cg breaking news

janjgir champa एसपी ने कोतवाली जांजगीर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण 

janjgir champa  जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आज दिनांक 18 जून गुरुवार को थाना कोतवाली जांजगीर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, सीसीटीएनएस व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार, लंबित प्रकरणों तथा पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की ।

इस दौरान उन्होंने परेड से वार्षिक निरीक्षण शुरू करते हुए तीखे सवालों से थाना स्टाफ की कार्यकुशलता को परखा और गुंडा-निगरानी बदमाशों का मांगा पूरा हिसाब लेकर अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने थाना स्टाफ से पुलिस कार्यप्रणाली, थाना क्षेत्र के गुंडा, निगरानीशुदा एवं आदतन बदमाशों की गतिविधियों, लंबित प्रकरणों तथा क्षेत्र में संचालित अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर उनकी जानकारी और कार्यकुशलता का परीक्षण भी किया। संतोषजनक एवं सटीक उत्तर देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें मौके पर ही उचित पुरस्कार प्रदान करने के निर्देश दिए।

Read – janjgir champa पीएम मोदी के नेतृत्व में समृद्ध एवं सशक्त भारत के बारह वर्ष

 सीसीटीएनएस पर  एसपी की विशेष नजर –

निरीक्षण के दौरान एसपी पाण्डेय ने सीसीटीएनएस ऑपरेटर से डेटा एंट्री और रिकॉर्ड अपडेट की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस आधुनिक और डिजिटल पुलिसिंग की रीढ़ है। इसमें किसी भी प्रकार की पेंडेंसी नहीं होनी चाहिए। एफआईआर से लेकर चालान तक प्रत्येक कार्रवाई ऑनलाइन अपडेट रहे, ताकि प्रकरणों की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।

 जनता का विश्वास बढ़ाना प्राथमिकता –

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “पुलिस और जनता के बीच विश्वास का संबंध जितना मजबूत होगा, कानून व्यवस्था उतनी ही प्रभावी होगी। बेहतर पुलिसिंग, तकनीक का सही उपयोग और निष्पक्ष कार्रवाई से ही आमजन का भरोसा बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक पुलिसकर्मी जनता के साथ मित्रवत एवं संवेदनशील व्यवहार करे।

अपराध विवेचना की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा -निर्देश –

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, अभिलेखों एवं लंबित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर उन्होंने थाने के सभी विवेचकों से भेंट कर विभिन्न प्रकरणों की विवेचना प्रगति की जानकारी ली समीक्षा के दौरान गंभीर, संवेदनशील एवं लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर विशेष बल दिया गया।

विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत संकलन सुनिश्चित किया जाए तथा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों से संबंधित अपराधों की विवेचना को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने, न्यायालयीन कार्यवाही को मजबूत बनाने तथा अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button