cg breaking news

bhilai news : महिला समाज ने स्नैक्स कुटीर उद्योग इकाई का किया शुभारंभ

bhilai news : महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भिलाई महिला समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेक्टर-6 स्थित हैंडग्लव्स यूनिट सेंटर में “तेजस्विनी” महिला स्नैक्स कुटीर उद्योग इकाई का शुभारंभ किया गया। इस पहल की शुरुआत भिलाई महिला समाज की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती छवि निगम के नेतृत्व में की गई।

read – Raipur लोकभवन में दिल्ली के युवाओं ने किया संवाद

नई इकाई के माध्यम से महिलाओं को पारंपरिक खाद्य एवं घरेलू स्नैक्स उत्पादों के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका से जोड़ा जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मीठी मठरी, सलोनी, चूड़ा, नमकीन सेव, चकली सहित विभिन्न घरेलू स्नैक्स तैयार करने की विधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र का संचालन श्रीमती उषा साहू द्वारा किया गया।

read – bhilai news : IIT भिलाई ने विकसित की स्वदेशी बायोडिग्रेडेबल इम्प्लांट तकनीक

इस अवसर पर भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती केका सरकार, श्रीमती पूनम कुमार एवं श्रीमती स्मिता भास्कर सहित महासचिव श्रीमती सोनाली रथ, सह सचिव श्रीमती चैती पॉल, सहकोषाध्यक्ष श्रीमती रीता तिवारी, वर्किंग कमेटी के सदस्य, प्रबंधक, सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि भिलाई महिला समाज क्षेत्र की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित महिला संस्थाओं में से एक है। संस्था की स्थापना 4 अगस्त 1959 को की गई थी। स्थापना के बाद से संस्था महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण, कौशल विकास तथा सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितकारी गतिविधियों का संचालन करती आ रही है।

read – भिलाई इस्पात संयंत्र BSP में सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन

भिलाई महिला समाज (bhilai news) द्वारा समय-समय पर महिलाओं को विविध व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने के प्रयास किए जाते रहे हैं। “तेजस्विनी” पहल को इसी दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है, जिसके माध्यम से महिलाओं को कौशल आधारित आजीविका के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button