रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत नगर निगम जोन 8 के 7 वार्डों हेतु लगाये गये सुशासन तिहार (sushashan tihar) जनसमस्या निवारण शिविर पहुंचे, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, निगम आयुक्त संबित मिश्रा, वार्ड पार्षदों सहित सभी विभाग के स्टॉल का किया निरीक्षण, आमजनों से की चर्चा, सभी अधिकारियों को शत -प्रतिशत जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निदान करने दिये निर्देश, सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों को सुशासन तिहार में संकल्प लेकर अपने प्रषासनिक दायित्वो का निर्वहन करने कहा ।
अवैध कालोनी, अवैध प्लाटिंग आदि पर कडी कार्यवाही करने, नगर निगम हित में महापौर मीनल चौबे ने कहा यदि निर्माण निगम क्षेत्र में नगर निगम की बिना अनुमति किया गया है तो वह अवैध है उसे जोन के अधिकारी तत्काल तोडने की कार्यवाही करें सुषासन तिहार में प्राप्त सभी मांगो एवं षिकायतो को सूचीबद्ध कर उनका शत प्रतिषत निदान करें ताकि सुषासन तिहार जनता के लिए सार्थक हो – सभापति सूर्यकांत राठौड ।
read – sushasan-tihar-aavedan-ki-sthiti
सुषासन तिहार में 446 नागरिको के आवेदन प्राप्त हुए, 5 नागरिको को तत्काल लर्निंग लाइसेंस, 5 नागरिको को ई श्रमकार्ड, 5 नागरिको को आयुष्मान कार्ड, 5 महिलाओं को उज्ज्वला गैस, 6 नागरिको को राषन कार्ड, 5 बालिकाओ को किषोरी बालिका स्वच्छता कीट, 2 गर्भवती माताओ की गोदभराई, 1 नवजात षिषु का अन्नप्रासन्न की रस्म अदायगी ।
आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 8 के अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1, पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19, रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20, शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21, माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर जोन क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत अगसेन भवन टाटीबंध में लगाया गया।

अधिकाधिक राजस्व वसूलने के पष्चिम विधायक के निर्देष
रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने भीषण गर्मी की तपिश के मध्य महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा सहित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 सहित विभिन्न शासकीय विभागो द्वारा लगाये गये स्टॉलो की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं वहाँ आमजनो से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा कर जानकारी ली।रायपुर पश्चिम विधायक ने समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश स्टालों में दिये।
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने अधिकारियों को सुषासन तिहार के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की राज्य सरकार के निर्देष पर प्रषासनिक आयोगन में जनहित में अपने प्रषासनिक दायित्वो का अच्छी तरह निर्वहन करने का संकल्प लेने की सभी नगर निगम एवं शासकीय अधिकारियों से अपील की। पष्चिम विधायक ने कहा कि नगर निगम के जोन कमिष्नरो को संकल्प लेना चाहिए कि जोन क्षेत्र में अब कोई भी अतिक्रमण नहीं होने दिया है। इसी प्रकार का संकल्प अपने प्रषासनिक दायित्व को अच्छी तरह पूर्ण करने शासकीय अधिकारी लेवे।
read – sushasan tihar form : सरकार स्वयं आई जनता के द्वार
रायपुर पष्चिम विधायक ने रायपुर नगर निगम के हित में अधिकाधिक राजस्व वसूलने एवं रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अवैध कालोनियों और अवैध प्लास्टिंग के सभी प्रकरणों पर कडी कार्यवाही नियमानुसार करने के निर्देष दिये। उन्होने इसमें चुस्त प्रषासनिक व्यवस्था राजधानी शहर में कायम करने का सुझाव दिया ताकि जनसुविधायुक्त हो सके। रायपुर पष्चिम विधायक ने पुलिस प्रषासन के अधिकारियों को राजधानी शहर में अपराधो पर नियमानुसार कठोरता से अंकुषल लगाकर नागरिको को इनसे त्वरित राहत दिलवाने कहा ।
रायपुर पष्चिम विधायक श्री राजेष मूणत ने कहा कि यह रायपुर शहर मेरा अपना शहर है और इसमें व्यवस्था अच्छी बनाने सहभागी बनना मेरा दायित्व है। यह मन में संकल्प करके नगर निगम शासन के अधिकारी, कर्मचारी दायित्व निर्वहन करने का पुण्य यदि नागरिक कही समझाईष देने के बाद भी अत्यधिक कचरा फैलायें या इकठ्ठका करें तो अधिकारी कर्मचारी इसे लेकर जनजागरण करने एवं लोगो को समझाईष देने जनहित में सोषल मीडिया का सदूपयोग शहर में करें। ताकि इस तरह की गतिविधियों पर शहर में कारगर अंकुष लगाया जा सके। रायपुर पष्चिम विधायक ने शहर की व्यवस्था राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री की मंषानुसार राजधानी शहर में सुव्यवस्थित करने आगे आकर सहभागी बनने की शहर प्रेमी नागरिको से विनम्र अपील की ।
