Raipur Chhattisgarh News Today : छत्तीसगढ़ रायपुर की खबरें
जनता पोस्ट । आज की लेटेस्ट छत्तीसगढ़ रायपुर ब्रेकिंग न्यूज Raipur Chhattisgarh News Today जानिये रायपुर नगर निगम की विशेष सभा में गरमाई राजनीति और कैसा रहेगा मौसम का हाल । इस पोस्ट में बात की जायेगी कि नगर निगम रायपुर में राजनीतिक माहौल् कैसा है और साथ ही इन दिनों प्रदेश भर में मौसम कैसा रहेगा इसका भी हाल बतायेंगे ।
रायपुर नगर निगम की विशेष सभा में गरमाई राजनीति
रायपुर (आरएनएस)। नगर पालिक निगम रायपुर की विशेष सामान्य सभा में सोमवार को सियासी माहौल गरमा गया। महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बुलाई गई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सत्ताधारी भाजपा पर तीखा हमला बोला और कई गंभीर सवाल उठाए।
सभा के दौरान भाजपा पार्षदों के काले कपड़े पहनकर आने पर सवाल उठाते हुए तिवारी ने कहा कि यह समझ से परे है कि यह कदम प्रस्ताव के समर्थन में है या विरोध में। उन्होंने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो दल पहले महिला आरक्षण का विरोध करता रहा, वह अब केवल राजनीतिक दिखावा कर रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने शहर की महिलाओं से जुड़े आर्थिक और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि में असमानता और बुजुर्गों की पेंशन का महीनों से रुका होना हजारों परिवारों के लिए गंभीर संकट बन चुका है।
तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने तात्यापारा चौड़ीकरण, शहर के जल संकट और वार्ड विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन महापौर और सत्ता पक्ष इन विषयों पर चर्चा से बचते नजर आए।
Raipur Chhattisgarh News Today – लू और वज्रपात की चेतावनी
रायपुर, jantapost beuro । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है और आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 28.3 डिग्री पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने और लू चलने की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। बावजूद इसके गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।
तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले तीन दिनों तक लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 और 44.4 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया। जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। माना एयरपोर्ट में अधिकतम 43.8, दुर्ग में 43.9 और पेण्ड्रारोड में 42.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जगदलपुर अपेक्षाकृत ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज हुआ। पूरे प्रदेश में उमस और गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया।
आपको बता दें कि प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम सक्रिय हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा पहुंच रही हैं। इसके कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद एक से तीन डिग्री तक गिरावट संभव है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना जताई गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान क्या है!
अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री
छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कैसी रहेंगी
संभावना है कि आने वालों समय में कोई बदलाव नहीं है।
प्रदेश में सर्वाधिक तापमान कहा रहेगा
राजनांदगांव जिला सबसे ज्यादा गर्म होगा ।
निष्कर्ष (Conclusion):
Raipur Chhattisgarh News Today की इन सभी घटनाओं से यह साफ होता है कि जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वह अपने तापमान को लेकर चिंता जनक स्थिति जनता के बीच प्रकट कर रही है अब आज अप्रैल की हालत इतनी है तो सोचिये किआने वाले समय में क्या होगा ।
न्यूज़ अन्य छत्तीसगढ़ की खबरों के लिये नीचे लिंक में क्लिक करें और देखें :
Read Also – latest news cg
Read – cg crime news today
Read Also – latest news cg
Read – cg news hindi
Read – Chhattisgarh Breaking News
Read – Chhattisgarh today news
Read – Cg bastar news today
डिस्टक्लेमर : यह सभी न्यूज अलग-अलग सोर्स से लिये गये हैं ।

Leave a Reply