cg breaking news

congress cg news : सत्ता में आने के बाद भाजपा के नेता, विधायक, मंत्री, बेलगाम हो चुके हैं

रायपुर jantapost.in/ । प्रदेश कांग्रेस (congress cg news ) वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा के नेता, विधायक, मंत्री, बेलगाम हो चुके हैं। वे अपना लोकतांत्रिक आचरण भूल चुके हैं। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने तहसीलदार को अपने घर बुलाकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मारपीट किया और बेइज्जती किया, लेकिन अभी तक उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि इससे पहले सुशासन त्यौहार में भी भाजपा के नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर अधिकारियों को धमकी दी। यह बेहद गलत है, गैर जिम्मेदारना हरकत है। भाजपा के आलाकमान के नेता और राज्य में बैठे बड़े नेताओं को इस आचरण का संज्ञान लेना चाहिए और तत्काल सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि सरकार में बैठे हुए लोग यदि अधिकारियों से मारपीट, गाली-गलौच तथा अभद्रता पर उतर आये है, इसका मतलब है उनमें प्रशासनिक क्षमता का अभाव है तथा वे जनकल्याणकारी कार्यो को संवैधानिक तरीके से संपन्न कराने की काबिलियत नहीं रखते तथा वे धमकी-चमकी, मारपीट करके काम करवाना चाहते है या फिर वे अधिकारियों से गैरकानूनी काम करवाना चाहते है, इसीलिए मारपीट करने पर उतारू हो रहे है। यह भाजपा नेताओं का तालिबानी और आततायी चरित्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button