cg news today in hindi monday : छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज
छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट cg news today in hindi और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा न्यूज में आपका स्वागत है हमारे इस वेबसाइट में आपको मिलती हैं खबरें छत्तीसगढ़ से जुड़ी । छत्तीसगढ़ की खास खबरों के लिये हमारे इस हमारी इस पोस्ट को जरूर पढ़ें । इस पोस्ट में बताया गया है कि अलग-अलग जिले की जुड़ें क्राईम न्यूज एक ही पोस्ट पर । चलिये जानते हैं आज की सभी खास न्यूज :
हाईलाईटस –
तेज रफ्तार ट्रक ने ली शिक्षिका की जान
युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किस जगह हुइ् थी १
सूरजपुर में युवक के साथ हुई थी अमानवीस घटना ।
अवैध रेत उत्खनन पर की गई बड़ी कार्रवाई
बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले धराये
रायगढ़ । डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराकर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक रिटायर्ड अधिकारी को झांसा देकर करीब 37 लाख रुपये की ठगी की थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को टेलीकॉम विभाग, फर्जी आईपीएस और सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे। वे पीडि़तों को फोन कर कहते थे कि उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज है और उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। इसके बाद वीडियो कॉल, फर्जी दस्तावेज और मानसिक दबाव बनाकर उनसे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे।
जांच के दौरान रायगढ़ साइबर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन ट्रेल के जरिए गिरोह तक पहुंच बनाई। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और कई संदिग्ध बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
पुलिस टीम ने राजस्थान के भीलवाड़ा में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ जारी है।जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह का मास्टरमाइंड एक निजी बैंक का कर्मचारी है। गैंग में एक वेब डेवलपर समेत कई शातिर सदस्य शामिल थे, जिन्होंने मिलकर ठगी का संगठित तंत्र तैयार किया था।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह गिरोह देशभर में करीब 1 करोड़ 40 लाख 77 हजार 300 रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जांच में जुटी है।रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील की है कि डिजिटल अरेस्टजैसे किसी भी कॉल से सावधान रहें। किसी भी प्रकार के डर या दबाव में न आएं, पहले जानकारी का सत्यापन करें और ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले 9 ग्रामीण गिरफ्तार
सूरजपुर, । जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव में एक युवक के साथ चोरी के शक में ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुर निवासी रहमान ताज नामक युवक को पस्ता गांव बुलाया गया था।
आपको बता दें कि वहां ग्रामीणों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए पहले उसका आधा सिर मुंडवा दिया। इसके बाद युवक को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।
इस दौरान उसकी पत्नी को भी साथ में घुमाया गया, जिससे दोनों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। बताया गया है कि घटना के दौरान युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से फैल गया और प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। घटना के बाद युवक के पिता ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को झूठे आरोपों के आधार पर सजा दी गई, जो पूरी तरह अनुचित है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रामानुजनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर कानून का सहारा लें और स्वयं किसी भी तरह की सजा देने से बचें।
cg news today in hindi अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज कुमरदा तहसील अंतर्गत ग्राम मोतीपुर नदी घाट में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रैम्प को तोड़ दिया। साथ ही घाट तक पहुंचने वाले मार्ग को काटकर पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
इससे पहले टीम द्वारा मोतीपुर नदी घाट से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो माजदा वाहनों को रेत सहित जप्त किया गया। दोनों वाहनों को थाना डोंगरगांव के सुपुर्द कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्री विजय कोठारी सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर उपस्थित रही।
बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बीजापुर , पालनार क्षेत्र में शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तेजी और गंभीरता दिखाते हुए महज तीन दिनों के भीतर जांच पूरी कर एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच, सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर विधिसम्मत कार्रवाई की।
