Chhattisgarh News : पदाधिकारी साइकिल से चले डीजल-पेट्रोल बचाये Congress
Chhattisgarh News /Jantapost। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के नागरिकों से सोना नहीं खरीदने तथा पेट्रोल, डीजल बचाने की अपील पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्थितियों के सामने सरेंड कर रहे है तथा अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है। प्रधानमंत्री अपनी विफलता को देशभक्ति से जोड़कर जनता को बेवकूफ बना रहे है। यदि देश में पेट्रोलियम, डीजल का संकट है तो उसके पीछे मोदी सरकार की विफल नीतियां है।
bhilai news : IIT भिलाई ने विकसित की स्वदेशी बायोडिग्रेडेबल इम्प्लांट तकनीक
मोदी सरकार ने अपनी विदेश नीति को भारत की पारंपरिक विदेश नीति को अपनाये होते रूस जैसे भारत के पारंपरिक मित्र के साथ खड़े होते, अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का झुकाव अनावश्यक रूप से अमरिका के साथ नहीं होता तो देश के सामने पेट्रोलियम की कमी समस्या नहीं आती।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी की अपील के बाद भाजपाई, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी, साइकिल से चले डीजल-पेट्रोल बचाये। प्रधानमंत्री की सलाह पर अमल पहले उनके दल के लोगों को करना चाहिए, उसके बाद आम जनता से अपेक्षा करे।
मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है –congress
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोना नहीं खरीदने का आह्वान कर यह साफ किया कि देश की विदेशी मुद्रा का भंडार न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री आर्थिक प्रबंधन मजबूत करने के बजाय देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील करके देश के लोगों में एक भय पैदा कर दिया कि देश की आर्थिक स्थिति खराब यह देश की प्रगति के लिए भी बाधक है।
सुशासन तिहार में खोली सुशासन के दावों की पोल : Congress
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से खाद्य तेल का कम उपयोग करने तथा किसानों से उर्वरकों का उपयोग भी कम करने की अपील कर चुके है। ऐसे हालात तभी बनते है जब स्वयं स्थितियों पर नियंत्रण नहीं रख पाती है तो वह नागरिकों के सामने याचना करती है।
क्रूड ऑयल भंडारण के लिए एक भी भंडार नहीं : Congress
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश में 12 सालों से मोदी की सरकार है, इन 12 सालों में मोदी की सरकार ने क्रूड ऑयल भंडारण के लिए एक भी भंडार नहीं बनाये। देश में इस समय कुल 3 भंडारण केंद्र है, पहला विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में इसका निर्माण 2008 से 2014 के बीच हुआ। दूसरा मंगलुरू, कर्नाटका में इसका निर्माण 2009 से 2016 के बीच हुआ। तीसरा पेडूर, कर्नाटका इसका निर्माण भी यूपीए सरकार ने कराया 2010 में।
Cg News : 18 लाख आवास देने का दावा हवा हवाई Congress
देश की कुल तेल और गैस भंडारण क्षमता 5.33 मिलियन टन है। पूरे का निर्माण कांग्रेस की यूपीए सरकार ने किया। मोदी सरकार ने क्या किया? यह भंडारण केंद्र इसलिए बनाये जाते है ताकि युद्धकाल में, संकट काल में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमते बढ़ने का प्रभाव देश पर न पड़े। आज देश में गैस का संकट है तो इसके पीछे मोदी सरकार की लापरवाही है।
CG Former News : बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर
Chhattisgarh News : देश ने पहले भी अनेकों ऐसे संकट देखे
Chhattisgarh News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से देश नहीं संभल रहा, देश ने पहले भी अनेकों ऐसे संकट देखे है, तब भारत की तत्कालीन सरकारों ने सूझबूझ से इन समस्याओं का सामना किया था। मोदी ने तो आज तक इस वैश्विक संकट पर विपक्षी दलों की बैठक तक नहीं बुलाई। जब उनसे स्थितियां नहीं संभल रही तो देश की जनता से कम उपयोग की अपील कर रहे है।

Leave a Reply