cg breaking news

sushasan tihar cg : कुम्हारी कला में जनसमस्या निवारण शिविर

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मिला लाभ, विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी . कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों हुए शामिल, योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील कुम्हारी कला में आयोजित शिविर में कुल 1625 आवेदन...

जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनसमस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार (sushasan tihar cg: ) का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत कुम्हारीकला एवं नगर पंचायत बलौदा व नरियरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे और विभिन्न विभागों के माध्यम से अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

read – cg live news today : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पर्यटन को प्रमोट करने विशेष पहल

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा हितग्राहियों से आवेदन भी प्राप्त कर मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया।

शिविर में नवीन राशनकार्ड, नैनो डीएपी, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत हितग्राहियों को चेक व प्रमाण पत्र, बी-वन खसरा, वोटर आईडी, किसान किताब, श्रम कार्ड सहित विभिन्न हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना अंतर्गत प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार खीर खिलाकर संपन्न कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने बाल विवाह मुक्त की शपथ भी ली।

sushasan tihar cg: स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

इसके साथ ही सुशासन तिहार के अवसर पर अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें एक्स-रे, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, हीमोग्लोबिन जांच सहित अन्य सुविधा प्रदान की गई। ग्राम पंचायत कुम्हारी कला में आयोजित शिविर में कुल 1625 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 1578 मांग तथा 47 शिकायत से संबंधित है। सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।

जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ने कहा सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जल संरक्षण, सोख्ता गड्ढा निर्माण एवं पानी के सदुपयोग की अपील की।

read – cg news today : सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ:

श्री गुलजार सिंह ने कहा कि शासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव तक पहुंचकर किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत कर योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। साथ ही अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण कर शिविर के उद्देश्य को सफल बनाने की अपील की।

किसानों से फसल चक्र अपनाने

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर ने किसानों से फसल चक्र अपनाने तथा रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने तथा नैनो यूरिया एवं अन्य वैकल्पि खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री महोबे ने शिविर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता से सुनने एवं मौके पर आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, गांवों में शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण एवं निपटान सुनिश्चित करने तथा बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में कहा।

read – cg live news today : सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री श्री साय

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान, श्रीमती उतरा सिदार, श्रीमती रूपा यादव, श्री सुरेन्द्र साहू, श्री राजेन्द्र देवांगन, एसडीएम श्री पवन कोसमा, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री प्रज्ञा यादव, सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button