cg breaking news

janjgir champa पीएम मोदी के नेतृत्व में समृद्ध एवं सशक्त भारत के बारह वर्ष

जांजगीर चांपा(janjgir champa news) / जिला भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा द्वारा आज जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले 12 वर्षों में देश ने विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए, जबकि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों ग्रामीण परिवारों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में समृद्ध एवं सशक्त भारत के बारह वर्ष

read – जांजगीर-चांपा : पूरक परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाते हुए करोड़ों गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं।

श्री कौशिक ने कहा कि भारत ने आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक प्रगति की है। देशभर में आधुनिक एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे नेटवर्क, वंदे भारत ट्रेनों, हवाई अड्डों तथा डिजिटल कनेक्टिविटी का व्यापक विस्तार हुआ है। डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से शासन व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया गया है, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। जी-20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी, अंतरिक्ष क्षेत्र में चंद्रयान-3 की सफलता, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता तथा विश्वभर में भारत की बढ़ती साख इसके महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। कोरोना महामारी के कठिन दौर में भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

read – Janjgir Champa कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाओं ने देश के विकास को नई गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहा है।

इस अवसर पर रामदेव कुमावत, राजेंद्र वैष्णव, अम्बेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल, कमला देवी पाटले, चुन्नीलाल साहू, नंद चौधरी, श्रीमती नंदनी रजवाड़े, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, आशु गोस्वामी, पार्टी प्रवक्ता विकास शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, सूरज गोस्वामी (सह प्रभारी), अनिल शर्मा, मेघा यादव, गोलू दुबे, सोनू यादव, सुशील सिंह एवं सतीश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

janjgir champa news प्रेस वार्ता में जिले के सभी सम्माननीय पत्रकार बंधुओं का शाल भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button