cg breaking news

रायपुर पश्चिम विधायक ने 2.06 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के विभिन्न स्थानों में एकमुश्त 2 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से नए स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य श्री भोलाराम साहू, श्री नंदकिशोर साहू, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 8 अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, ठक्कर बापा वार्ड पार्षद श्रीमती परमिला बल्ला राम साहू, बाल गंगाधर तिलक वार्ड पार्षद श्री सोहन साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, नवयुवक एवं आमजन उपस्थित रहे।

दीक्षा नगर पानी टंकी से घर-घर पहुंचेगा नदी का मीठा जल

दिसंबर 2026 तक पूरा होगा जलागार निर्माण

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि गुढियारी दीक्षा नगर में नए जलागार का निर्माण नगर निगम रायपुर के माध्यम से तेजी से किया जा रहा है। दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद घर-घर नदी का मीठा जल उपलब्ध करवाया जाएगा, जो रायपुर नगर निगम की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

read – raipur crime news : राजधानी रायपुर क्राइम कैपिटल : Congress

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि महापौर श्रीमती मीनल चौबे की शहर सरकार के कार्यकाल में हो रहे विकास कार्यों को स्वयं स्थल पर जाकर देखें तथा वीडियो बनाकर साझा करें। यदि कहीं कोई कमी दिखाई दे तो उसकी जानकारी दें ताकि उसे शीघ्र दूर किया जा सके।

अंबेडकर चौक और भारत माता चौक के विकास पर जोर

रायपुर पश्चिम विधायक ने जोन 1 जोन कमिश्नर को अंबेडकर चौक गुढियारी को भव्य बनाने हेतु सर्वे कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंबेडकर चौक को उसकी गरिमा के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुढियारी के भारत माता चौक का विकास कार्य भी लगातार आमजनों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

गुढियारी में तीन नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की तैयारी

सतत विद्युत प्रवाह व्यवस्था के लिए होगा बड़ा कदम

रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर नगर निगम में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की शहर सरकार के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गुढियारी क्षेत्र में तीन विभिन्न स्थानों पर नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। इसके लिए मारुति मंगलम भवन के पास सुलभ के समीप हनुमान मंदिर ट्रस्ट से चर्चा कर आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाई गई है, जहां नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा।

दूसरा विद्युत उपकेंद्र तिलक नगर उद्यान के पास उपलब्ध भूमि पर प्रस्तावित है। वहीं तीसरा विद्युत उपकेंद्र गुढियारी दीक्षा नगर में पानी टंकी के समीप उपयुक्त भूमि उपलब्ध होने पर स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे गुढियारी क्षेत्र की विद्युत संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा।

read – CG Raipur crime News: रायपुर बन गया चाकूपुर : कांग्रेस

गरीब विद्यार्थियों को प्ले स्कूल जैसी सुविधाएं दिलाने का प्रयास

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की स्कूलों में प्रार्थना शेड एवं विद्यार्थियों हेतु पेयजल की व्यवस्था करवाई गई है।

उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चों को प्ले स्कूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्य रायपुर नगर निगम एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में करवाया गया है।

नालंदा-2 लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को मिलेगा बड़ा लाभ

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान – श्री राजेश मूणत ने कहा कि एनआईटी के समीप नालंदा-2 लाइब्रेरी का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसके निर्माण के बाद शहर के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी सहायता मिलेगी तथा सफलता प्राप्त करने के अवसर बढ़ेंगे।

नागरिक नाली में कचरा न डालें, शहर को स्वच्छ बनाने में दें सहयोग

रायपुर पश्चिम विधायक ने जोन 1 एवं जोन 8 अध्यक्षों से संपर्क कर वार्डों की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जोन अध्यक्षों का दायित्व है कि वे अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखें। साथ ही नागरिकों से राजधानी रायपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक नालियों में कचरा न डालें तथा प्रतिदिन घर का कचरा नियमित रूप से सफाई मित्रों को सफाई वाहन में दें।

वार्ड पार्षद सोहन साहू ने विधायक राजेश मूणत का जताया आभार

बाल गंगाधर तिलक वार्ड पार्षद श्री सोहन साहू ने वार्ड में 1 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से नए विकास कार्यों का भूमिपूजन करने पर रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विगत 15 वर्षों के दौरान उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हो पाए थे, लेकिन अब विधायक श्री राजेश मूणत के प्रयासों से विकास कार्य प्रारंभ हुए हैं तथा कई अधूरे कार्यों को भी पूरा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button