Author: admin

  • cg nagar panchayat election : नगर पंचायत चुनाव में पूरी उतरेगी आम आदमी पार्टी

    cg nagar panchayat election : नगर पंचायत चुनाव में पूरी उतरेगी आम आदमी पार्टी

    cg nagar panchayat election : रायपुर, आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश में होने वाले आगामी नगर पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह इन चुनावों को पूरी गंभीरता, संगठनात्मक मजबूती और जनता के मुद्दों के साथ लड़ेगी।

    दिल्ली के विधायक एवं आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी माननीय मुकेश अहलावत जी के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विस्तृत मंथन, स्थानीय समीकरणों, जनस्वीकृति एवं संगठनात्मक फीडबैक के आधार पर प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है।

    CG Raipur News live : पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी 

    पार्टी द्वारा बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 से साहिल खान तथा जगदलपुर नगर निगम वार्ड क्रमांक 16 से रुबीना कुरैशी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

    अध्यक्ष पद हेतु अलीशा जोशी को प्रत्याशी बनाया

    इसी प्रकार नगर पंचायत घुमका से अध्यक्ष पद हेतु अलीशा जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड प्रत्याशियों में आशुतोष नारायण सिंह, रेवती बघेल, हुमन लाल जोशी, रविन्द्र ठाकुर, विक्रम वर्मा, गोपेश्वर वर्मा, हिंसा राम वर्मा, पदमा वर्मा, दिनेश्वरी साहू, जयप्रकाश यदु, रोशन कुमार, केलेश्वरी वर्मा, पूर्णिमा वर्मा, कमली बाई वर्मा एवं सालिक राम को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

    सुशासन तिहार में खोली सुशासन के दावों की पोल : Congress

    नगर पंचायत बम्हनीडीह से अध्यक्ष पद हेतु माधव प्रसाद डडसेना को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं वार्ड प्रत्याशियों में अहमद रज़ा, कंचन चौहान, मनीराम पटेल, नत्थूलाल यादव, पृथ्वीराज चौहान, कालिंद्री जायसवाल, सुमित्रा डडसेना, दीपिका जायसवाल, रामकुमार कुम्हार एवं रामगोपाल जायसवाल को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

    प्रत्याशियों की सूची जारी की

    नगर पंचायत पलारी से अध्यक्ष पद हेतु कृष्ण कुमार बंजारे को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड प्रत्याशियों में प्रशांत साहू, लोकेंद्र साहू, दिना राम साहू, परमिता साहू एवं वेद प्रकाश ठाकुर को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।

    वहीं नगर पंचायत शिवनन्दनपुर से अध्यक्ष पद के लिए सतपाल साहू को प्रत्याशी घोषित किया गया है तथा वार्ड प्रत्याशियों में अजय घोष, सिंधु घोष, नीरा सिंह, अविनाश सोनी, मंगरु गुप्ता, विजय पठारी एवं मोनू पठारी को अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।

    इस अवसर पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल जी, अभिषेक मिश्रा जी एवं देवलाल नरेटी जी ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा घोषित सभी प्रत्याशी ईमानदार छवि, जनसंघर्ष और जनता के मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता रखने वाले साथी हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी क्षेत्र की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए विकास, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसरोकारों की राजनीति को नई दिशा देंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर विकल्प की राजनीति चाहती है और आम आदमी पार्टी नगर पंचायत चुनावों में जनता के विश्वास को मजबूत जनसमर्थन में बदलने का कार्य करेगी।

  • सुशासन तिहार में खोली सुशासन के दावों की पोल : Congress

    सुशासन तिहार में खोली सुशासन के दावों की पोल : Congress

    रायपुर Jantapost। भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते के अधिकारियों पर काम नही करने के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते ने सुशासन तिहार के मंच से सुशासन के दावों की पोल खोल दी है। अधिकारियों, कर्मचारियों पर जनता का काम नहीं करने का आरोप लगाया है, जनता के श्राप से घमंड टूटने की बात कही है।

    read – Cg News : 18 लाख आवास देने का दावा हवा हवाई Congress

    पोर्ते भूल गई जनता ने अधिकारियों को नहीं चुना है बल्कि भाजपा को चुनकर सरकार बनाने का अवसर दिया है और ढाई साल की भाजपा सरकार जनता के लिए ट्रबल इंजन साबित हो गई है, हर विभाग में अराजकता फैल गई है, जनता की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है, इसकी मुख्य वजह कमजोर, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी में डूबी भाजपा सरकार है।

