Agniveer Recruitment Exam Result 2026 : सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा जनवरी 2026 माह में धमतरी (छत्तीसगढ़) में आयोजित की गई भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली के विभिन्न पदों का अंतिम परिणाम आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के कुल 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है।
सभी उत्तीर्ण उम्मीदवारों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 28 मई 2026 को सुबह 07 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ प्रारंभिक निर्देशों के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित है।
यह संपूर्ण परीक्षा परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर सभी परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और इसके साथ ही इसे सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया गया है। भारतीय सेना ने सभी सफल घोषित उम्मीदवारों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इसके साथ ही, सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सतर्कता संदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और इसमें उम्मीदवारों का चयन केवल और केवल उनकी योग्यता के आधार पर ही किया जाता है, इसलिए सभी उम्मीदवारों को दलालों से पूरी तरह सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
इस भर्ती परिणाम, आगामी संदेशों या किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार सीधे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 अथवा 2965214 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
अग्निवीर भर्ती 2026 हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
भारतीय थल सेना कार्यालय द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाले युवाओं को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ के मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित “अग्निवीर भर्ती 2026 हेतु लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन” लिंक के माध्यम से स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।
read also – jantapost.in/




