cg breaking news

Janjgir Champa कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Janjgir Champa कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन नंबर, खाद उपलब्धता, मानसून पूर्व तैयारियों एवं आपदा प्रबंधन, ई-ऑफिस, सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण, समय सीमा के लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

बैठक में Janjgir Champa कलेक्टर ने खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को किसानों को खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद मिले तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सोसायटियों एवं उर्वरक विक्रेताओं की नियमित जांच कर किसानों को उचित दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा।

read – जांजगीर-चांपा : पूरक परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर ने प्री-मानसून तैयारियों एवं प्राकृतिक आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, राहत एवं बचाव कार्यों की अग्रिम तैयारी करने, आवश्यक उपकरण, संसाधन एवं मानवबल उपलब्ध रखने तथा बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान किसानों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग सतर्कता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

Janjgir Champa कलेक्टरने बैठक में ई-ऑफिस प्रणाली की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को शासकीय फाइलों एवं पत्राचार का संचालन अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जांजगीर-चांपा निर्माण पोर्टल की समीक्षा करते हुए जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी, प्रगति एवं आवश्यक विवरण नियमित रूप से पोर्टल में अपलोड किए जाएं, ताकि कार्यों की प्रभावी निगरानी एवं मूल्यांकन हो।  कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करना सुनिश्चित करे। 

read – जांजगीर-चांपा कलेक्टर ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में “विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक राजस्व अनुविभाग स्तर पर 18 से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Janjgir Champa कलेक्टर ने शिविर की तैयारियों के संबंध में सभी एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button