Viksit Chhattisgarh : विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में हमारा प्रयास

Viksit Chhattisgarh : छतीसगढ़ की विकास यात्रा आज एक ऐसे पड़ाव पर खड़ी है, जहाँ हमारे संकल्प, हमारी नीतियाँ और हमारे सामूहिक प्रयास राज्य को नए आयाम देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वर्ष 2026-27 का बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह विकसित छत्तीसगढ़ के उस व्यापक विजन का प्रतिबिंब है, जिसे हम सब मिलकर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है। ऐसा छत्तीसगढ़ जहाँ विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, जहाँ अवसरों की समानता हो और जहाँ परिश्रम, प्रतिभा और नवाचार को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले।

cg news today : सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ:

Chhattisgarh Samachar : समावेशी विकास

यह बजट समावेशी विकास की उसी भावना पर आधारित है, जिसमें बस्तर और सरगुजा के दूरस्थ वनांचलों से लेकर रायपुर और बिलासपुर जैसे शहरी केंद्रों तक विकास की गति समान रूप से पहुँचाने का प्रयास किया गया है। कृषि, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और निवेश जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान केवल वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं करते, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए एक मजबूत आधार भी तैयार करते हैं।

cg bastar news today : छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज

स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा

हमारी प्राथमिकता है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हुए युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जाएँ। इसी उद्देश्य से उद्योग और निवेश को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ कौशल विकास, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भी व्यापक योजनाएँ बनाई गई हैं। कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए किसानों, पशुपालकों और वनवासियों के हित में अनेक पहल की गई हैं, ताकि उनकी आय और जीवन स्तर में सतत वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

छत्तीसगढ़ की पहचान केवल प्राकृतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि यहाँ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, मेहनतकश जनता और युवा ऊर्जा से भी है। हमारी सरकार इन सभी शक्तियों को एक साथ जोड़ते हुए विकास का ऐसा मॉडल तैयार करने का प्रयास कर रही है, जिसमें आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक न्याय और पर्यावरणीय संतुलन भी सुनिश्चित हो ।

cg breaking news : छत्तीसगढ़  की खास ब्रेकिंग खबरें 

मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश की जनता, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक तंत्र के सहयोग से हम अपने इस संकल्प को अवश्य साकार करेंगे। विकसित छत्तीसगढ़ ( Viksit Chhattisgarh ) का सपना केवल सरकार का नहीं, बल्कि तीन करोड़ प्रदेशवासियों की सामूहिक आकांक्षा है। इसी विश्वास और प्रतिबद्धता के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं, ताकि आने वाला समय छत्तीसगढ़ के लिए समृद्धि, अवसर और गौरव का नया अध्याय लेकर आए । यह लेख मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के द्वारा लिखा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WordPress Portal CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin Careox – Non Profit Charity WordPress Theme CarForYou- Automotive Car Dealer WordPress Theme Cariera Events Manager Add-on Carousel Ultimate – Advanced Carousel WordPress Plugin Carrby – Agency Portfolio WordPress Theme Carry Hill School – Education WordPress Theme CarSpot – Car Directory Listing WordPress Plugin Cartana – Building and Construction WordPress Theme Carter – Advanced WooCommerce Cart for Elementor