Cg News Live – धान बेमौसम बारिश से भीग रहा : कांग्रेस

Cg News Live - धान बेमौसम बारिश से भीग रहा

रायपुर/ JantaPost Digital । Cg News Live सरकार की लापरवाही के कारण 20 लाख मीट्रिक टन धान संग्रहण केन्द्रों में खुले में पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान भीषण गर्मी में सुख रहा है, बे-मौसम बारिश से भीग रहा है। 3100 रु. प्रति क्विंटल में खरीदे गए धान का सरकार निराकरण नहीं कर पाई है।

sarguja news today – प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं : कांग्रेस

भाजपा दावा करती है डबल इंजिन की सरकार का तो केंद्र से बोल कर पूरे खरीदे गए धान से बने चावल को सेन्ट्रल पुल में दे दे, इससे राज्य को करोड़ों का नुकसान भी नहीं होगा, धान का निराकरण का समाधान भी हो जायेगा। धान खुले में पड़ा सुख रहा है, सड़ रहा है, बाद में इसी के आधार पर पूरा धान खराब हो गया बता कर भ्रष्टाचार करेंगे। चूहों पर तोहमत लगाएंगे।

समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान से बना पूरा चावल नहीं खरीदा

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश की विष्णुदेव सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान से बना पूरा चावल नहीं खरीदा, जिसके चलते राज्य सरकार को किसानों से खरीदे गए धान के निस्तारण की समस्या उत्पन्न हो गई है।

Bastar News Live : ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार कैसे होगा? – कांग्रेस

दलीय चाटुकारिता और मोदी-शाह के अधिनायक वाद के चलते राज्य की सरकार केंद्र पर भी दबाव नहीं बन पा रही है। प्रदेश सरकार ने किसानों से खरीदे अतिरिक्त धान को खुले बाजार में बेचने का प्रयास भी किया।

cg Balrampur News today : पशुधन विकास का सशक्त मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़

3100 रू. प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया धान परिवहन और हैंडलिंग मिलाकर 3822 लागत मूल्य है जिसे शायद सरकार ने नीलामी का बेस रेट 1900 प्रति क्विंटल तय करके बेचने का प्रयास किया, उसके बावजूद अब तक पूरा धान नीलाम नहीं हो पाया है, और लाखों टन धान सोसाइटियों में खराब हो रहे हैं।

Cg News Live : छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं से उपार्जित धान

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को छत्तीसगढ़ से कोयला चाहिए, आयरन चाहिए, टीन चाहिए, बक्साईट चाहिए लेकिन छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं से उपार्जित धान से निर्मित चावल के लिए केंद्रीय पूल में जगह नहीं है?

cg news live – महाविद्यालय की छात्राओं से की शैक्षणिक चर्चा

20 लाख मीट्रिक टन धान खुले में पड़ा, सूख रहा

Cg News Live – डबल इंजन की सरकार में 20 लाख मीट्रिक टन धान खुले बाजार में नीलाम करना पड़ रहा है, क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार ने दुर्भावना पूर्वक केंद्रीय पुल में चावल का कोटा नहीं बढ़ाया। सरकार की दुर्भावना के चलते जो संग्रहण केंद्रों में धान सड़ रहे हैं उसका नुकसान सीधे तौर पर सरकारी समिति को उठाना पड़ेगा, जिसके चलते हजारों सहकारी समितियां आर्थिक तौर पर बर्बाद हो रही हैं। छत्तीसगढ़ के किसान भारतीय जनता पार्टी की दुर्भावना और छत्तीसगढ़ की उपेक्षा के लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे।

Read – CG Breaking News Today : सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Revija – Blog/Magazine WordPress Theme Revolution Lightbox Revolution Lightbox WordPress & WooCommerce Plugin Revolution Multimedia Gallery WordPress & WooCommerce Plugin Revy Import – Data Import Utility for Revy plugin Revy – WordPress booking system for repair service industries RH – Real Estate WordPress Theme Ribbon Panel WordPress Plugin Rich Text Field for Elementor Form Richter – Creative WordPress Blog Theme