cg breaking news

Cg news janjgir:  महाराणा प्रताप जयंती समारोह का हुआ आयोजन  

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया 17 जून को राजपूत क्षत्रिय सेवा समिति जांजगीर चांपा (Cg news janjgir ) के संयोजकत्व में अविभाजित बिलासपुर जिले के अधिकांश ग्रामों से पधारे राजपूत क्षत्रियों की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रीय परम्पराओं के अनुरूप समस्त जन मानस को समाहित करते हुए  राष्ट्रवीर महाराणा प्रताप एवं महाराज छत्रसाल की पावन जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

Cg news janjgir  राहगीरों को प्रसाद वितरण कर किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप चौक जांजगीर  में राजपूत युवा क्षत्रियों द्वारा अपराह्न 2 बजे से राहगीरों को प्रसाद वितरण कर किया गया , तदोपरांत शाम 4 बजे से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल,उपाध्यक्ष  मोहन यादव ,वरिष्ठ पार्षद श्रीमती निर्मला देवी  सिंह , देवा गढ़ेवाल, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित उपस्थित पंडित नंदकुमार मिश्रा ,नागेंद्र चतुर्वेदी के साथ राजपूत क्षत्रिय समाज  सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष देवेश कुमार सिंह ,जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह ,युवराज सिंह,सुरेश सिंह क्षत्रिय ,पवन सिंह चंदेल ,रवेंद्र सिंह  ,अर्जुन सिंह क्षत्रिय ,राजेश सिंह बनाफर ,राजीव सिंह , शिवचमन सिंह , भूपेंद्र सिंह छोटा राणा ,पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ,योगेश्वर सिंह किशोर सिंह ,संतोष सिंह ,अवधेश सिंह ,नवनीत सिंह चंदेल ,सचिन सिंह चौहान रायपुर ,मुकेश सिंह ,प्रदीप सिंह छोटू,शिवेंद्र सिंह सरपंच सेमरा ,प्रशांत सिंह सरपंच जगहंत ,अरविंद सिंह सरपंच तेंदुवा ,आशीष सिंह ,देवराज सिंह पार्षद , ओम सिंह निशु ,धर्मेंद्र सिंह ,युवराज सिंह ,दादुरैया सिंह , प्रजेश सिंह ,सुमित सिंह सहित भरी संख्या में उपस्थित जनसमूह की उपस्थिति में पुष्पांजलि सभा का शुभाएंभ हुआ ।

Read  – Cg news Raipur : तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण  

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में  समस्त राष्ट्रभक्तों को जयंती समारोह की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ,राष्ट्रीय विरासतों की स्मृतियों को संजोकर रखने हेतु जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित महाराणा प्रताप चौक जांजगीर में अतिशीघ्र राष्ट्रवीर महाराणा प्रताप की आदमकद मूर्ति  स्थापित करने की घोषणा की ।उन्होंने कार्यवाहियों की जानकारी देते हुए कहा कि इस हेतु मुंगेली में दिनांक 10 मई को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से लोकार्पित महाराणा प्रताप की मूर्ति अनुरूप 50 लाख रुपए राशि का प्राक्कलन तैयार कर मुख्यमंत्री घोषणा के परिपालन (वर्ष 2018 )में राज्य शासन को भेज दिया गया है  जिसके तहत नगर पालिका परिषद द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्तावित खोखरा मोड़ जांजगीर में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन जांजगीर चांपा द्वारा प्रतिमा स्थापना हेतु आबंटित 5000 वर्ग फिट भूमि पर राष्ट्रीय स्मारक स्वरूप प्रतिमा की स्थापना होगी ।

Cg news janjgir  10 लाख प्रदान करने की घोषणा

इस अवसर पर स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप ने अपने तीर्थ यात्रा के दौरान उपस्थित जनों के बीच टेलीफोन के माध्यम से स्पीकर आन कर प्रेषित संदेश में प्रतिमा स्थल हेतु नगर पालिका परिषद को अपने विधायक निधि से 10 लाख प्रदान करने की घोषणा की ,जिस हेतु समस्त जनमानस में हर्ष व्याप्त है । इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रवीर महाराणा प्रताप प्रतिमा की स्थापना जिला जिला मुख्यालय जांजगीर में होना हमारे लिए गर्व की बात है ।

स्वागत उद्बोधन में पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के अध्यक्ष देवेश कुमार सिंह ने समारोह के सफल आयोजन हेतु विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ,खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ,सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अनेक जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेशों का वाचन करते हुए छत्तीसगढ़ शासन ,जिला प्रशासन एवं विशेष रूप से प्रतिमा स्थापना एवं स्थल सौंदर्यीकरण एजेंसी नगरपालिका परिषद जांजगीर नैला के अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल,उपाध्यक्ष मोहन यादव सहित समस्त पार्षदों के प्रति चौक का नामकरण महाराणा प्रताप चौक करने हेतु वर्ष 2025 में सर्वसम्मति से किए गए प्रस्ताव हेतु आभार ज्ञापित किया गया।

Cg news janjgir ग्रामों से पधारे समस्त राजपूत

पुष्पांजलि सभा उपरान्त समस्त ग्रामों से पधारे समस्त राजपूत क्षत्रिय प्रतिनिधियों ,मातृशक्तियों एवं युवाओं के जोश से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ जो बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति भवन केरा रोड से शहीद स्मारक भारतमाता चौक ,नेताजी चौक होते नगरपालिका सांस्कृतिक भवन पहुंचा ,जहां परिवारिक स्नेह मिलन समारोह एवं भोज के साथ प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को क्षत्रिय कुल दीपक अलंकरण से सम्मानित किया गया जिसमें फर्स्टस्टेप स्कूल  संचालक किशोर सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह एवं राजपूत क्षत्रिय सेवा समिति जांजगीर द्वारा राष्ट्रवीर महाराणा प्रताप का तेल चित्र भेंट किया गया। शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया जिसमें पुष्प वर्षा के साथ ब्राह्मण समाज द्वारा नेताजी चौक में जलपान कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button