
raipur news : Guru Arjan Dev Ji के शहीदी दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी एवं छबील में आने का मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया निमंत्रण . छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस कार्यक्रम का आमंत्रण। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के नेतृत्व में समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनकी वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
read – cg korba samachar : छत्तीसगढ़ कोरबा खबरें
मीठे ठंडे जल वितरण सेवा
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के साथ समाज के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सिक्खों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली चित्र प्रदर्शनी एवं विशाल छबील (मीठे ठंडे जल वितरण सेवा) कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
read – छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai को बताया कि छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के जीवन, बलिदान एवं मानवता के प्रति उनके संदेशों पर आधारित विशेष चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे आमजन गुरु साहिब के त्याग, तपस्या एवं धर्म के प्रति समर्पण को जान सकें। साथ ही श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के लिए विशाल छबील सेवा का आयोजन भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन की सराहना करते हुए आमंत्रण स्वीकार किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित होने की सहमति प्रदान की।
मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने गए प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के साथ छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव विशेष तौर पर उपस्थित रहे साथ ही छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के स्वर्ण सिंह चावला, मनजीत सिंह भाटिया, कुलवंत सिंह खालसा, इंद्रपाल सिंह गांधी, इकबाल सिंह होरा एवं छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज बेमेतरा जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह राजा छाबड़ा उपस्थित रहे।





