Raipur News Live Today : नये विकास कार्य शीघ्र करवाने भूमिपूजन

Raipur News Live Today

Raipur News Live Today : रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड सहित रायपुर नगर निगम जोन 5 अंतर्गत डाॅ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 में लगभग 43 लाख के नये विविध विकास कार्यो को जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु शीघ्र करवाने पुराना चंगोराभाठा क्षेत्र पहुंचकर श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नगरवासियों को एक और शानदार सौगात दी ।

cg breaking news : छत्तीसगढ़  की खास ब्रेकिंग खबरें 

43 लाख के नये विकास कार्यो का भूमिपूजन

भूमिपूजन के अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड सहित जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, डाॅ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 की पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, पूर्व पार्षद श्री बसंत गिरपुंजे, जोन 5 जोन कमिष्नर श्री खीरसागर नायक , कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेष रामटेके, उपअभियंता सुश्री प्राची सहित बडी संख्या में पुराना चंगोराभाठा क्षेत्र के रहवासी गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, बच्चो की उपस्थिति में 43 लाख के नये विकास कार्यो का भूमिपूजन सहित कार्यारंभ किया गया।

भूमि उपलब्ध होने पर सडक से बाजार व्यवस्थापित करेंगे – दक्षिण विधायक

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि नगर निगम रायपुर द्वारा महापौर श्रीमती मीनल चैबे के निर्देष पर चंगोराभाठा क्षेत्र की पेयजल समस्या का निदान करने चंगोराभाठा और रायपुर जलागार का कमांड एरिया पृथक – पृथक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे समाधान पेयजल समस्या का हो जायेगा।

उन्होने अप्रसन्नता व्यक्त की कि संबंधित अधिकारियों ने समय पर पेयजल समस्या दूर करने वांछित जानकारी उपलब्ध नहीं करवायी। विलंब से जानकारी मिलने के बाद इस गर्मी में भी पेयजल संकट की स्थिति चंगोराभाठा से पूरी तरह दूर नहीं हो पायी। दक्षिण विधायक ने निर्देषित किया कि सभी नये विकास कार्यो को तय समय सीमा में सतत माॅनिटरिंग कर गुणवत्ता युक्त तरीके से संबंधित अधिकारीगण एवं ठेकेदार पूर्ण करवाना सुनिष्चित करायें ।

Raipur Chhattisgarh News Today  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

सडक पर यातायात की समस्या दूर हो सके

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि चंगोराभाठा में मार्ग पर बाजार कई वर्षो से लगाया जा रहा है। इस समस्या को यहां भूमि की उपलब्धता होने पर दूर करेंगे एवं बाजार निर्माण व विकास कर वहां सम्मान सहित सब्जी फल व्यवसायियों को व्यवस्थापन दिलवायेंगे ताकि अच्छा बाजार विकसित हो सके एवं सडक पर यातायात की समस्या दूर हो सके। दक्षिण विधायक ने कहा कि रायपुर में चंगोराभाठा , संतोषी नगर, मठपुरैना जैसे क्षेत्रों में नया विकास करने की व्यापक संभावनाएं है। इन क्षेत्रों को सबके साथ मिलकर विकास कार्य करवाकर तेजी से विकसित करवायेंगे।

चंगोराभाठा का बडी तेजी से विकास हो रहा है। पहले यहां जनसंख्या कम थी एवं यह क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आता था। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सम्मिलित होने के बाद जनसंख्या तेजी से बढी एवं विकास भी तेजी से हुआ।

Raipur Chhattisgarh News Today  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

संसाधन सिमित होने पर यहां पेयजल संकट की स्थिति आयी। चंगोराभाठा में जलागार निर्माण करवाकर तत्कालीन महापौर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने पेयजल संकट निदान हेतु कार्य किया।

जलागार से रायपुरा क्षेत्र को भी नागरिको को जलआपूर्ति की जाती रही। अब चंगोराभाठा में जलसंकट के निदान हेतु राज्य शासन के निर्देष पर लगभग 50 लाख रू. स्वीकृत किये गये है एवं चंगोराभाठा और रायपुरा पानी टंकी का कमांड एरिया पृथक पृथक करने कार्य प्रारंभ किया गया है। जिससे जुलाई माह तक चंगोराभाठा की पेयजल समस्या का स्थायी निदान कर लिया जायेगा।

महापौर ने चंगोराभाठा के रहवासी नागरिको से पेयजल संकट को पूरी तरह दूर करने अपने – अपने घरो में रैन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु पीट निर्माण का कार्य करवाने विनम्र अपील की।

उन्होने कहा कि वर्षा जल संचयन कर धरती माता को जल वापस करने पर हम सबकी आगामी पीढी को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पडेगा इस लिए सभी महिलाएं एवं लोग अपने घर में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली लगवाने भविष्य के संकट को दूर करने गंभीरता से विचार करके अवष्य यह कार्य करवाये।

Raipur News Live Today : वार्ड की जलसमस्या का निदान

Raipur News Live Today : महापौर ने वार्ड पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू को वार्ड की जलसमस्या का निदान करने लगातार सक्रिय व जागरूक रहकर कार्य करने पर सराहा। अंत में वार्ड पार्षद श्रीमती दुर्गायाद राम साहू वार्ड 68 में लगभग 43 लाख के नये विकास कार्य प्रारंभ करने भूमिपूजन करने पर सभी वार्डवासियों की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चैबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड एवं जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल को मंच से हार्दिक धन्यवाद दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal WordPress WhatsApp Chat Button WordPress Widgets in WPBakery Page Builder WordPress WooCommerce Event Manager Plugin WordPress WooCommerce Marketplace Auction Plugin WordPress WooCommerce Marketplace Reward System Plugin WordPress WooCommerce Marketplace Split Order Plugin WordPress WooCommerce Multi Vendor Marketplace Plugin WordPress WooCommerce Product Compare Plugin WordPress WooCommerce Quick Invoice PDF WordPress WooCommerce Return And ExChange RMA Plugin