Jantapost News : देश के कई हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम उत्पादों की मांग में आई तेजी (petrol diesel price hike ) के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने राज्य में पेट्रोल (MS), डीजल (HSD) और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अपने परिचालन और लॉजिस्टिक्स समन्वय को पूरी तरह मजबूत बनाए रखा है।
पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, पैनिक बाइंग से बचें
कृषि सीजन और निजी आउटलेट्स से मूल्य अंतर के कारण पेट्रोल-डीजल की मांग में भारी उछाल; चालू माह (मई 2026) के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में छत्तीसगढ़ में ईंधन के उठाव (ऑफटेक) में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में इस दौरान पेट्रोल की खुदरा बिक्री में 7.9 प्रतिशत और डीजल की खुदरा बिक्री में 15.4 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी गई है।
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने दिया निर्बाध सेवा का भरोसा
राज्य में ईंधन की इस बढ़ी हुई मांग के पीछे मुख्य रूप से कृषि क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियां जिम्मेदार हैं। इसके अतिरिक्त, बाजार में गैर-सार्वजनिक (निजी) आपूर्तिकर्ताओं और सार्वजनिक क्षेत्र के खुदरा बिक्री केंद्रों के बीच कीमतों में बड़ा अंतर होने के कारण भी संस्थागत और वाणिज्यिक उपभोक्ता तेजी से सरकारी आउटलेट्स की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे यहाँ अतिरिक्त मांग पैदा हुई है।
तेल उद्योग छत्तीसगढ़ के सभी उपभोक्ताओं को आश्वस्त करता है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
read – ‘मेरा गाँव मेरा गौरव’जागरूकता कार्यक्रम
नागरिकों से अपील की जाती है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक घबराहट में आकर खरीदारी करने से बचें और ईंधन की उपलब्धता से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए केवल तेल कंपनियों व अधिकृत एजेंसियों की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।




