
रायपुर। हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU), रायपुर ने अपनी विशेष अकादमिक एवं सामाजिक पहलों के अंतर्गत विभिन्न प्रोजेक्ट-आधारित कॉन्ट्रैक्चुअल पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक युवा प्रोफेशनल्स और प्रैक्टिसिंग एडवोकेट्स 11 जून 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
HNLU के विशेष कार्यक्रमों के तहत होगी भर्ती
यह भर्ती HNLU लॉयर्स फेलोशिप प्रोग्राम “विधि सारथी – जस्टिस कनेक्ट” तथा HNLU कंटीन्युअस लीगल एजुकेशन एंड एडवांसमेंट प्रोग्राम (H-CLAP) के अंतर्गत की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की न्याय तक पहुंच को मजबूत बनाना, जमीनी स्तर पर कानूनी सहायता को बढ़ावा देना तथा युवा विधि पेशेवरों के कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन, फील्ड एंगेजमेंट, डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेशन और विभिन्न जिलों में स्टेकहोल्डर समन्वय से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
किन पदों पर होगी नियुक्ति
विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 13 पदों पर भर्ती की जाएगी।
पदों का विवरण
- प्रोग्राम मैनेजर – 01 पद (₹65,000 प्रतिमाह)
- कोऑर्डिनेटर-फेलोशिप – 01 पद (₹45,000 प्रतिमाह)
- डॉक्यूमेंटेशन ऑफिसर – 01 पद (₹35,000 प्रतिमाह)
- लिटिगेशन फेलो – 10 पद (₹22,000 प्रतिमाह)
सभी नियुक्तियां पूर्णतः कॉन्ट्रैक्चुअल आधार पर की जाएंगी। प्रोग्राम मैनेजर, कोऑर्डिनेटर और डॉक्यूमेंटेशन ऑफिसर के पद पूर्णकालिक (फुल-टाइम) होंगे तथा चयनित उम्मीदवारों को HNLU रायपुर परिसर में कार्य करना होगा।
लिटिगेशन फेलो पद के लिए विशेष अवसर
लिटिगेशन फेलो का पद उन प्रैक्टिसिंग एडवोकेट्स के लिए आरक्षित है जो वर्तमान में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव या बलौदाबाजार जिले में सक्रिय रूप से वकालत कर रहे हैं।
चयनित फेलो अपनी नियमित कानूनी प्रैक्टिस जारी रखते हुए इस कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। उन्हें समय-समय पर HNLU परिसर में आयोजित ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेना होगा तथा निर्धारित प्रो बोनो (निःशुल्क) कानूनी कार्यों और फील्ड गतिविधियों का निर्वहन करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी HNLU की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल के माध्यम से 11 जून 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। पात्रता, विस्तृत जॉब डिस्क्रिप्शन (JD) और किसी भी संशोधन (कोरिजेंडम) की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ईमेल cclslg@hnlu.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।