जांच के दौरान मिले सुसाइड नोट को अहम साक्ष्य मानते हुए पुलिस ने संबंधित पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की। मामले में ठेकेदार देव आशीष मंडल, एपीओ छवितेश डोंगरे और सब इंजीनियर शैलेश वासम को आरोपी बनाया गया है।को तवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के अनुसार, कार्रवाई करते हुए ठेकेदार देव आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एपीओ छवितेश डोंगरे और सब इंजीनियर शैलेश वासम फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।
पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। बीजापुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि संवेदनशील मामलों में भी कानून के अनुसार तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं।
ऑनलाइर्न क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर, राजधानी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के ठिकाने पर छापा मारा। गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव के मकान में दबिश दी, जहां जांच के दौरान करोड़ों की संपत्ति और महंगी गाडिय़ों का पता चला।
पुलिस की करीब 10 टीमों ने सर्च वारंट के साथ कार्रवाई की। मौके पर आरोपी की मां और परिवार की अन्य महिलाएं मौजूद थीं। तलाशी के दौरान बीएमडब्ल्यू, क्रेटा सहित पांच लग्जरी कारें बरामद की गईं। इसके अलावा रविभवन क्षेत्र में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम और महासमुंद-बागबाहरा मार्ग पर करीब एक एकड़ जमीन होने की जानकारी सामने आई है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बाबू और उसके भाई करण ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए 50 से अधिक फर्जी आईडी का उपयोग करते थे। साथ ही लेन-देन के लिए कई म्यूल बैंक खातों का भी सहारा लिया गया। पुलिस अब आरोपियों और उनके परिजनों के बैंक खातों के ट्रांजेक्शन की गहन जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि बाबू पहले महादेव सट्टा एप से जुड़ा हुआ था, बाद में उसने खुद का नेटवर्क खड़ा कर लिया। सोशल मीडिया पर खुद को इन्फ्लुएंसर बताने वाला बाबू आपत्तिजनक और अभद्र वीडियो भी पोस्ट करता था, जिनकी जांच भी की जा रही है।
इस मामले में शहर के एक पूर्व महापौर के रिश्तेदार के साथ उसके संबंधों की भी चर्चा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पहले कबीर नगर क्षेत्र में सट्टे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान इस बड़े नेटवर्क का सुराग मिला था, जिसमें उसका चचेरा भाई भी गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कडिय़ां जोड़ते हुए अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।
तेज रफ्तार ट्रक ने ली शिक्षिका की जान
cg news today in hindi – बलरामपुर, जिले के वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही दो शिक्षिकाएं ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों शिक्षिकाएं स्कूटी से करमडीहा स्थित अपने विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी साथी रजनी केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल शिक्षिका को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को जब्त कर लिया। फरार चालक की तलाश जारी है।
इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्कूल स्टाफ और परिजनों में गहरा दुख व्याप्त है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण की मांग की है।
F&Q
रायगढ़ में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी वाला गिरोह कैसा था १
गिरोह एक ऑनलाईन ठीक वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह था ।
युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किस जगह हुइ् थी १
सूरजपुर में युवक के साथ हुई थी अमानवीस घटना ।
अवैध रेत उत्खनन पर की गई बड़ी कार्रवाई कहा हुई १
राजनांदगांव जिले के मोतीपुर नदी घाट में ।
बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई कैसे हुई १
इस मामले में 3 पर एफआईआर दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार हुए ।
क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में क्या हुआ १
मास्टरमाइंड के ठिकाने से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ ।
निष्कर्ष :
आज की छत्तीसगढ़ की खास खबरें ( cg news today in hindi ) आप को कैसे लगी इसी तरह की टॉप सीजी क्राइम न्यूज पढ़ने के लिये हमें फॉलों करे । यह खबरें क्राईम न्यूज से जुड़ी हुई हैं जो विभिन्न छत्तीसगढ़ स्थानीय समाचारों के अनुसार उपरांत मिली हैं। इस तरह के खबरों के लिये प्रकाशक और हमारी वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी यह फीड से मिली खबरें है ।
Read Also – latest news cg
Read – cg crime news today
Read Also – latest news cg Read – cg news hindi

Leave a Reply