cg breaking news

Raipur news today एकमुश्त जलकर निपटान योजना

रायपुर (Raipur news today) – नगर निगम रायपुर क्षेत्र में 1 से 15 जुलाई 2026 तक प्रचार प्रसार करेंगे, 16 जुलाई से 15 अक्टूबर तक योजना प्रभावषील रहेगी, अवैध नल कनेक्षन नियमित करवाने उपभोक्ता को नियत तिथि में आवेदन देना होगा ।  छत्तीसगढ नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 132 की उपधारा (1) के खंड ‘‘ ख ‘‘ में उल्लेखित जलकर की दरों एवं अवैध कनेक्शनों के नियमितीकरण करने संबंधित नियम, अधिसूचना दिनांक 3 फरवरी 2010 द्वारा राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना अनुसार अवैध नल कनेक्शनों का नियमितीकरण योजना तैयार की गई। वर्तमान में वैध नल कनेक्शन 2.21,000 है एव रायपुर शहर में कुल भवनों की संख्या लगभग 3,50,000 के आधार पर लगभग 90000 अवैध नल कनेक्शन संचालित है जो सीधे तौर पर निगम के जल के राजस्व को क्षति पहुंचा रहे है।

Raipur news today योजना का मुख्य उद्देश्य

  1. डेटाबेस का एकीकरण जल विभाग के डेटा को संपत्ति कर प्रणाली के साथ पूर्णतः लिंक करना। 2. राजस्व सुदृढीकरणः अवैध कनेक्शनों को वैप कर और पुराने बकाय की एकमुश्त वसूली कर राजस्व में स्थायी वृद्धि करना। 3. नागरिक राहतः उपभोक्ताओं को बिना किसी भारी दंडात्मक वित्तीय भार (ब्याज) के पुराने विवादों से मुक्त करना।

प्रस्तावित लाभार्थी वर्गीकरण एवं रियायत संरचना

मिसिंग एवं अवैध कनेक्शनधारी

अवैध आवासीय कनेक्शनः वर्तमान में प्रचालेत नल कनेक्शन दर अनुसार ऐसे कनेक्शनों को वैध करने हेतु नियमितीकरण शुल्क 5000 रू. एवं वैध कनेक्शन शुल्क 15882 रू. कुल 20882 रू. जमा कराने के पश्चात् आधा इंच घरेलू कनेक्शन को पूर्णतः वैध व मुख्य धारा में सम्मिलित किया जाएगा।

अवैध व्यावसायिक कनेक्शन – ऐसे कनेक्शनों को वैध करने हेतु नियमितीकरण शुल्क 15000 रू. एवं वैध कनेक्शन शुल्क 15882 रू. कुल 30882 रू. जमा कराने के पश्चात आधा इंच व्यवसायिक कनेक्शन को पूर्णतः वैध व मुख्यधारा में सम्मिलित किया जाएगा।

आधा इंच से बड़े एवं बल्क अदैव कनेक्शनों के नियमितीकरण की कार्यवाही प्रकरणवार समीक्षा कर नियमानुसार मुख्यालय से सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर ही की जा सकेगी।

read – Raipur Chhattisgarh News Today  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

Raipur news today प्रमुख शर्ते-

सीमित समयावधि – यह योजना आदेश जारी होने की तिथि से केवल 90 दिनों के लिए ही वैध रहेगी। इस अवधि में आवेदन करना अनिवार्य होगा।

एकमुश्त भुगतानः इस छूट का लाभ केवल तभी प्राप्त होगा जब उपभोक्ता संपूर्ण तय राशि का भुगतान एक साथ करेगा तथा निगम के साथ निर्धारित प्रारूप में अनुबंध करेगा।

अनिवार्य लिंकिंग – नियमितीकरण एवं ओ.टी.एस. का लाभ लेने वाले प्रत्येक उपभोक्ता को अपने जलकर कनेक्शन को अपनी विशिष्ट संपत्ति पहचान संख्या से लिंक कराना अनिवार्य होगा।

