cg breaking news

RMC Raipur  नगर निगम रायपुर ऑडिट प्रक्रिया समय-सीमा में काम

RMC Raipur  में विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए महापौर श्रीमती मीनल ने आडिटरो  को बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए हैँ । निगम में नव-नियुक्त ऑडिटर द्वारा भुगतानों और फाइलों के ऑडिट में की जा रही अत्यधिक देरी और लापरवाही को लेकर महापौर ने कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार करने के सख्त निर्देश दिए हैँ ।

RMC Raipur  वित्तीय नियमों के नाम पर फाइलों को अटकाना बर्दाश्त नहीं

बैठक में महापौर श्रीमती मीनल ने सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि वित्तीय अनुशासन और नियमों के तहत ऑडिट करने पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। ऑडिटर नियमों की जांच 100 बार करें, यह उनका अधिकार हैय लेकिन ऑडिट के नाम पर फाइलों को कई-कई दिनों तक दबाकर बैठना और नगर निगम के जरूरी कामों को रोकना पूरी तरह से अनुचित है।

महापौर ने अत्यंत नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऑडिटर के इस ढीले रवैये के कारण जहां एक ओर शहर के विकास कार्य करने वाले ठेकेदार भुगतानों के लिए परेशान हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डीजल जैसे अत्यंत आवश्यक और आकस्मिक खर्चों की फाइलें भी चार-चार दिनों तक लंबित रखी जा रही हैं। यदि डीजल की आपूर्ति प्रभावित होती है, तो इसका सीधा असर शहर की सफाई, पानी और अन्य आवश्यक नागरिक सेवाओं पर पड़ेगा, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महापौर श्रीमती मीनल ने नव-नियुक्त ऑडिटर को  चेतावनी देते हुए निर्देश दिया है कि वर्तमान में लंबित सभी आवश्यक भुगतानों और डीजल से संबंधित फाइलों का निराकरण निश्चित समय सीमा  के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही भविष्य में आने वाली प्रत्येक फाइल के ऑडिट के लिए एक निश्चित और तार्किक समय-सीमा तय करने को कहा गया है, ताकि कोई भी भुगतान अनावश्यक रूप से न अटके। महापौर ने स्पष्ट किया कि रायपुर की जनता के हित और शहर के विकास कार्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

read – Raipur Live News : नगर निगम रायपुर में राउंडटेबल चर्चा

RMC Raipur  अवैध कब्जा तत्काल हटाने के महापौर ने दिए सख्त निर्देश

महापौर मीनल के निर्देश पर भूमि का सीमांकन करवाने पर नाले की भूमि पर मिला कब्जा  महापौर ने अधिकारियों को नाला पाटकर भूमि पर बिल्डर का अवैध कब्जा होने पर अधिकारियों को जमकर फटकारा, बारिश में पानी की निकासी करवाने तत्काल कच्चा नाला खोदने के दिए कड़े निर्देश नाले की सफाई व्यवस्था देखने निकली महापौर को राजीव नगर में नाले के स्थान पर मात्र लगभग 50 मीटर के बाद नाला गायब मिला ।

आज भाठागांव रोड में दतरेंगा मोड पर 750 एमएम  पाईप लाईन में लीकेज की जानकारी मिलते ही नगर निगम जलविभाग की टीम द्वारा संबंधित स्थल पर तत्काल पहुंचकर पाईप लाईन लीकेज मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया गया और स्थल पर शीघ्र पूर्ण कर लिया गया। इसके पूर्व आज सुबह 10 बजे रावणभाठा फिल्टरप्लांट 80 एमएलडी पुराने प्लांट से जलापूर्ति रोककर पाईप लाईन लीकेज मरम्मत का कार्य प्रारंभ करवाया गया।

पाईप लाईन लीकेज मरम्मत कार्य के दौरान 80 एमएलडी पुराने फिल्टर प्लांट से संबंधित राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, श्यामानगर, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, पुराना डंगनिया, गंज और गुढियारी जलागारो से संबंधित क्षेत्र में आज दिनांक 25 जून को संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक प्रभावित रहेगी। पाईप लाईन लीकेज का कार्य पूर्ण होते ही दिनांक 26 जून से प्रातःकालीन जलापूर्ति सामान्य रूप से प्रारंभ कर दी जायेगी। निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने डस्टबिन नहीं रखने, गन्दगी फैलाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर पर 18 भिन्न संस्थानों पर कुल 14500 रूपये ई चालान किया 

RMC Raipur  रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गन्दगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया की उपस्थिति में जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत बाजार क्षेत्र में डस्टबिन नहीं रखने, गन्दगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने की जनशिकायतें औचक निरीक्षण में स्थल पर सही मिलने पर सम्बंधित 18 संस्थानों से कुल 14500  रूपये ई चालान सम्बंधितों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए वसूला और डस्टबिन नहीं रखने, गन्दगी फैलाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया।

