
raipur collector डॉ गौरव सिंह ने आज नीट परीक्षा के केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने सेरीखेड़ी, उपरवारा, माना बस्ती माना कैम्प और डुमरतराई के मिन्टु शर्मा स्मृति हायर सेकेडरी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बारिश की संभावना देखते हुए विधार्थियों की फिस्किंग शेड वाले जगह पर किया जाएं। डॉ सिंह ने केन्द्र में पेयजल शौचालय इत्यादि की व्यवस्थाओं करने का निर्देश दिए। साथ ही यह ध्यान रखें कि केन्द्र के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग न किया जाए।
साथ ही उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में केन्द्र है वहां पर आने जाने का रास्ता अच्छा हो। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण एसपी श्रीमती श्वेता सिन्हा, जिला पंचायत के सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एडिशन एसपी ग्रामीण श्री प्रशांत शुक्ला, एसडीएम अभनपुर श्री रवि सिंह, डिल्टी कलेक्टर श्री उपेन्द्र किंडों एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
read – Raipur Live News : नगर निगम रायपुर में राउंडटेबल चर्चा
raipur कलेक्टर ने ली नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के समय सभी केन्द्राध्यक्ष परीक्षा केन्द्रों में फर्नीचर, बिजली, पंखा, साफ-सफाई, पेयजल, वॉशरूम की सफाई, पार्किंग, दीवाल घड़ी की व्यवस्था, जनरेटर (डीजी सेट) की व्यवस्था, वीडियोग्राफर की व्यवस्था एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केन्द्राध्यक्ष प्रश्न-पत्र की सील बन्दपेटी रखने के लिए अलग से स्ट्रांग रूम की व्यवस्था करें एवं हर केन्द्र में मेडिकल टीम एवं फ्रिस्किंग टीम की बैठने की व्यवस्था करें।
read – Raipur Chhattisgarh News Today : छत्तीसगढ़ रायपुर की खबरें
सभी केन्द्राध्यक्ष सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह
उल्लेखनीय है कि raipur जिले में 25 परीक्षा केन्द्र हैं जिसमें 9 हजार 50 विद्यार्थी उपस्थित होंगे। इस परीक्षा में 3 हजार 3 सौ 48 पुरूष, 5 हजार 6 सौ 65 महिला एवं 37 दिव्यांग विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश आधे घण्टे पहले 1:30 बजे तक दिया जाएगा तत्पश्चात् प्रवेश द्वारा बंद कर दिया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण एसपी श्रीमती श्वेता सिन्हा, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा एवं कमिश्नर एसपी श्री राहुल देव शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे।




