cg breaking news

Raipur gramin mla सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर पहुंचे

Raipur gramin mla मोतीलाल साहू नगर निगम जोन 10 के 7 वार्डों हेतु लगाये गये सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर पहुंचे, महापौर मीनल, राविप्रा अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू, निगम आयुक्त संबित मिश्रा, ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी मेघानी, एमआईसी सदस्य डाॅ. अनामिका सिंह, श्री अमर गिदवानी, वार्ड पार्षदों सहित सभी विभाग के स्टॉल का किया निरीक्षण, आमजनों से की चर्चा ।

रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यकाल में वे अब तक 500 करोड रू. के नये विकास कार्य करवा चुके है – रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू  षिविर में प्राप्त अवैध निर्माणो के सभी आवेदनो पर संबंधित अधिकारी विधि अनुरूप आवष्यक कार्यवाही करें – महापौर मीनल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देष पर सुषासन तिहार का आमजन वहां पहुंचकर अधिकतम वांछित लाभ प्राप्त करें – राविप्रा अध्यक्ष नंदकुमार साहू ।

Raipur gramin mla सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर पहुंचे

प्रधानमंत्री आवास योजना में 12 पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण करने स्वीकृति पत्र प्रदत्त, ई श्रम कार्ड, राषन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गर्भवती माताओं की गोदभराई, अन्न प्रासन्न की रस्म अदायगी  ।

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 10 के अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49, पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50, डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52, बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55, लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर जोन क्रमांक 10 क्षेत्र अंतर्गत देवपुरी गुरूद्वारा परिसर के समीप हाल में लगाया गया ।

शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चैबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री नंदकुमार साहू, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, एमआईसी सदस्य डाॅ. अनामिका सिंह, श्री अमर गिदवानी, श्री भोला राम साहू, पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू, श्रीमती गायत्री नौरंगे, सर्वश्री विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगडे, विनय प्रताप सिंह धु्रव, श्री राजेष गुप्ता, एडीएम श्री उमाषंकर बंदे, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 10 जोन कमिष्नर श्री मोनेष्वर शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कंवर सहित विभिन्न 15 से अधिक रायपुर जिले के  शासकीय विभागों के सम्बंधित शासकीय कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति में किया।

Raipur gramin mla पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपित किया

विष्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोन 10 अंतर्गत देवपुरी गुरूद्वारा परिसर के पास हाॅल के सामने रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू एवं नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपित किया। ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने मौलश्री और महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने कचनार का पौधा रोपित किया एवं नागरिको से विष्व पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में शहर में सुरक्षित स्थानो पर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण कर लगाये गये प्रत्येक पौधे की देखभाल व सुरक्षा अपनी संतान की भांति करने का संकल्प लेने की विनम्र अपील की।

रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने भीषण गर्मी की तपिश के मध्य महापौर श्रीमती मीनल चैबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री नंदकुमार साहू, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, एमआईसी सदस्य डाॅ. अनामिका सिंह, श्री अमर गिदवानी, श्री भोला राम साहू, वार्ड पार्षदों सहित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 सहित विभिन्न शासकीय विभागो द्वारा लगाये गये स्टॉलो की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं वहाँ आमजनो से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा कर जानकारी ली।

रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि जब से प्रदेष में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार आयी है तब से अपने ग्रामीण विधायक के कार्यकाल में वे अब तक रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड से अधिक से नये विकास कार्यो को करवा चुके है। इसके पूर्व पूर्ववर्ती सरकार में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प थे। प्रतिपक्ष के नेतागण हो रहे तेज विकास कार्य को उस समय स्वीकृत हुआ बताते है ।

जबकि उस समय कोई विकास कार्य स्वीकृत नहीं हुए थे। ये सभी कार्य विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल के दौरान के है । जिसकी शत प्रतिषत जानकारी वे दे सकते है। ग्रामीण विधायक ने कहा कि नागरिको को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सुषासन तिहार षिविर का लाभ अवष्य उठाना चाहिए और विकास विरोधी लोगो को पहचानकर उनसे सावधान रहकर विकास कार्यो से सकारात्मक जुडाव करना चाहिए।   

महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने नागरिको से विनम्र अपील की कि वे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देष पर राज्य शासन द्वारा लगाये जा रहे सुषासन तिहार षिविर में अधिकाधिक संख्या में आकर सभी शासकीय योजनाओ का वांछित लाभ अवष्य उठाये।

महापौर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देष पर लगाये जा रहे सुषासन तिहार षिविर में आमजनों द्वारा दिये जा रहे सभी आवेदनो, मांगो, षिकायतो पर शत प्रतिषत आवष्यक कार्यवाही नगर निगम रायपुर जोन 10 के जोन कमिष्नर व अधिकारीगणों सहित संबंधित शासकीय विभागो के अधिकारीगण गंभीरता से प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में एक माह की अवधि के भीतर करना सुनिष्चित करें।

महापौर ने निर्देषित किया कि नगर निगम जोन 10 जोन कमिष्नर एवं जोन नगर निवेष विभाग के संबंधित अधिकारीगण षिविर में जोन 10 के वार्डो में अवैध निर्माणो से संबंधित प्राप्त सभी आवेदनो को गंभीरता से लेकर शासकीय अधिनियम अनुसार सभी अवैध निर्माणो के प्रकरणो में नोटिस जारी करने के बाद नियमानुसार आवष्यक कार्यवाही करके आवेदनो का समय सीमा में निराकरण सुषासन तिहार अंतर्गत करना सुनिष्चित करें।

रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू ने सभी नागरिको को सुषासन तिहार षिविर आयोजन में बधाई दी एवं कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार सुषासन तिहार षिविर लगाकर नागरिको की मांगो, षिकायतो को सुनकर उनके आवेदन ले रही है, सभी आवेदनो का एक माह की तय समय सीमा के भीतर सभी शासकीय विभागो के अधिकारीगण शत प्रतिषत संख्या में समाधान सुनिष्चित करेंगे। उन्होने अपील की कि नागरिक अधिक से अधिक संख्या में सुषासन तिहार षिविरों में पहुंचे एवं अपनी मांगो, षिकायतो के आवेदन देकर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत तय समय सीमा में त्वरित समाधान प्राप्त करें एवं सभी शासकीय योजनाओं का पात्रतानुसार पूर्ण वांछित लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button