    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सुशासन तिहार को ढकोसला बताते हुए कहा कि पिछले साल हुई सुशासन तिहार में 44 लाख से अधिक आवेदन आये थे जिसमें राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, परिवहन विभाग, बिजली विभाग, जल संसधान विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग सहित लगभग सभी विभागों से सम्बंधित समस्याओं को जनता ने रखा था जिसका निराकरण नहीं हो पाया है।

    read – CG Today News : सरकार प्रायोजित लूट बढ़े हुए बिजली बिल : Congress

    आज फिर सुशासन तिहार में जनता उन्ही विभागों से सम्बंधित समस्याओं को लेकर आ रहे है जिसका जवाब मंच में मौजूद भाजपा सरकार के मंत्री, विधायक, अधिकारी देने में अक्षम साबित हो रहे है, समस्या के लिए एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे है। जनता हलाकान है।

    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब विधायक शकुंतला पोर्ते मान रही है कि अधिकारी, कर्मचारी जनता का काम नहीं कर रहे है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? सरकार में दम नहीं है कि वो प्रशासन को चला रहा है।

    प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण ही नहीं है, अराजकता है तो जनता तो परेशान रहेगी ही। ऐसे सरकार को जनता का श्राप लगेगा ही। आज यदि चुनाव हो जाये तो जनता सरकार बदल देगी। यहां सुशासन सिर्फ भाषणों में है, हकीकत में कुशासन और कमीशनखोरी हावी है।

  • Cg News : 18 लाख आवास देने का दावा हवा हवाई Congress

    Cg News : 18 लाख आवास देने का दावा हवा हवाई Congress

    Cg News : Jantapost। सुशासन तिहार में सरकार के 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की पोल खुल गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गरियाबंद जिले देवभोग के माडागांव के सुशासन तिहार में कमार परिवार ने प्रधानमंत्री आवास के लिए जिला पंचायत सी.ई.ओ. के पैर में गिर कर आवास की मांग किया।

    read – chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

    यह घटना भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री आवास पर किये गये दावों की जमीनी हकीकत है। कमार जनजाति विशेष संरक्षित जनजाति है, इन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहा जाता है तथा सभी शासकीय योजनाओं के केंद्र बिंदु में इन्हें रखा जाता है। जब कमार जनजाति का परिवार अपने प्रधानमंत्री आवास के लिए अधिकारी के सामने दंडवत होने को मजबूर है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास की क्या हकीकत होगी? यह घटना सरकार के लिए शर्मनाक है।

    Cg News : 18 लाख आवास पर श्वेत पत्र जारी करे

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार 18 लाख आवास पर श्वेत पत्र जारी करे। भाजपा सरकार 18 लाख आवास स्वीकृत होने का झूठा दावा करती है, जबकि सच्चाई यह है कि साय सरकार गरीबों को आवास देने के नाम से धोखाधड़ी की है, जो भी आवास बने है और जो बन रहे है वो कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृत हुए थे।

    साय सरकार खुद ही संख्या की घोषणा कर अपनी पीठ थपथपा रही है। कांग्रेस मांग करती है कि सरकार के दावों में सच्चाई है तो स्वीकृत आवासहीनों के नाम सार्वजनिक किया जाए।

    पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार ने आवासहीनों के खाते में पहली किश्त डाली थी, उसके बाद भाजपा सरकार ने एक भी रू. नहीं भेजा है।

    read – Cg news live congress : छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध अधिक – कांग्रेस

    अधिकारी के चरणों में गिरना सरकार के लिए शर्मनाक

    Cg News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा चुनावों में वादे करती है और चुनाव के बाद उसे भूल जाती है। मोदी की गारंटी के नाम पर भाजपा प्रदेश की जनता से 23 वादे किये थे लेकिन उसको ढाई साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। इससे ज्यादा दुर्भाग्यजनक और क्या होगा कि 18 लाख आवास के वादे के बाद कमार जनजाति के परिवार को अपने आवास के लिए अधिकारी के चरणों पर लोटना पड़ रहा है। आदिवासी मुख्यमंत्री के लिए यह शर्म का विषय है।

  • CG Former News : बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर

    CG Former News : बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर

    Janta Post : छत्तीसगढ़ के किसान (CG Former News) अब पारंपरिक धान की खेती के चक्र से बाहर निकलकर औषधीय फसलों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहे हैं। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व और छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसान वच (स्वीट फ्लैग) की व्यावसायिक खेती अपनाकर अपनी आय को कई गुना बढ़ा रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ में पारंपरिक धान की खेती के अलावा वच की औषधीय खेती ने किसानों की तकदीर बदल दी है, विशेषकर वन अंचलों में। औषधीय पौधों की खेती से किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा मिल रहा है।

    CG Former News : क्या है वच और क्यों है इसकी मांग?

