
raipur news : रायपुर – राजधानी शहर रायपुर के ब्रम्हदेईपारा खमतराई के निवासी फल व्यवसायी श्री सोहन लाल साहू और उनके परिवार के लिए पीएम स्वनिधि योजना (Pm Swanidhi Yojna ) कोरोना संक्रमण काल में सहारा बनी। फल व्यवसायी श्री सोहन लाल साहू ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान परिवार के भरण-पोषण में काफी कठिनाई हुई । तब आर्थिक स्थिति के कारण दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी मुश्किल हो गया था, ऐसे समय में शासन की योजना पीएम स्वनिधि का रायपुर नगर पालिक निगम के द्वारा आवेदन जमा कराया गया।
read – CG Raipur crime News: रायपुर बन गया चाकूपुर : कांग्रेस
रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 क्षेत्र के डबरापारा सूर्यानगर गोगांव की रहवासी महिला श्रमवीर श्रीमती सुशीला जंघेल निम्न आय वर्ग में रहकर रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करती थीं। उस दौरान कोविड 19 का दौर ना सिर्फ देश, अपितु विश्व भर मे कोरोना संक्रमण कॉल की महामारी लेकर आया,इससे महिला श्रमवीर श्रीमती सुशीला जंघेल का परिवार भी अछुता नही रहा, उनके परिवार को उस दौरान दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करने में भी बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पडा था। उन्हें कहीं भी कोई कार्य नही मिल रहा था एवं घर में जमा राशि से गुजारा कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा था।
ऋण प्राप्त हुआ एवं समय पर ऋण की अदायगी
पीएम स्वनीधि योजना अंतर्गत रूपये 10000 राशि का ऋण प्राप्त हुआ एवं समय पर ऋण की अदायगी उनके द्वारा की गयी, जिससे उन्हें द्वितीय चरण का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होने अपने व्यवसाय में वृद्धि करते हुए एक और ठेला क्रय कर लिया और इस तरह से वो वर्तमान में दो ठेले में फल का व्यवसाय कर रहे हैँ तथा उतरोत्तर तरक्की कर रहे है ।
फल व्यवसायी श्री सोहन लाल साहू ने कहा कि अब वे राशि 50000 का ऋण प्राप्त कर फल व्यवसाय के क्षेत्र में और आगे बढना चाहते हैँ । फल व्यवसायी श्री सोहन लाल साहू ने स्वनिधि योजना और रायपुर नगर पालिक निगम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
read – Raipur news today : रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुलिया का निर्माण कराया जायेगा
कोरोना महामारी संक्रमण काल में डबरापारा की महिला श्रमवीर श्रीमती सुशीला जंघेल और परिवार के लिए पीएम स्वनिधि योजना बनी वरदान , स्वनिधि योजना से जीवन में आये सकारात्मक विचार, मिली सफलता, फल व्यवसाय से संवरी जिंदगी, शासन, प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम के प्रति व्यक्त किया सह्रदय आभार 0
कोरोना महामारी काल के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि योजना लागू की गई,जिसकी नगर पालिक निगम रायपुर के माध्यम से महिला श्रमिक श्रीमती सुशीला जंघेल और उनके परिवार को जानकारी प्राप्त हुई और जानकारी होते ही सुशीला जंघेल ने चॉईस सेंटर के माध्यम से योजना का आवेदन जमा किया और कुछ ही दिनों बाद बैंक ऑफ बड़ौदा गुढियारी से रूपये 10000 का ऋण उन्हें प्राप्त हो गया, जिससे श्रीमती सुशीला जंघेल ने फल व्यवसाय प्रारम्भ किया और पूरे लाभ एवं मेहनत के साथ व्यवसाय करने लगीं
read – CG Raipur crime News: रायपुर बन गया चाकूपुर : कांग्रेस
जिससे उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी के निर्वहन के साथ ही साथ ऋण की अदायगी भी समय पर की, जिससे पीएम स्वनिधि योजना में उन्हें द्वितीय चरण का ऋण रूपये 20000 की ऋण राशि आसानी से उपलब्ध हो गई। उसकी अदायगी भी समय से करने पर उन्हें तृतीय चरण के ऋण की राशि रूपये 50000 प्राप्त हो गई।
महिला श्रमवीर श्रीमती सुशीला जंघेल ने कहा कि वे एक साधारण काम के तलाश करने वाली महिला रही हैँ, उन्हें केन्द्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण की राशि प्राप्त हुई, जिस राशि के उपयोग से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार आया है बच्चों की शिक्षा भी अच्छे से चल रही है।
पीएम स्वनिधि योजना से उनके विचारों में भी बदलाव आया है और वे सकारात्मक सोच एव विचारों के साथ जिंदगी में आगे बढ़ रही है और अब फल व्यवसाय के साथ ही जूता- चप्पल का व्यवसाय भी करने की योजना बना रही हैं ।
read – Premanand Ji updates today : जानें भविष्य की योजना
महिला फल व्यवसायी श्रीमती सुशीला जंघेल ने पीएम स्वनिधि योजना का सही समय पर उन्हें और उनके परिवार को त्वरित लाभ देने हेतु शासन , प्रशासन के प्रति अपने परिवार की और से सहृदय धन्यवाद दिया है । उन्होंने योजनांतर्गत जुड़ी रायपुर नगर पालिक निगम की टीम के सभी अधिकारियों ध् कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।




