cg breaking news

Raipur news today :  जनशिकायत का त्वरित निदान किया

Raipur news today : रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश  पर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन एवं जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा गाँधी वार्ड क्रमांक 27 क्षेत्र के अंतर्गत केलकरपारा स्टेशन रोड में स्थल पर पहुंचकर सफाई करवाकर कचरा तत्काल उठवाकर स्वच्छता कायम की जाकर इस सम्बन्ध में प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।

Raipur news today

सफाई करवाकर और तत्काल कचरा परिवहन

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त जोन 7 अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 अंतर्गत रामनगर मुक्तिधाम में गंदगी से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन 7 जोन कमिश्नर श्री अरुण धु्रव के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू की उपस्थिति में नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 अंतर्गत रामनगर मुक्तिधाम में महिला सफाई मित्रों की टीम भेजकर तत्काल झाड़ू लगवाकर कचरा एकत्र कर उसका परिवहन करवाकर रामनगर मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता कायम करते हुए प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।

Raipur nigam news today : नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग ने गन्दगी मिलने  ई जुर्माना

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 5 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर पालिक निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत जी ई मार्ग में आमापारा चैक से स्वामी विवेकानंद आश्रम तक के मध्य मुख्य बाजार क्षेत्र मार्ग में दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पर गंदगी पाए जाने और स्थल पर प्राप्त जनशिकायत सही पाए जाने पर किक्की रेस्टोरेंट दुकान पर 5000 रूपये, जयराज स्वीट्स दुकान पर 2000 रूपये, अली बिरयानी दुकान और धमतरी मूंगबड़ा दुकान पर 500 -500 रूपये और चार फल दुकानों में गंदगी मिलने पर सम्बंधित 4 फल दुकान संचालकों पर कुल 800 रूपये इस प्रकार विभिन्न सम्बंधित 8 दुकान संचालकों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए उन पर कुल 8800 रूपये का ई चालान करने की कड़ी कार्यवाही वस्तुस्थिति की जानकारी लेने स्वच्छता व्यवस्था के किये गए औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा,  स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू एवं श्री प्रेम मानिकपुरी एवं श्री दिलीप भारती की स्थल पर उपस्थिति में की गयी.

Raipur news today

Raipur nigam news today : टीम प्रहरी अभियान

रायपुर – आज टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार एवं नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेंन्द्र प्रताप सिँह, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह जोन 5 सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके उप अभियंता नगर निवेश श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में सम्बंधित रायपुर जिला यातायात पुलिस प्रशासन एवं रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम की उपस्थिति में  नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 5  क्षेत्र अंतर्गत चंगोराभाठा पवार भवन के पीछे निर्माणाधीन 4 भवनों में स्थल पर थ्री डी मशीन की सहायता से भवनों में निर्मित दीवाल कॉलम बीम छज्जा एवं अन्य निर्माणों को हटाने की कार्यवाही की गयी।

Raipur news today

42 जलागारों से दिनांक 11 जून 2026 को शाम को जलप्रदाय नहीं होगा

रायपुर – छ. ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित द्वारा रावणभाटा उपकेन्द्र में 33 के.व्ही. 10 पोल स्ट्रक्चर के मध्य भूमिगत केबल डाला गया है,  जिसको लाईन से जोड़ने का कार्य किये जाने के कारण दिनांक 11 जून 2026 को 33 केवी लाईन इंटेकवेल एवं फिल्टरप्लांट बंद होने के कारण 80 एम.एल.डी. एवं 150 एम.एल.डी. प्लांट बंद रहेगा।

जिसके कारण 80, न्यू 80 एवं 150 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाली टंकियों डंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी.नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, व्लदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, वैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया) एवं संजय नगर ओव्हर हेड टैंक से दिनांक 11 जून 2026 को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात शाम को जलप्रदाय नहीं होगा। दिनांक 12 जून 2026 को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगी। Raipur news today : उपरोक्त के अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारो एवं पावर पंपो से जलप्रदाय यथावत रहेगा। 

read – Janta Post | CG News Today Chhattisgarh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button