RMC Raipur  राजस्व विभाग को सीमांकन के लिए किया निर्देशित

रायपुर नगर पालिक निगम (rmc Raipur) जोन क्रमांक 7 क्षेत्र अंतर्गत डॉ ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्षेत्र में महोबा बाजार ब्रिज के पास रेलवे पटरी के समीप राजीव नगर क्षेत्र के नाले को बिल्डर द्वारा पाटकर सफाई बाधित कर दिए जाने और नाले की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिए जाने की जानकारी भूमि का सीमांकन जनशिकायत को बारिश पूर्व नाला सफाई निरीक्षण के दौरान तत्काल संज्ञान में लेकर महापौर श्रीमती मीनल द्वारा दिए गए निर्देश पर करवाए गए भूमि की सीमांकन कार्रवाई में प्राप्त हुई है।

सीमांकन कराने से जानकारी मिली है कि महोबा बाजार नाले पर बिल्डर ने कब्जा कर लिया है.महापौर के दौरे के बाद नगर निगम को भूमि का सीमांकन करने पर यह जानकारी मिली कि बिल्डर ने नाले को पाटकर अवैध कब्जा कर लिया है, महापौर ने तत्काल अवैध कब्जा को हटाने के सख्त निर्देश नगर निगम जोन 7 अधिकारियों को दिए है।

महापौर जब बारिश पूर्व नाले की सफाई व्यवस्था देखने के लिए निकलीं, तो राजीव नगर में नाले के स्थान पर मात्र लगभग 50 मीटर के बाद उन्हें नाला गायब मिला.तत्काल स्थल पर ही महापौर ने राजस्व विभाग को सीमांकन करने निर्देशित किया।

महापौर श्रीमती मीनल ने सम्बंधित क्षेत्र जोन 7 के अधिकारियों को तत्काल नाले की भूमि पर बिल्डर द्वारा किये गए अवैध कब्जे को सीमांकन रिपोर्ट अनुसार कार्रवाई करते हुए हटाये जाने और बारिश में गंदे पानी के सुगम निकास हेतु जेसीबी मशीन लगाकर तत्काल कच्चा नाला खोदने के सख्त निर्देश दिए हैँ, ताकि बारिश में वहाँ जल का भराव ना होने पाए।

महापौर श्रीमती मीनल ने बिल्डर द्वारा नाले को पाटकर नाले की भूमि पर अवैध कब्जा  करने की जानकारी सीमांकन रिपोर्ट में मिलने पर सम्बंधित जोन 7 अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी और तत्काल अवैध कब्जा हटाने के कड़े निर्देश दिए।

महापौर श्रीमती मीनल ने सभी जोन कमिश्नरों और नगर निवेशक को रायपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र में कहीं भी नाले की भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने पर तत्काल अवैध कब्जा हटाकर सम्बंधित कब्जाधारी पर अधिनियम अनुसार कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करने स्पष्ट निर्देशित किया है. महापौर ने कहा कि नाले की भूमि पर अवैध कब्जा मिलने पर उसे हटाने में लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी।

महापौर श्रीमती मीनल ने जोन 7 अधिकारियों को नाले की भूमि पर बिल्डर द्वारा किये गए अवैध कब्जे की भूमि के आसपास की भूमियों और गेट की भूमि का सीमांकन करवाने के कड़े निर्देश दिए हैँ और सीमांकन में अवैध कब्जा मिलने पर उसे तत्काल हटाने निर्देशित किया है।

महापौर श्रीमती मीनल द्वारा किये गए निरीक्षण के दौरान स्थल पर डॉ ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, जोन 7 सहायक अभियंता श्री कमलेश मिथलेश, उपअभियंता श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू और स्थानीय राजीव नगर बस्ती महोबा बाजार ब्रिज के समीप के रहवासियों की उपस्थिति रही।

FAQs

Q1. RMC Raipur ने ऑडिट प्रक्रिया को लेकर क्या निर्देश दिए हैं?
उत्तर: महापौर ने ऑडिट में देरी रोकने और लंबित फाइलों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

Q2. राजीव नगर में RMC Raipur ने क्या कार्रवाई की है?
उत्तर: नाले की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने और सीमांकन के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Q3. जलापूर्ति किन क्षेत्रों में प्रभावित रही?
उत्तर: राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, गुढ़ियारी सहित कई क्षेत्रों में आंशिक प्रभाव रहा।

Q4. RMC Raipur ने स्वच्छता अभियान में क्या कार्रवाई की?
उत्तर: डस्टबिन नहीं रखने, गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर 18 संस्थानों से ई-चालान वसूला गया।

Q5. RMC Raipur का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: शहर का विकास, बेहतर नागरिक सुविधाएं और स्वच्छ एवं व्यवस्थित रायपुर सुनिश्चित करना।

Conclusion 

रायपुर नगर निगम (RMC Raipur) द्वारा शहर के विकास कार्यों, जलापूर्ति व्यवस्था, स्वच्छता अभियान और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार सख्ती दिखाई जा रही है। महापौर मीनल ने ऑडिट प्रक्रिया में अनावश्यक देरी रोकने, लंबित भुगतानों का समय पर निराकरण करने तथा नालों पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं जलापूर्ति पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि RMC Raipur शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button