योजना का 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई 2026 तक प्रचार-प्रसार करेंगे। 16 जुलाई 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक यह योजना प्रभावशील रहेगी।

उपभोक्ता को नियमितिकरण हेतु नियत तिथि में आवेदन देना होगा।

इस संबंध में नगर पालिक निगम रायपुर (Cg News Raipur) के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने आदेष जारी कर दिया है । यदि कोई उपभोक्ता योजना लागू होने की तिथि से 90 दिवस की अवधि के भीतर अपने अवैध नल कनेक्शन का नियमितीकरण नहीं कराता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जाएगी। वैकल्पिक रूप से, नियमितीकरण हेतु निर्धारित शुल्क की तीन गुना राशि अधिरोपित करते हुए कनेक्शन का नियमितीकरण किया जा सकेगा।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. रायपुर में अवैध नल कनेक्शन नियमितीकरण योजना कब लागू होगी?

रायपुर नगर निगम द्वारा इस योजना का प्रचार-प्रसार 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक किया जाएगा, जबकि योजना 16 जुलाई 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

2. अवैध आवासीय नल कनेक्शन को वैध कराने के लिए कितना शुल्क देना होगा?

अवैध आवासीय नल कनेक्शन को वैध कराने के लिए 5,000 रुपये नियमितीकरण शुल्क और 15,882 रुपये वैध कनेक्शन शुल्क जमा करना होगा। कुल राशि 20,882 रुपये होगी।

3. अवैध व्यावसायिक नल कनेक्शन के लिए कितनी राशि निर्धारित की गई है?

व्यावसायिक कनेक्शन को नियमित कराने के लिए 15,000 रुपये नियमितीकरण शुल्क और 15,882 रुपये कनेक्शन शुल्क जमा करना होगा। कुल भुगतान 30,882 रुपये होगा।

4. क्या योजना का लाभ किस्तों में भुगतान करके लिया जा सकता है?

नहीं। योजना का लाभ केवल एकमुश्त भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा। साथ ही निर्धारित प्रारूप में अनुबंध करना भी आवश्यक होगा।

5. जलकर कनेक्शन को संपत्ति आईडी से लिंक कराना क्यों जरूरी है?

नगर निगम ने जलकर और संपत्ति कर के रिकॉर्ड को एकीकृत करने के लिए सभी लाभार्थियों के लिए जलकर कनेक्शन को यूनिक प्रॉपर्टी आईडी से लिंक कराना अनिवार्य किया है।

6. यदि कोई उपभोक्ता निर्धारित समय में आवेदन नहीं करता तो क्या होगा?

यदि कोई उपभोक्ता 90 दिनों की निर्धारित अवधि में अपने अवैध नल कनेक्शन का नियमितीकरण नहीं कराता है, तो नगर निगम उसके कनेक्शन को काट सकता है या निर्धारित शुल्क की तीन गुना राशि वसूलकर नियमितीकरण की कार्रवाई कर सकता है।

7. इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

योजना का उद्देश्य अवैध नल कनेक्शनों को वैध बनाना, नगर निगम के जल राजस्व को बढ़ाना, डेटाबेस को व्यवस्थित करना और नागरिकों को पुराने बकाया मामलों में राहत प्रदान करना है।

निष्कर्ष

रायपुर नगर निगम (Raipur news today) की यह विशेष नियमितीकरण योजना उन उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अवसर है, जो वर्तमान में अवैध नल कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं। सीमित अवधि के लिए लागू इस योजना के तहत अपेक्षाकृत कम शुल्क में कनेक्शन को वैध बनाया जा सकता है और भविष्य में होने वाली कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकता है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद कार्रवाई सख्ती से की जाएगी। इसलिए पात्र उपभोक्ताओं को समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाना चाहिए।

read – CG News Today | Chhattisgarh breaking News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button