cg news today : सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ:

रायपुर, janta post cg news today : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कठिया के हाई स्कूल प्रांगण में सुशासन तिहार 2026 के तहत पहले जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों को शिकायत एवं मांग से संबंधित कुल 779 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 588 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

cg news today : मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में सुन्दरकेरा, तोरला, तामासिवनी, डोमा, उगेतरा, भुरका, चम्पारण, जौंदा, जौंदी, मंग्लोर, गिरोला, थनौद, टीला, डंगनिया, कठिया, नवागांव, पोंड़, जामगांव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

शिविर में कुल 779 आवेदन प्राप्त हुए

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

sushasan tihar 2026 : सुशासन तिहार में मिला रोजगार का अधिकार

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 5 राशन कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 7 किसानों को बीज, समाज कल्याण विभाग द्वारा 5 ट्राइसाइकिल, 16 पेंशन प्रमाण पत्र, 1 श्रवण यंत्र और 1 व्हीलचेयर, तथा मनरेगा विभाग द्वारा 10 नए जॉब कार्ड वितरित किए गए।

अभनपुर के ग्राम कठिया में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित*

शिविर के दौरान अतिथियों द्वारा अभनपुर ब्लॉक के 28 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए थे उन्होंने श्रीफल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

588 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 हफ्ते के अंदर आज प्राप्त सभी आवेदनों का समुचित निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई आवेदनकर्ता किसी वजह से योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नही है तो उसे सूचित किया जाए और कारण उसके आवेदन के निराकरण में स्पष्ट रूप से लिखा जाए। उन्होंने आमजन की मांग पर सतनाम भवन निर्माण हेतु 7 लाख रुपये, 3 नई पीडीएस दुकानें और तालाब सौंदर्यीकरण की घोषणा की।


Chhattisgarh News Today : बीज उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण

7 लाख की लागत से सतनाम भवन सहित अन्य घोषणाएं*

अभनपुर विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू ने कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को अपने क्षेत्र में ही समाधान मिल रहा है, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने बताया कि समाधान शिविरों के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, जॉब कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।

CG Raipur Breaking News : रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही

इस अवसर पर (cg news today ) जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिस्वरंजन, एसडीएम अभनपुर श्री रवि सिंह, महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, जिला खाद्य नियंत्रक श्री भूपेन्द्र मिश्रा, संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्री अरविंद गेडाम, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा डॉ. शंकरलाल उइके, सीईओ जनपद श्री दीपक ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विधायक श्री अनुज शर्मा ने हितग्राहियों को योजनाओं से संबंधित सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए

सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आज धरसीवां ब्लॉक के नगर पंचायत कूंरा के सांस्कृतिक भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों को शिकायत एवं मांग से संबंधित कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 136 हितग्राहियों के आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इनमें आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खातों की नकल, ऋण पुस्तिका सुधार, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, कृषि दवाई, सिंचाई हेतु स्प्रेयर, श्रमिक कार्ड, धान बीज आदि शामिल हैं। विधायक श्री शर्मा ने शेष प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Raipur Chhattisgarh News Today  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

नगर पंचायत कूंरा में 196 आवेदनों में से 136 का त्वरित निराकरण

इस अवसर पर (cg news today ) नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नंदकुमार चौबे, जनपद सीईओ श्री आशीष केशरवानी, तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दीपक शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WordPress Portal Tucson – Sports, Fitness and Gym Responsive WooCommerce WordPress Theme Tukio | Event Landing Page WordPress Theme Tuna Form Wizard, Signup, Login, Reservation and Questionnaire Tunepain – Auto Parts WooCommerce WordPress Theme Tuning – Car Detailing & Dealer Shop WordPress theme TV Schedule and Timetable for WordPress Twirl – A Personal WordPress Blog Theme Twitch LiveStream Box and Countdown WordPress Plugin Twitchomatic Automatic Post Generator and Twitch Auto Poster Plugin for WordPress Twitter Feeds for Elementor WordPress Plugin