cg breaking news

Latest janjgir champa News : सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों का किया समीक्षा

Latest janjgir champa News :by jantapost.in -जांजगीर चांपा /लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज अपने जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास के दौरान सड़कों और भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने जांजगीर विश्राम गृह में हुई बैठक में अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर काम शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे,लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी भी बैठक में मौजूद थे।उन्होंने बरसात से पहले सड़कों में पेच रिपेयर का काम पूरा करने को कहा। उन्होंने ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का परीक्षण कर हर महीने भुगतान करने के भी निर्देश दिए।

सालों से लंबित डोंगाकोहरौद सड़क को शुरू करने दिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बैठक में सक्ती के नया जिला बन जाने के बाद काम की सहूलियत और प्रशासनिक कसावट की दृष्टि से विभाग के पुराने संभागों का पुनर्गठन कर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में दो-दो संभाग रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 और पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार कर 31 जुलाई तक प्राक्कलन भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-सीमा से पीछे चल रहे कार्यों की जानकारी लेकर उनके कार्यों में तेजी लाने को कहा।उन्होंने पामगढ़-डोंगाकोहरौद सड़क को प्राथमिकता में रखकर काम शुरू कराने के निर्देश दिए।

श्री बंसल ने जांजगीर कलेक्टोरेट भवन के कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समुचित कार्ययोजना बनाकर पूरे परिसर को अच्छे से विकसित करने को कहा। उन्होंने ऑडिटोरियम रिनोवेशन वर्क की प्रगति की भी जानकारी ली।उन्होंने जिले में प्रस्तावित द्रुतगामी सड़कों के प्राक्कलन 30 जून तक भेजने को कहा।

उन्होंने काम में ढिलाई करने वाले ठेकेदारों पर सख्ती करते हुए नियमानुसार ब्लैक-लिस्टेड और टर्मिनेट करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता भी आर.के. रात्रे और श्री जी.एस. मंडावी, अधीक्षण अभियंता श्री के.पी. संत, श्री एन.के. लाल और श्री जे.पी. तिग्गा सहित जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WordPress Portal Cuinare – Multivendor Restaurant WordPress Theme Custom Cursor Custom Fields for WooCommerce Checkout Block Custom Fields & Options Plugin for WordPress – Xbox Framework Custom JavaScript & CSS in Pages! Custom Post Types, Taxonomies and Fields for Avada Builder Custom Product in WooCommerce Order Custom Product Tabs Manager Plugin – Product Tabs Manager Custom Scrollbar — Revamp Scrollbars to Match Your Website’s Aesthetic Custom Woocommerce Discounts