निराकरण प्रषासनिक अधिकारियों का दायित्व है – महापौर
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्पष्ट निर्देष दिये कि यदि रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कही भी नगर निगम की बिना अनुमति कोई निर्माण किया जाता है या हुआ है तो उसे संबंधित जोन अधिकारी तत्काल नियमानुसार हटाने की कार्यवाही कडाई के साथ करे। इसमें कोई लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी। महापौर ने कहा कि सुषासन तिहार 2026 में मिल रहे आवेदनो, मांगो, जनषिकायतो का शत प्रतिषत संख्या में राज्य शासन की मंषानुसार निदान करवाना संबंधित विभागीय अधिकारियों का प्रषासनिक दायित्व है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नागरिको को मंच से अपील की
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नागरिको को मंच से जोन 8 में आरआरआर सेंटर प्रारंभ होने पर हार्दिक बधाई दी एवं अपने घरों की अनुपयोगी वस्तुओं को नगर निगम के आरआरआर सेंटर में देने की पर्यावरण संरक्षण एवं समाज के जरूरतमंद लोगो तक उनकी उपयोगी वस्तुएं पहुंचाने आरआरआर सेंटर को सफल बनाकर सहभागी बनने की शहर हित में विनम्र अपील की।
सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने जोन 8 में सुषासन तिहार षिविर होने पर नागरिको को बधाई दी । उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देष पर लगाये जा रहे सुषासन तिहार षिविर में आ रहे सभी आवेदनो, मांगो षिकायतो को तत्काल सूचीबद्ध कर उनका शत प्रतिषत संख्या में समय सीमा में निदान कर उन्हें पंजीकृत करें ताकि शासन की जनता की रायपुर क्षेत्र में मांगो व षिकायतो की जानकारी हो एवं उसका प्रभावी तरीके से निदान किया जा सके और इससे सुषासन तिहार षिविर आमजनो के लिए रायपुर में सार्थक हो सके।
read – sushan tihar cg 2026 : भिलाई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर
रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, वार्ड पार्षदों सहित परिवहन विभाग के स्टाल में आवेदन देते ही तत्काल लर्निंग लाईसेंस बनाकर लीकेष बघेल निखिल सिंह ठाकुर, तुलसी यादव, श्रीमती ममता मिश्रा, विकास बघेल को मंच से प्रदत्त किये।
श्रम विभाग में आवेदन देते ही पात्रतानुसार हर्षवती, साक्षी साहू, रौषनी, किरणलता निषाद, साक्षी के ई श्रमकार्ड प्रदत्त किये गये। स्वास्थ्य विभाग में आवेदन देते ही सावित्री वर्मा, इन्द्रदेव चौहान, निरंजन साहू, छायावति चौहान, षिवकुमार ठाकुर को आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाकर प्रदत्त किये गये। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना अंतर्गत स्टॉल में आवेदन देते ही पात्रतानुसार निकिता अग्रवाल, विजेष्वरी साहू, दुर्गा साहु, सुगारी ढीढी, राज बाई घृतलहरे को उज्ज्वला गैस सिलेण्डर मंच से प्रतिकात्मक रूप से प्रदत्त किये गये।
राषन कार्ड विभाग में आवेदन देते ही निर्मला साहू, सावित्री सोनकर, बलराम साह को बीपीएल श्रेणी , लगनी महारा को अंत्योदय श्रेणी कांति चौधरी , हनुमान प्रसाद को एपीएल श्रेणी के नये राषन कार्ड तत्काल बनाकर दिये गये। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में किषोरी बालिका योजना अंतर्गत बबिता मनहरे, नंदनी साहू, हीना साहू, उपासना साहू, पूनम यादव उक्त 5 बालिकाओ को किषोरी बालिका स्वच्छता कीट प्रदत्त की गई। अंषिका साहू के 6 माह के नवजात षिषु का अन्नप्रासन्न और गर्भवती माता इंदु साहू, दिनेष्वरी जंघेल की गोदभराई की रस्म अदायगी की गई।
Conclusion : 446 नागरिकों ने शिविर में आवेदन दिए
जोन 8 के 7 वार्डो हेतु लगाये गये सुषासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण षिविर में 446 नागरिकों ने शिविर में आवेदन दिए, जिनको सम्बंधित शासकीय विभाग को भेजकर एक माह की तय अवधि में समाधान करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी, सभी आवेदकों को शासन के निर्देशानुसार आवेदन के समाधान की लिखित जानकारी सम्बंधित शासकीय विभाग द्वारा अनिवार्य रूप से दी जाएगी।




