Raipur news today : रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुलिया का निर्माण कराया जायेगा
Raipur news today : by jantapost.in : रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन कमांक 3 अंतर्गत शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 के क्षेत्र अंतर्गत कविता नगर और गीतांजलि नगर में नगर निगम द्वारा लगभग 605 मीटर क्षेत्र में लगभग 7 से 9 फीट चौडा पक्का नाला और साथ में 3 पुलिया का निर्माण कार्य शीघ्र बाढ़ आपदा राहत मद अंतर्गत लगभग 1 करोड 70 लाख की लागत से बनाया जायेगा एवं बारिश में जलभराव की पुरानी समस्या वाले क्षेत्र को शीघ्र जल भराव की समस्या से राहत प्राप्त हो सकेगी।
Read – sushashan tihar : सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर जनता के लिए सार्थक
पुलिया का निर्माण कराया जायेगा
नगर निगम जोन 3 के शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड कमांक 33 क्षेत्र में कविता नगर और गीतांजलि नगर की बारिश में जलभराव की पुरानी समस्या दूर करने बाढ आपदा राहत मद से लगभग 1 करोड 70 लाख रू. की लागत से लगभग 605 मीटर क्षेत्र में शीघ्र नया चौड़ा नाला और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं महापौर मीनल चौबे ने जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, वार्ड 33 पार्षद प्रदीप वर्मा सहित कविता नगर और गीतांजलि नगर में नाला सहित 3 पुलिया शीघ्र बनाने भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात
गीतांजलि नगर पहुंचकर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड कमांक 33 के पार्षद श्री प्रदीप वर्मा, शंकरनगर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद श्री राजेश गुप्ता सहित नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू एवं वार्ड 33 क्षेत्र अंतर्गत कविता नगर और गीतांजलि नगर क्षेत्र के रहवासी गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नागरिको नवयुवको, आमजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर लगभग 1 करोड 70 लाख रू. की स्वीकृत लागत से गीतांजलि नगर में बारिश में जल भराव की पुरानी समस्या दूर करने नया चौड़ा नाला और 3 नवीन पुलिया के निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन कर रहवासी नागरिको को शानदार सौगात दी ।
यहां यह उल्लेखनीय है कि गीतांजलि नगर क्षेत्र के लगभग 605 मीटर क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर करने लगभग 7 से 9 फीट चौडा नाला सहित 3 नवीन पुलिया का निर्माण शीघ्र कराया जायेगा।
रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कार्य का भूमिपूजन कर नाला निर्माण योजना अंतर्गत स्वीकृति अनुसार नाला और 3 पुलिया का तत्काल निर्माण किया जाना प्रारंभ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समय सीमा के भीतर रहवासियों को बारिश में जलभराव की समस्या का निदान करने प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने जोन 3 जोन कमिश्नर कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता को निर्देशित किया।
Raipur news : आरआरआर सेंटर नये स्वरूप में प्रारंभ टाटीबंध एम्स के सामने
इस अवसर पर कविता नगर और गीतांजलि नगर के रहवासियों ने बारिश में जल भराव की पुरानी समस्या दूर करने नाला निर्माण प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड पार्षद श्री प्रदीप वर्मा ने कविता नगर और गीतांजलि नगर क्षेत्र के रहवासियों की ओर से वार्ड 33 में बाढ़ आपदा राहत मद से नया चौडा नाला निर्माण करना प्रारंभ करने हेतु रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे को हार्दिक धन्यवाद दिया।







