cg breaking news

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया ने पेश की निस्वार्थ सेवा की मिशाल

भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोग स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय खोजते हैं, वहीं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के स्काउट्स एवं गाइड्स ने मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और निस्वार्थ समर्पण का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर परिसर में संचालित प्याऊ घर का 55 दिनों तक सफल संचालन करने के पश्चात गन्ना जूस, शीतल शरबत, अंकुरित चना एवं गुड़ का वितरण कर सेवा अभियान का गरिमामय समापन किया गया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सम्माननीय राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट विनोद कुमार राय के आदेशानुसार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया नागेश्वर साहू के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के परिसर में प्याऊ घर का संचालन लगातार तीसरे वर्ष किया गया, जिसमें इस वर्ष 16 अप्रैल 2026 को जन सहयोग के माध्यम से शीतल शरबत गुड एवं चना वितरण कर प्यारे साहू जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बैकुंठपुर के करकमलों से शुभारंभ किया गया था,प्रारंभ से लेकर समापन तक प्रतिदिन अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, राहगीरों एवं आम नागरिकों को शीतल जल, गुड़ तथा समय-समय पर अंकुरित चना एवं शीतल शरबत का वितरण किया जाता रहा। गर्मी की तपिश में यह सेवा हजारों लोगों के लिए राहत और सुकून का कारण बनी।

दिनांक 09 जून 2026 को गन्ना जूस, शीतल शरबत, अंकुरित चना एवं गुड़ का वितरण जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू, नरेन्द्र गुप्ता अग्रहरि मेटल स्टोर, राधेश्याम गुप्ता प्राचार्य सेजेस खरवत, स्काउटर केशव प्रसाद साहू, गाइडर एग्नेस आनंद दास, निशांत आरा के उपस्थिति में रिमझिम, निहारिका, खुशबू, अनुजा, काजल, करिश्मा के द्वारा कर प्याऊ घर का समापन किया गया।

सेवा कार्य कर समाज के प्रेरणा स्रोत बने बच्चे

इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि विद्यालयीन छात्राओं एवं गाइड्स ने अपने निजी समय, सुविधाओं और आराम की परवाह किए बिना पूरे 55 दिनों तक लगातार निस्वार्थ सेवा प्रदान की। जिस उम्र में अधिकांश बच्चे अपनी छुट्टियों का आनंद लेते हैं, उस उम्र में इन बच्चों ने समाज सेवा को प्राथमिकता देते हुए मानवता का परिचय दिया।

प्याऊ घर के संचालन में जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद बैगा के नेतृत में गाइड रिमझिम, निहारिका, राधा राजवाड़े, काजल कुजूर, करिश्मा, लक्ष्मी पैकरा, खुशबू , साक्षी कश्यप, अनुजा, प्रीति, काजल ने निस्वार्थ भाव से पूरे 55 दिनों तक सेवा कार्य कर अनूठी मिसाल पेश की है।

अच्छे कार्य करने के लिए उम्र नहीं आपकी समर्पण मायने रखती है

इन बालिकाओं का यह समर्पण समाज के प्रत्येक युवा, विद्यार्थी एवं नागरिक के लिए प्रेरणा का विषय है। इनके द्वारा किया गया यह कार्य केवल जल वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में करुणा, सहयोग, अनुशासन, जिम्मेदारी और मानवता का संदेश देने वाला अभियान बन गया। प्रतिदिन सेवा कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इन बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया कि सेवा करने के लिए उम्र नहीं, बल्कि संवेदनशील हृदय और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है।

प्याऊ घर के संचालन में इनका रहा विशेष सहयोग

इस वर्ष जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के प्याऊ घर के संचालन में देवेन्द्र तिवारी जी जिला अध्यक्ष भाजपा, प्यारे साहू जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बैकुंठपुर, जय कुमार साहू जी जय श्री सुपर मार्ट छिंदडांड, बड़ेरिया कम्प्यूटर बैकुंठपुर, प्रकाश साहू एम. एस. सुपर मार्ट बैकुंठपुर, नरेंद्र गुप्ता अग्रहरि मेटल स्टोर बैकुंठपुर, सुमित कुमार दुबे माँ दुर्गा शक्ति मार्बल बैकुंठपुर, राधेश्याम गुप्ता जी प्राचार्य सेजेस खरवत, केशव प्रसाद साहू जी, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। सेवा का यह कारवां यूं ही चलता रहे, यही समाज की सच्ची शक्ति है।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया द्वारा किया गया यह सेवा कार्य केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला जनआंदोलन है। समाज के सभी नागरिकों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं से अपील है कि वे ऐसे जनहितकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और सेवा की इस परंपरा को और अधिक मजबूत बनाएं।

प्याऊ घर के सफल संचालन पर राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव ब्रजेश बाजपेई, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट विनोद कुमार राय, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता, राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला सचिव सुरेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रवि कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू, जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुनील कुमार बड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड निशा खान, जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद बैगा, विकासखंड सचिव बैकुंठपुर शिवप्रताप सिंह, विकासखंड सचिव सोनहत श्याम कुमार, सहित विद्यालय के प्राचार्य, एवं समस्त स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button