chhattisgarh Bastar News Today : सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
Bastar News Today – Jantapost Beuro – बस्तर जिले के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन श्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। श्री कश्यप ने कहा कि सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मंत्री श्री कश्यप ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनियागांव और भानपुरी क्लस्टर में आयोजित भव्य कार्यक्रमों में कुल 8 करोड़ 09 लाख 71 हजार रुपए की लागत वाले विभिन्न बुनियादी ढांचागत कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण संपन्न किया।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बनियागांव में सुबह आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधारने हेतु एक करोड़ 47 लाख 76 हजार रुपए के कार्यों की आधारशिला रखी और पूर्ण हो चुके कार्यों को जनता को समर्पित किया। इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत एक करोड़ 27 लाख 76 हजार रुपए की लागत से बनने वाली बनियागांव से कुच्चीगुड़ा सड़क का भूमिपूजन शामिल रहा, जबकि बस्तर विकास प्राधिकरण के माध्यम से पूर्ण हुए तुरपुरा की सीसी सड़क और केशरपाल के अहाता निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
भानपुरी- चित्रकोट मार्ग से धनवाड़पारा तक सड़कों का जाल
वन मंत्री अपने भ्रमण के दौरान दोपहर भानपुरी में आयोजित द्वितीय चरण के कार्यक्रम में विकास की एक बड़ी झड़ी लगी। यहां कुल 6 करोड़ 61 लाख 95 हजार रुपए की विकास परियोजनाओं पर मुहर लगी, जिसमें 6 करोड़ 23 लाख 09 हजार रुपए की लागत से बनने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत भानपुरी से पदरपारा, फरसागुड़ा से खासपारा और भानपुरी- चित्रकोट मार्ग से धनवाड़पारा तक सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। साथ ही मुरकुची हाई स्कूल में प्रार्थना शेड निर्माण का भूमिपूजन करने के साथ-साथ विधायक निधि और विकास प्राधिकरण के अंतर्गत भानपुरी, तारागांव और विश्रामपुरी क्लस्टर में नवनिर्मित सीसी सड़कों एवं पुलिया निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत दी गई।
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने अपने उद्बोधन में जोर देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि धरातल पर विकास को उतारना है। आज जिन सड़कों और भवनों का भूमिपूजन हुआ है, वे आने वाले समय में इस क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक तस्वीर बदल देंगे। अच्छी सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच को भी आसान बनाती हैं।
प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े
वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि नारायणपुर विधानसभा का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े, इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का जिक्र करते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों को ग्रामीणों की मंशानुरूप पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने की भी अपील की, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ जनता को लंबे समय तक मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे, जिन्होंने इन विकास कार्यों के लिए हर्ष व्यक्त किया।
1. भानपुरी में कितनी राशि की परियोजनाएं मंजूर हुई?
कुल 6.61 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिली।
2. किन सड़कों का निर्माण किया जाएगा?
भानपुरी–पदरपारा, फरसागुड़ा–खासपारा और धनवाड़पारा तक सड़कें बनेंगी।
3. इस योजना से लोगों को क्या फायदा होगा?
बेहतर सड़क, आसान आवागमन और शिक्षा-स्वास्थ्य तक पहुंच आसान होगी।
Read Also – latest news cg
Read – cg crime news today
Read Also – latest news cg
Read – cg news hindi
Read – Chhattisgarh Breaking News
Read – Chhattisgarh today news
Read – दुर्ग छत्तीगगढ़ के सामचार : https://jantapost.in/chhattisgarh-durg-news-in-hindi/
डिस्टक्लेमर : यह सभी न्यूज अलग-अलग सोर्स से लिये गये हैं ।

Leave a Reply