cg breaking news

raipur : शिविर लगा बंदोबस्त त्रुटि सुधारने का समय सीमा मामला

रायपुरसमय सीमा ( टी एल ) मामलों को निपटारे की एक निश्चित समयावधि होती है और ऐसे मामलों की समीक्षा इस हेतु निर्धारित बैठकों में समय-समय पर हर जिले का जिलाधीश करता है पर मंदिर हसौद तहसील के ग्राम टेकारी में हुये व्यापक बंदोबस्त त्रुटि को सुधरवाने ग्राम में शिविर लगवा सुधरवाने के आवेदन पर दर्ज टी एल प्रकरण आज भी कहीं फाईलों में दबा पड़ा है । बीते 18 मई को मंदिर हसौद तहसील के ग्राम सिवनी में आयोजित सुशासन तिहार में पंचायत द्वारा आवेदन देने पर नौकरशाही का यह रव्वैया सामने आया है । 

ज्ञातव्य हो कि ग्राम टेकारी में बंदोबस्त के दौरान हुये व्यापक त्रुटियों की ओर ग्राम के लगभग 70 प्रतिशत किसानों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पंचायत ने सन् 2017 के 11 दिसंबर को तात्कालिक संभागायुक्त व जिलाधीश को सौंप ग्राम में शिविर लगवा त्रुटियों के सुधार करवाने का आग्रह किया था ।

ज्ञापन में जानकारी दी गयी थी कि कई भूमिस्वामियों के भूमि दूसरे भूमिस्वामियों के नाम कर दी गयी है तो किसी के रकबे को बढ़ा दिया गया है तो किसी के रकबे को कम कर दिया गया है । इतना ही नहीं वरन् जहां ग्रामीण सिंचाई नालियां भी न केवल गायब कर दी गयी है वहीं कई शासकीय भूमियों को भी भूमिस्वामी हक में दर्ज कर दिया गया है ।

read – CG Raipur crime News: रायपुर बन गया चाकूपुर : कांग्रेस

बंदोबस्त के पूर्व ग्राम के निस्तार के लिये निस्तार पत्रक में सुरक्षित कई भूमियां भी गायब है । इसके परिप्रेक्ष्य में बंदोबस्त के पूर्व के सभी संबंधित व वर्तमान अभिलेखों को ले ग्राम में व्याप्त लगवा किसानों के सामने त्रुटियां सुधरवाने का आग्रह किया गया था । मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुये तात्कालीन जिलाधीश ने इसे टी एल प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही हेतु आरंग के अनुविभागीय अधिकारी को भेजा था जिन्होंने सन् 2018 के 10 जनवरी को मंदिर हसौद के नायब तहसीलदार को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया था ।

05 माह तक कोई सुगबुगाहट न होने व ग्राम से रेलवे लाइन गुजरने की जानकारी किसानों द्वारा दिये जाने पर मुआवजा का भी समस्या उठ खड़े होने की समस्या की ओर किसानों द्वारा ध्यानाकर्षण कराये जाने पर किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सन् 2018 के 23 मई को तात्कालीन संभागायुक्त ब्रजेश चंद्र मिश्रा व जिलाधीश ओ पी चौधरी ( वर्तमान वित्त मंत्री ) को ज्ञापन सौंप सभी अभिलेखों को ले टेकारी में अविलंब शिविर लगवाने का आग्रह किया था

read – Raipur Live News : नगर निगम रायपुर में राउंडटेबल चर्चा

इसके बाद भी कोई सुगबुगाहट न होने से ग्रामीणों की मांग पर सुशासन तिहार में पंचायत द्वारा आवेदन  सौंप जिलाधीश का भी ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया । जानकारी के अनुसार इसके बाद मंदिर हसौद में पदस्थ नायब तहसीलदार ने बीते 3 जून को एक ज्ञापन जारी कर टेकारी में कल सोमवार 08 जून को एक दिवसीय शिविर लगा किसानों से पुनः आवेदन लेने राजस्व निरीक्षक भुनेश्वर वर्मा व पटवारी राजेश शर्मा को अधिकृत करते हुये आवश्यकता पड़ने पर पुनः सर्वेक्षण किये जाने हेतु जिला कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित करने की बात लिखा गया है ।

ज्ञापन मिलने की पुष्टि सरपंच ने की है । इसकी जानकारी मिलने पर श्री शर्मा ने कहा है कि ग्राम के 70 प्रतिशत किसानों द्वारा पूर्व में पंचायत के माध्यम से 9 वर्षों पूर्व दिये गये ज्ञापन के आधार पर दर्ज टी एल प्रकरण के अनुसार शिविर लगा त्रुटि सुधारने के बदले पुनः आवेदन मांगना प्रशासन का एक बार फिर टाल-मटोल पूर्ण रव्वैया है । पूर्व में दिये गये आवेदन के आधार पर सीधे संबंधित अभिलेखों को ले शिविर लगना चाहिये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button