cg breaking news

raipur : शब्द शिखर सम्मान 2026 से विभूषित हुए डॉ. लूनेश कुमार वर्मा

रायपुर l प्रदेश की अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा रविवार को राजधानी के वृन्दावन सभागृह में काव्य महाकुंभ का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम में संस्कृत, हिंदी और छत्तीसगढ़ी रचनाधर्मी डॉ. लूनेश कुमार वर्मा को शब्द शिखर सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से चयनित 151 रचनाकारों को भी सम्मानित किया गया .

‘माँ की रोटी’ हिंदी कविता संग्रह का विमोचन

कार्यक्रम में डॉ. लूनेश कुमार वर्मा की ‘माँ की रोटी’ हिंदी कविता संग्रह का विमोचन भी किया गया। वे स्व. श्री आशाराम डहरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छछानपैरी, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं। संस्कृत भारती रायपुर महानगर अध्यक्ष डॉ. वर्मा समाज में संस्कृत शिक्षा के लिए वे अनवरत प्रयत्नशील रहते हैं। उनकी संस्कृत में दो, हिंदी में सात और छत्तीसगढ़ी में एक पुस्तक का प्रकाशन हो चुका है। छत्तीसगढ़ी भाषा व साहित्य के उन्नति के लिए समसामयिक विषयों पर लिखे उनके लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होते रहे हैं।

read – अवैध उर्वरक पर raipur जिला प्रशासन की कार्रवाई,

कार्यक्रम में अतिथियों ने महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा कि साहित्य राजनीति के आगे चलने वाली मशाल हैl अतः साहित्यकारों को वर्तमान परिवेश की चुनौतियों का सामना करने रचनात्मक हस्तक्षेप करना होगाl साहित्यकार युग चेतना का वाहक होता हैl साहित्य मानव जीवन की पीड़ाओं, संवेदनाओं और संघर्षों का जीवंत दस्तावेज होता हैl यह जन मानस को संघर्षों की प्रेरणा व ऊर्जा प्रदान करता है l

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने कहा कि आज प्रदेश के गांव-गांव तक रचना कर्म जारी हैl वक्ता मंच विगत 34 वर्षों से नवोदित व प्रतिष्ठित दोनों धाराओं के रचनाकारों का सम्मान कर प्रोत्साहित कर रहा हैl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गीतेश अमरोहित, अध्यक्ष डॉ. संयुक्ता गांधी सहित सुशील सन्नी अग्रवाल, राजकुमार धर द्विवेदी एवं पं. पी. के. तिवारी, सीमा पांडेय, लोकभवन में उपसचिव डॉ. रूपेंद्र कवि व डॉ. अजीत मिश्रा आसंदी को सुशोभित कर रहे थे l

read – Raipur Chhattisgarh News Today  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

डॉ. लूनेश कुमार वर्मा अनेक वर्षों से भाषा के उत्थान के लिए शिक्षक-प्रशिक्षक के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर नर्मदा प्रसाद विश्वकर्मा तृण, मनोरमा चंद्रा, भारती अग्रवाल, राज निषाद, इंद्रदेव यदु,, प्रियंका साहू, चंद्रभूषण शुक्ला, भगवानी निषाद, डिगम साहू, झुमक निषाद, कल्पना हुखरे, राजुल गोमास्ता, जितेन्द्र कन्नौजे, खिलावन साहू, सुमति साहू, संगीता वर्मा, अभिषेक मिश्रा सहित इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button