News Raipur : रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर (nagar nigam news) के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा टीएल बैठक लेकर अधिकारियों को विभिन्न आवष्यक विषयो पर कार्य प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए निर्देष दिये।
नये जलागार निर्माण हेतु रिक्त शासकीय भूमियो को चिन्हित कर प्रस्ताव देने, सभी पानी टैंकरो में जीपीएस लगवाने, विकास एवं निर्माण कार्यो को तेज गति से गुणवत्ता सहित माॅनिटरिंग कर पूर्ण करवाने के अभियंताओं को निर्देष वेक्टरजनित रोगो की कारगर रोकथाम जिला मलेरिया विभाग से समन्वय कर जनजागरण कर आमजनो को जानकारी देकर करने के निर्देष राज्य शासन के निर्देष पर जनगणना 2027 के प्रथम चरण हाउस की लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना के दौरान संपत्तिकर अभिलेखो को अद्यतन करने नवीन संपत्तियों के समावेष व कर वसूली सुदृढीकरण के आयुक्त के निर्देष।
आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिष्नरो को वर्षा जल संचय हेतु जोन स्तर पर अपने -अपने जोन में पंजीकृत जियो हाईड्रोलाॅजिस्ट के माध्यम से विभिन्न संगठनों के माध्यम से रैन वाटर हार्वेस्टिंग अधिकाधिक स्थानो पर करने जनजागरण कर कार्यवाही व्यापक रूप से करने के निर्देष दिये है।
आयुक्त ने रायपुर जिला मलेरिया विभाग के साथ समन्वय रखकर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में वेक्टरजनित रोगो की कारगर रोकथाम हेतु जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आमजनो को इसके लक्षणों, बचाव के उपायो की जानकारी देकर जनजागरण अभियान चलाने, सभी जोनो में समस्त वार्डो में मच्छरो की कारगर रोकथाम हेतु प्रभावी रूप से एंटी लार्वा फाॅगिंग बारिष पूर्व नाले, नालियों की तले तक सफाई अभियान पूर्वक कर सुगम निकास कायम करने के निर्देष सभी जोन कमिष्नरो एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये है।
आयुक्त ने रैन वाटर हार्वेस्टिंग अधिकाधिक स्थानो पर करवाने
आयुक्त ने जोन कमिष्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रगतिरत सभी निर्माण व विकास कार्यो को समय सीमा के भीतर माॅनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ जनहित में पूर्ण करना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये है।
सर्वे कर खराब अनुपयोगी हैण्ड पंपो को शीघ्र सुधारने के निर्देष
आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने कार्यपालन अभियंता जल को नगर निगम रायपुर क्षेत्र में रिक्त शासकीय भूमियों का सर्वे कर व्यवहारिक आवष्यकतानुसार गर्मी में जलसंकट दूर करने नये जलागारो के निर्माण का तकनीकी प्रस्ताव सक्षम स्वीकृति हेतु शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देष दिये है ताकि प्रस्ताव को शासन को शीघ्र भेजा जा सके एवं शासन की स्वीकृति के अनुसार कार्य शीघ्र करवाया जा सके और नागरिको को शीघ्र जलसंकट से राहत प्राप्त हो सके।
आयुक्त ने सभी पानी टैंकरो में अनिवार्य रूप से जीपीएस शीघ्र लगवाना सुनिष्चित करने निर्देषित किया है। साथ ही वार्डो में सूखे एवं खराब अनुपयोगी हैण्ड पंपो का सर्वे कर खराब अनुपयोगी हैण्ड पंपो में आवष्यक सुधार मरम्मत करवाने के निर्देष दिये है।
आयुक्त ने रायपुर जिला कलेक्टर के निर्देषानुसार नगर निगम रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड से वंचित पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड बनाने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समन्वय करके डोर टू डोर सर्वे कर आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड बनाकर वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर वय वंदन कार्ड बनाने 25 मई 2026 तक 5 दिवसीय विषेष महाभियान में कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देष दिये है।
आयुक्त ने छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग के निर्देषानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना के दौरान संपत्तिकर अभिलेखो को अद्यतन करने, नवीन संपत्तियों का समावेष करने व कर वसूली सुदृढीकरण के संबंध में शासन के निर्देषो का पालन करना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये है।
read – Cg News Today : छत्तीसगढ़ कृषि सुधारों का राष्ट्रीय मॉडल
छत्तीसगढ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत प्रदत्त कर निर्धारण संबंधी धाराओ के अनुसार यह सुनिष्चित करने निर्देष दिये गये है कि नगरीय निकाय क्षेत्र में स्थित प्रत्येक कर योग्य भवन, भूमि का विधिवत कर निर्धारण किया गया हो, आयुक्त ने जोन कमिष्नरो एवं सहायक राजस्व अधिकारियों को नगर निगम के हित में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अधिकाधिक राजस्व वसूली पहली प्राथमिकता के आधार पर सुनिष्चित करने निर्देषित किया है।
आयुक्त ने जनगणना 2027 अंतर्गत जनगणना निदेषालय के निर्देषानुसार मकान सूची करण अभियान की प्रगति की जानकारी सभी जोन कमिष्नरों से ली एवं समीक्षा करते हुए निर्देषानुसार त्रुटिरहित जनगणना कार्य समय सीमा के भीतर करवाने एवं कार्य में लापरवाही बरतना पाये जाने पर संबंधित ड्यूटीरत जनगणना पर्यवेक्षक एवं जनगणना प्रगणक पर विधि अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देष दिये है।
read – Sushasan tihar aavedan ki sthiti : जनसमस्या निवारण शिविर
आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा ली गई साप्ताहिक समय सीमा बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेष्वर साहू, श्री पंकज के शर्मा, श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, श्री इमरान खान, उपायुक्तगण, जोन कमिष्नरगण स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, नगर निवेषक श्री आभास मिश्रा, कार्यपालन अभियंतागण, सहायक राजस्व अधिकारीगण, जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण , जोनो के सहायक अभियंतागण की उपस्थिति रही।

Leave a Reply