cg breaking news

janjgir champa news : जांजगीर चाम्पा समाचार

जांजगीर चांपा ( janjgir champa news ) पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय  के निर्देशन में आज पुलिस लाइन जांजगीर में दिनांक 27 जून को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में शामिल जिले के थाना -चौकी प्रभारियों, सीसीटीएनएस ऑपरेटरों एवं थाना में रीडर कार्य करने वालों आरक्षकों, को ई डीएआर, ई-साक्ष्य, पीएम राहत योजना, सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत एवं मिशन वात्सल्य पांचों डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग की बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को तकनीक आधारित, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाना रहा।  

read – jangir susashan tihar जनसमस्या निवारण शिविर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  उदयन बेहार ने बताया ई डीएआर पोर्टल पर प्रशिक्षण देते हुए बताया गया कि अब हर सड़क दुर्घटना की एफआईआर , फोटो, पंचनामा, पीएम रिपोर्ट समेत सभी दस्तावेज 48 घंटे में ऑनलाइन अपलोड होंगे। इससे रिपोर्ट सीधे न्यायालय, बीमा कंपनी एवं परिवहन विभाग को पहुंचेगी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलने में लगने वाला समय आधा हो जाएगा। समयबद्ध एंट्री न करने पर जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए।  

ई-साक्ष्य के संबंध में जानकारी – 

प्रशिक्षण के दौरान सभी पुलिस विवेचकों को ई-साक्ष्य प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें डिजिटल साक्ष्यों के संग्रहण, सुरक्षित संरक्षण, दस्तावेजीकरण तथा न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुरूप उनके उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही, विवेचना के दौरान ई-साक्ष्य प्रणाली का प्रभावी एवं विधिसम्मत उपयोग सुनिश्चित करने तथा तकनीक आधारित विवेचना को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

 janjgir champa news : पीएम राहत योजना का उद्देश्य – 

 दुर्घटना, अपराध या अन्य पात्र परिस्थितियों से प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके आश्रितों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कठिन समय में तत्काल राहत मिल सके। साथ ही, पात्र हितग्राहियों तक सहायता राशि समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचाना तथा पीड़ितों के पुनर्वास में सहयोग करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायतों के त्वरित निराकरण – 

सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। शिकायतकर्ता से आवश्यकतानुसार संपर्क स्थापित कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय -सीमा के भीतर कार्रवाई पूर्ण कर पोर्टल पर सही एवं स्पष्ट जानकारी दर्ज की जाए। त्वरित एवं प्रभावी निराकरण से नागरिकों का शासन- प्रशासन के प्रति विश्वास सुदृढ़ होता है तथा बेहतर जनसेवा सुनिश्चित होती है।

मिशन वात्सल्य पोर्टल से बच्चों को मिलेगा सुरक्षा का डिजिटल कवच – 

मिशन वात्सल्य पोर्टल बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण, पुनर्वास एवं बाल अधिकारों के क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए बेसहारा, गुमशुदा, शोषित या संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की जानकारी तत्काल दर्ज कर स्पॉन्सरशिप, दत्तक ग्रहण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाया जा सकेगा। थाना स्तर पर केस हिस्ट्री अपडेशन और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से समन्वय की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।

नकली मंगलसूत्र को सोना बताकर 40 हजार की ठगी 

बेनटेक्स के नकली मंगलसूत्र को असली सोना बताकर ज्वेलरी दुकान संचालक से 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने धरदबोचा है । आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी रकम 40 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त बलेनो कार CG 04 QY 6279 जब्त कर ली गई है। 

मामले की विवरण में गत दिनांक 26 जून को प्रार्थी हिमांशु सोनी निवासी वार्ड क्र. 05 चांपा, हाल मुकाम पामगढ़ ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी नगर पंचायत पामगढ़ में ‘केसर लाल एंड संस’ के नाम से ज्वेलरी दुकान चलाता है। शाम 4-5 बजे के बीच सफेद रंग की बलेनो कार CG 04 QY 6279 से दो व्यक्ति दुकान पर आए। उन्होंने 50 हजार रुपये की जरूरत बताकर सोने का मंगलसूत्र गिरवी रखने की बात कही।  

janjgir champa news : ऐसे दिया ठगी को अंजाम – 

प्रार्थी के रसीद मांगने पर एक व्यक्ति ने खुद को ‘अमित तिवारी’ बताकर नकली बिल थमा दिया। मंगलसूत्र को असली सोना समझकर प्रार्थी ने 40,000 रुपये में गिरवी रख लिया। पैसे लेकर दोनों कार से फरार हो गए। उनके जाने के बाद जांच करने पर पता चला कि मंगलसूत्र सोने का नहीं, बल्कि बेनटेक्स का है। ठगी का एहसास होते ही प्रार्थी ने तत्काल थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। अपराध क्रमांक 267/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  

एसपी के निर्देशन में चंद घंटों में गिरफ्तार – 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP अकलतरा श्री प्रदीप सोरी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से  आरोपियों को बलौदा बाजार से दबिश देकर पकड़ा गया। जिसमेें गिरफ्तार आरोपी अमन सोनी पिता गणेश सोनी उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 09 बलौदा बाजार, अमित सोनी पिता कृष्ण कुमार सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 21 वैष्णव कॉलोनी, बलौदा बाजार, थाना सिटी कोतवाली जिला बलौदा बाजार  शामिल है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किए जाने से दिनांक 27.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक सुरेश जाट, सउनि प्रमोद महार, आरक्षक श्याम ओग्रे, बेदराम पटेल, सैनिक अनिल दिनकर एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. जांजगीर-चांपा पुलिस ने किस विषय पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया?
उत्तर: पुलिस लाइन जांजगीर में थाना प्रभारियों, सीसीटीएनएस ऑपरेटरों और पुलिस कर्मियों को ई-डीएआर, ई-साक्ष्य, पीएम राहत योजना, सीएम हेल्पलाइन 1076 और मिशन वात्सल्य पोर्टल के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

Q2. ई-डीएआर (eDAR) पोर्टल का क्या लाभ है?
उत्तर: इस पोर्टल के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित एफआईआर, फोटो, पंचनामा और अन्य दस्तावेज 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे, जिससे पीड़ितों को मुआवजा मिलने की प्रक्रिया तेज होगी।

Q3. मिशन वात्सल्य पोर्टल का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: मिशन वात्सल्य पोर्टल का उद्देश्य बेसहारा, गुमशुदा, शोषित और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की सुरक्षा, पुनर्वास तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है।

Q4. पामगढ़ में 40 हजार रुपये की ठगी कैसे की गई?
उत्तर: दो आरोपियों ने बेनटेक्स के नकली मंगलसूत्र को असली सोना बताकर ज्वेलरी दुकान संचालक से 40 हजार रुपये गिरवी के नाम पर ठग लिए।

Q5. ठगी के मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
उत्तर: पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को बलौदा बाजार से गिरफ्तार कर नकद 40 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त कर ली।

निष्कर्ष (Conclusion)

जांजगीर-चांपा (janjgir champa news)पुलिस द्वारा आयोजित यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस व्यवस्था को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ई-डीएआर, ई-साक्ष्य, पीएम राहत योजना, सीएम हेल्पलाइन 1076 और मिशन वात्सल्य जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से न केवल पुलिस कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि आम नागरिकों को भी समय पर न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। वहीं, पामगढ़ पुलिस द्वारा नकली मंगलसूत्र के जरिए 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपियों की कुछ ही घंटों में गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि जिले की पुलिस अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।

read – CG News Today | Chhattisgarh breaking News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button