Raipur samachar live : इधर उधर कचरे का ढेर ना दिखें – महापौर

Raipur samachar live

Raipur samachar live : रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने नगर निगम मुख्यालय में आयुक्त श्री विष्वदीप सहित नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर एवं अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय की उपस्थिति में सभी जोन कमिष्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, उपअभियंताओं, वार्ड सफाई प्रभारियों, सफाई वार्ड सुपरवाईजरों की स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर बैठक ली एवं स्वच्छ सर्वेक्षण को सुधारने के संबंध में कडे निर्देष अधिकारियों को दिये।

Viksit Chhattisgarh : विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में हमारा प्रयास

Raipur samachar live : शहर में डोर टू डोर कचरा सुनिष्चित करें

महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने वार्डो में अनुबंधित कंपनी रामकी द्वारा किये जा रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्षन कार्य को लेकर गहन अप्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा कि शहर में जगह – जगह कचरे के ढेर दिखना यही दर्षाता है कि डोर टू डोर कचरा कलेक्षन शत प्रतिषत क्षेत्र में नहीं हो रहा है। यदि व्यवस्थित तरीके से शत प्रतिषत क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा कलेक्षन कार्य होगा तो इधर उधर कचरा फैला हुआ नहीं दिखेगा।

महापौर ने अगली स्वच्छता संबंधी समीक्षा बैठक में रामकी कंपनी के कार्यो की जानकारी रखकर उस पर भी गहन समीक्षा करने के निर्देष दिये।

सिटी प्रोफाईल स्थलों की स्वच्छता पर ध्यान

महापौर ने कहा कि रामकी कंपनी के सुपरवाईजरों एवं सफाई कामगारो सहित नगर निगम के नियमित सफाई कामगारों से भी अच्छी तरह कार्य की माॅनिटरिंग करके सही तरीके से दायित्व निर्वहन शहर में करवाये तो सफाई व्यवस्था वार्डो में शीघ्र ही सुधरती हुई दिखलाई पडेगी। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी हेतु वार्ड प्रभारी सफाई सुपरवाईजर स्वच्छता निरीक्षक और जोन स्वास्थ्य अधिकारी वार्डो में निकले तो अपने साथ रामकी कंपनी के वार्ड सफाई सुपरवाईजरों को भी निरीक्षण हेतु ले जाये।

CG Raipur Breaking News : रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही

स्वच्छता अधिकारी फील्ड सर्वे करके यह जानकारी लेवे की किन मोहल्लों में डोर टू डोर कचरा कलेक्षन हेतु रामकी की गाडियां प्रतिदिन नियमित नहीं पहुंच रही है। वार्ड में मार्गो और इधर उधर कचरे का ढेर दिखने पर भी यह जानकारी प्राप्त हो सकती है कि वहां डोर टू डोर कचरा कलेक्षन की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। महापौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत सम्मिलित सिटी प्रोफाइल स्थलों की भी अच्छी तरह सफाई करवाने के निर्देष दिये।

लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी –

महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाकर अधिक से अधिक नागरिको से स्वच्छता एप के माध्यम से अधिकतम स्वच्छता फीडबैक लेने के निर्देष दिये ताकि रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग सभी मिलकर दिलवा सके। सफाई संबंधी सभी जनषिकायतो को संबंधित अधिकारी गंभीरता से ले एवं उनका त्वरित निदान करें।

आयुक्त श्री विष्वदीप ने निर्देषित किया कि सभी अधिकारी स्वच्छ भारत मिषन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण कार्य को अत्यंत गंभीरता से ले एवं सही तरीके से कर्तव्य निर्वहन करें। वार्ड प्रभारी बनाये गये सभी अभियंता मेहनत की पराकाष्ठा करें इस कार्य में लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी।

chhattisgarh Durg News in Hindi  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी पुख्ता करें

आयुक्त ने निर्देषित किया कि प्रतिदिन सभी जोनो के अधिकारीगण बाजारो, उद्यानो, तालाबो, मुख्य मार्गो, व्यावसायिक क्षेत्रों आदि में जाकर सफाई की व्यवस्था देखे एवं स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाये। सभी वेंडिंग जोन में जोन अधिकारी प्रतिदिन जाये एवं उन्हें कचरा इधर उधर नहीं डालने और डस्टबीन में रखकर सफाई मित्र को देने जागरूकता लाये और समझाईष दे। यदि इसके बाद भी वहां गंदगी फैलायी जाये तो संबंधितो पर व्यवस्था सुधारने कडाई से जुर्माना कार्यवाही करें। कही भी गंदगी होने की षिकायत नहीं मिलनी चाहिए । इस बात का सभी जोन अधिकारी विषेष ध्यान स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान रखे।

cg korba samachar  : छत्तीसगढ़  कोरबा खबरें 

केन्द्रित करें एवं कमियों को दूर करें – स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष

Raipur samachar live : स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने सिटी प्रोफाईल स्थलों की सफाई व्यवस्था पर विषेष ध्यान केन्द्रित कर माॅनिटरिंग कर सुधारने के अधिकारियों को निर्देष दिये। स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने रायपुर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने मेहनत की पराकाष्ठा करने और रायपुर शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में देष का नंबर 1 स्वच्छ शहर बनाने संकल्प पूर्वक स्वच्छ सर्वेक्षण की पुख्ता तैयारी करने निर्देषित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Holistiq – Holistic Wellness & Alternative Medicine FSE WordPress Theme Holmes – Digital Agency WordPress Theme Home Shop – WooCommerce Theme Homez – Real Estate WordPress Theme Hongo – Modern & Multipurpose WooCommerce WordPress Theme Honshi – Creative Portfolio WordPress Theme Hooray — Blog WordPress theme for Professional Writers Hoppers – Pet Store WordPress Theme Hoppex – Real Estate and Architect Group WordPress Theme Horizon – Menu Bar Plugin for WordPress