cg breaking news

jangir news : दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित

janjgir champa news today live :  जांजगीर चांपा / नव विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट के आरोपी पति एवं जेठानी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर से थाना जांजगीर में एक बिना नंबरी मर्ग की डायरी प्राप्त हुआ था जिस पर थाना सिटी कोतवाली में मर्ग क्र 137/25  धारा 194 BNSS कायम कर जांच किया गया ।

जांच के दौरान मृतिका के परिजन उसकी मां, भाई तथा परिवार के अन्य रिश्तेदारों से घटना के संबंध में पूछताछ कर विस्तृत कथन लिया गया जिसमें मृतिका के परिजनों द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025 में मृतिका की शादी ग्राम जर्वे में आरोपी कृष्णा कश्यप के साथ हुआ था ।

read – जांजगीर-चांपा : पूरक परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश

शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति आरोपी कृष्णा कश्यप के व्यवहार में बदलाव होने लगा और वह अपनी पत्नी भारती कश्यप को घरेलू बातों को लेकर तथा शादी में मिले दहेज की बात को लेकर अक्सर ताना मारता था और दहेज में थोड़ा सामान लाई है कहकर प्रताड़ित करता था ।

मृतिका के द्वारा समझाने पर लड़ाई झगड़ा मारपीट करता था जिससे परेशान होकर उसकी पत्नी पूरी बात अपनी जेठानी कविता कश्यप को बताती थी तो उसके द्वारा भी मृतिका को दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जाता था जिससे पीड़िता काफी परेशान रहती थी । कुछ समय बाद मृतिका ने अपने पति और जेठानी के व्यवहार के बारे में अपनी मां एवं परिवार वालों को बताया था जिस पर उसके परिवार वाले आकर समझाईश किये थे ।

भारती कश्यप अपने पति और जेठानी से परेशान होकर घटना दिनांक 6 जुलाई 25 को सुबह करीब 6 बजे अपनी मां को फोन करके मारपीट प्रताड़ना के संबंध में बताई और अज्ञात कीटनाशक दवा का सेवन कर ली जिसे तत्काल इलाज हेतु भर्ती किया गया , जहां इलाज के दौरान भारती कश्यप की मृत्यु हो गई ।

read – जांजगीर-चांपा कलेक्टर ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

संपूर्ण जांच पर आरोपी पति कृष्णा कश्यप एवं जेठानी कविता कश्यप के द्वारा भारती कश्यप को दहेज के लिए प्रताड़ित करना और मारपीट करना पाये जाने से दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक धारा 80(2), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप,  सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए । थाना सिटी कोतवाली से एक टीम सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में रवाना किया गया , टीम के द्वारा दोनों आरोपियों को ग्राम जर्वे से पकड़ा गया ।

read – sushan tihar cg 2026 : भिलाई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर

दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा भारती कश्यप को दहेज की बात को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया जिससे दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । उपरोक्त कार्रवाई में सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे, निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, आरक्षक शंकर राजपूत, दिलीप सिंह ,महिला आरक्षक रेखा यादव का विशेष योगदान रहा ।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button