
Raipur News : आयुक्त ने संक्रामक रोगों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कारगर रोकथाम अभियान चलाकर सुनिश्चित करवाने के दिए निर्देश नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारियों को राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में संक्रामक रोगों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए समाज हित में कारगर रोकथाम करने अभियान चलाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है ।
Raipur News : कारगर रोकथाम करने अभियान
आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतते हुए सतत निगरानी करने कहा है। नागरिकों को संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु उल्टी, दस्त, मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों के लक्षणों, कारणों, बचावों की जानकारी देकर विभिन्न माध्यमों से जागरूक बनाने का कार्य किया जायेगा। डेंगू की रोकथाम हेतु नागरिकों को घरों के कूलरों की नियमित सफाई करने हेतु लगातार जागरूक बनाने सुझाव दिया गया है । विभिन्न झुग्गी बस्तियों एवं स्लम एरिया में संक्रामक रोगो की रोकथाम हेतु सघन जनजागरण अभियान चलाने का सुझाव दिया गया है ।
read – raipur crime news : राजधानी रायपुर क्राइम कैपिटल : Congress
आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डो में स्थित समस्त निजी एवं सार्वजनिक कुओं में सप्ताह में दो बार ब्लीचिंग पाउडर डालकर जल को कीटाणु रहित करने यह कार्य प्रारंभ में पखवाडे में एक बार या आवश्यकतानुसार सप्ताह में एक या दो बार करने के निर्देश दिये है एवं इस हेतु जोन कमिश्नरों को पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर जोन कार्यालय में रखवाकर जोन से संबंधित वार्डो में स्वच्छता निरीक्षकों के माध्यम से कार्य सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये है।
बोरिंग हैण्डपंप में ब्लीचिंग पाउडर एवं ब्लीचिंग लिक्वीड डालकर जल शुद्धीकरण का कार्य करने जलप्रदाय विभाग को निर्देशित किया गया है एवं प्रत्येक पखवाडे कार्य पालन अभियंता जल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को यह कार्य करके प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये गये है।
Raipur News : गंदे पानी की निकासी की सही व्यवस्था
आयुक्त ने सहायक अभियंता फिल्टरप्लांट को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के पेयजल श्रोतों के समय-समय पर पेयजल के नमूने लेने एवं प्रगति का प्रतिवेदन निगम आयुक्त को देने एवं रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक होने पर इस संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करके आवश्यक बचाव कार्य एवं उपाय सुनिश्चित करवाने का प्रशासनिक कार्य दायित्व कार्यपालन अभियंता जल को दिया गया है। सार्वजनिक कुओं के चारों ओर चबूतरा बनाये जाने एवं गंदे पानी की निकासी की सही व्यवस्था करवाकर यथासंभव खुले कुओं को ढकवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को अपने संबंधित जोन क्षेत्रों हेतु दिये गये है।
read – raipur crime news : राजधानी रायपुर क्राइम कैपिटल : Congress
आयुक्त ने सभी हैण्डपंप, बोरिंग एवं पावर पंप की मरम्मत का कार्य अभियानपूर्वक पूर्व निश्चित कराने एवं हैण्ड पंपों के चारों ओर चबूतरा बनवाकर पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंता जल को दिये है।
आयुक्त ने पेयजल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से आवश्यकता के अनुसार शुद्ध व क्लोरीन युक्त जल नागरिकों को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंता जल को दिये है।
आयुक्त ने गंदे पानी के उपयोग के कारण होने वाली संक्रामक बीमारियों जैसे-उल्टी, दस्त, पीलिया आदि के कारणों, बचाव के उपायों उनके सहज उपचार से संबंधित आवश्यक जानकारी जनजागरण अभियान चलाकर नागरिकों को नगर निगम के माध्यम से दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
आयुक्त ने निर्देश दिये है कि समस्त जोन के जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने जोन में आने वाले सब्जी बाजार, होटल, जलपान गृह, गन्ने एवं फलों के रस की दुकान, आईस्कीम पार्लर, बेकरी, मटन, मुर्गा आदि दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे एवं नियमानुसार सड़े गले फल, सब्जी, मिठाई, मटन, मछली आदि के विनिष्टिकरण की कार्यवाही करेंगे। यह कार्य प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक या दोपहर 3:30 से 5:30 बजे तक जोन स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में किया जायेगा।
read – chhattisgarh Durg News in Hindi : छत्तीसगढ़ रायपुर की खबरें
कर्मचारी की व्यवस्था वार्ड स्वच्छता निरीक्षक करेंगे। विनिष्टिकरण की साप्ताहिक रिपोर्ट जोन कमिश्नर स्वास्थ्य विभाग को देंगे। राजस्व अधिकारी इस कार्य में समन्वयक रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सेम्पलिंग हेतु एसडीएम एवं सीएमओ के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकृत खाद्य निरीक्षको द्वारा सेम्पल लिया जाना प्रस्तावित है। जिसमें बाजार अधिकारी एवं समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी सम्मिलित होंगे।
आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जोन कमिश्नरों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को रायपुर नगर की सफाई व्यवस्था में विशेष ध्यान देते हुए विशेष अभियान चलाते हुए यह सुनिश्चित करने निर्देशित किया है कि कचरों का जमाव न होने पाये, नाले एवं नालियों का प्रवाह अवरूद्ध न होने पाये एवं बहाव बना रहे, सभी नाले – नालियों की सघन सफाई समय पूर्व करवा ली जाये।
सभी संबंधित सफाई कर्मचारी निर्धारित समयावधि तक संबंधित कार्य स्थल पर कार्य करें। पेयजल स्त्रोत वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन विशेष अभियान चलाकर सफाई करवायी जाये एवं आवश्यकता के अनुसार कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाया जाये।
read – CG Raipur Breaking News : रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही
वार्डो का निरीक्षण करते हुए वार्ड वासी नागरिकों से सम्पर्क कर जनभावनाओं के अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था कायम करना सुनिश्चित करवाते हुए सफाई संबंधी सभी जनशिकायतों का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाये। सभी बडे नालों की सफाई करने समयबद्ध विशेष अभियान चलाते हुए उसमे आवश्यकता के अनुसार जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जाये।
आयुक्त ने मच्छर जनित रोगो की रोकथाम हेतु एंटी लार्वा दया का छिडकाव 70 वार्डो को 8 वर्गों में विभाजित कर एंटीलार्वा दया का छिडकाव किया जाना है, एवं एक सप्ताह में चक्र पूर्ण करना है। फॉगिंग के माध्यम से कीटनाशक धुएं का छिड़काव, मलेरिया विभाग के सहयोग से शहर के विभिन्न तालाबों, पोखरों एवं रूके हुए जल स्थलों पर गंबूजिया मछली डाला जाना प्रस्तावित है।
मच्छरदानियो का मलेरिया विभाग के सहयोग से कीटनाशक से सशक्तिकरण कराने का अभियान चलाना, प्रत्येक शुक्रवार को ड्राय डे के रूप में मनाते हुए कूलरो की नियमित साफ-सफाई की जाएगी तथा उनमें भरे पानी को पूर्णतः खाली कराया जाएगा, जिससे मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। स्वच्छता दीदी एवं मितानिनों के माध्यम से आमजनों में जनजागरूकता अभियान चलाकर मौसमी एवं मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता लायी जायेगी तथा बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।
read – Raipur News : रायपुर में तालाब संरक्षण का महाअभियान
स्वास्थ्य शिक्षा एवं जनजागरण समाचार पत्रो, होर्डिंग, सिनेमा, पाम्प्लेट, समूह चर्चा आदि के माध्यम से बीमारियों के बचाव हेतु जनजागरण अभियान चलाया जावे। संक्रमक रोगों की रोकथाम हेतु पाम्प्लेट छपवाकर समाचार पत्र आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के माध्यम से प्रचार एवं रोकथाम की कार्यवाही की जाये।
आयुक्त ने निर्देश दिये हैँ कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई बच्चा बुखार अथवा अन्य मौसमी, संक्रामक बीमारी के लक्षणों से ग्रसित पाया जाता है, तो उसकी सूचना तत्काल रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग एवं सीएमएचओ कार्यालय को दी जाएगी, ताकि समयावधि में आवश्यक जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी के जमाव को रोकने हेतु गड्ढों को पाटने, क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, सार्वजनिक शौचालय की क्षतिग्रस्त पाईप लाईन का सुधार कार्य जमा गंदे पानी की निकासी हेतु कच्ची नाली एवं पक्की नाली बनाकर निकास करने की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रस्तावित है।
भूमिगत नाली के अवरोधों को दूर किया जाये एवं टूटी हुई नालियों का कव्हर लगाना सुनिश्चित किया जाये। इसके अतिरिक्त राभी जोन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रभारी, चिकित्सक, कार्यपालन यंत्री जल एवं जोन कमिश्नर अपने-अपने क्षेत्र में महामारी संभावित क्षेत्रों को चिहिन्त करेंगे, जिससे समय रहते उन क्षेत्रों में विशेष कार्य योजना बनाकर प्राथमिकता के आधार पर महामारी से बचाव की कार्यवाही की जा सके।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं एनसीडीसी की टीम समन्वय स्थापित कर कार्य करेगे- वर्षा ऋतु में होने वाली मौसमी एव वेक्टर जनित बीमारियों के संबंध में विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा, ताकि वे अपने घरों में भी कूलरों का पानी नियमित रूप से खाली करने, स्वच्छता बनाए रखने एवं बीमारी से बचाव संबंधी जानकारी साझा कर सकें। वर्षा ऋतु के दौरान मौसमी एवं संक्रामक बीमारियो की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रो, स्लम बस्तियों मे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आमजन की जांच की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।