    वच, जिसे स्थानीय स्तर पर घोड़बच कहा जाता है, एक बहुउपयोगी औषधीय पौधा है। इसकी जड़ों का प्रयोग आयुर्वेद, हर्बल दवाओं, सौंदर्य प्रसाधन, सुगंधित तेल और अगरबत्ती निर्माण में प्रमुखता से किया जाता है। वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग ने इसे किसानों के लिए हरा सोना बना दिया है। औषधि पादप बोर्ड के माध्यम से किसानों को तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण और पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    Cg breaking : देश के लिए मिसाल छत्तीसगढ़ वनाधारित आजीविका मॉडल

    CG Former News : 11 गांवों से हुई मुनाफे की शुरुआत

    वर्तमान में धमतरी, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर और रायपुर जिलों के 11 गांवों में लगभग 38 एकड़ क्षेत्र में वच की खेती की जा रही है। राज्य सरकार के नई सुबह की ओर अभियान के तहत आदिवासी किसान अब ब्राह्मी और वच ;बचद्ध जैसी सुगंधित व औषधीय फसलों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।

    CG Former News : कम लागत, अधिक लाभ

    जहाँ पहले एक एकड़ धान से किसान मुश्किल से 20 हजार रुपए कमा पाते थे, वहीं अब बोर्ड द्वारा निःशुल्क पौधे और तकनीकी सहायता मिलने से मुनाफा लाख के पार पहुँच गया है। वैज्ञानिक पद्धति और जैविक खेती का संगम किसानों ने औषधीय पादप बोर्ड के प्रशिक्षण के अनुरूप आधुनिक तकनीकों को अपनाया है। रोपाई जुलाई माह में 30×30 सेमी की दूरी पर अंकुरित कंदों का रोपण।

    CG Former News

    जैविक पोषण

    रासायनिक खादों के बजाय गोबर खाद और जीवामृत का उपयोग किया जाता है। सुरक्षा की फसल में कीटों का प्रकोप नगण्य होने और कम पानी की आवश्यकता के कारण रखरखाव का खर्च काफी कम रहा। प्रसंस्करण से मिली ए-ग्रेड गुणवत्ता 9 महीने की मेहनत के बाद अप्रैल-मई में फसल तैयार हुई। किसानों ने केवल कच्चा माल नहीं बेचा, बल्कि जड़ों की सफाई, कटाई और पॉलिशिंग कर उन्हें ए-ग्रेड गुणवत्ता में बदला, जिससे बाजार में उन्हें उच्चतम मूल्य प्राप्त हुआ।

    CG Pm Suryaghar yojna : सोलर सिस्टम से बचत 

    मुनाफे का गणित (प्रति एकड़) विवरण

    अनुमानित आंकड़े कुल लागत लगभग 20 हजार रुपए कुल उपज (सूखी जड़ें) लगभग 15 क्विंटल बाजार मूल्य 70 रुपए प्रति किलो शुद्ध की दर से आय करीब एक लाख रुपए होती है। सतत खेती की ओर कदम भविष्य के प्रति जागरूक किसानों ने अपनी उपज का 10 प्रतिशत हिस्सा अगले साल के बीज (कंद) के रूप में सुरक्षित रखा है।

    krishi yantra subsidy yojana के पैसे मिलेंगे, जल्दी करें आवेदन

    बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और विपणन सहायता ने किसानों में यह आत्मविश्वास जगाया है कि वे अब वच की खेती का रकबा बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

    इस सफलता की कहानी सिद्ध करती है कि यदि पारंपरिक कृषि (CG Former News) के साथ तकनीकी नवाचार और औषधीय पादपों का समन्वय हो, तो छत्तीसगढ़ का किसान न केवल समृद्ध होगा, बल्कि देश की हर्बल अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तंभ भी बनेगा।

  • CG Pm Suryaghar yojna : सोलर सिस्टम से बचत 

    CG Pm Suryaghar yojna : सोलर सिस्टम से बचत 

    CG Pm Suryaghar yojna : रायपुर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। योजना से हो रही बचत से प्रेरित होकर लोग स्वस्फूर्त योजना से जुड़ रहे है और स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन के साथ ही ऊर्जदाता के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।

    PM Surya Ghar Free Electricity Scheme मुफ्त बिजली उठाओ जल्दी लाभ

    प्रदेश में अब तक 50 हजार से अधिक लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं और उन्हें शासन से सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। लोग अब इस योजना का लाभ लेने स्वयं ही दूसरों को प्रेरित भी कर रहे हैं।

    CG Pm Suryaghar yojna का लाभ

    इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के शहर के बजरंगपुर नवागांव निवासी श्री प्रवीण कुमार मिश्रा इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर का बिजली खर्च शून्य करने में सफल हुए हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरे हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि उनके परिवार में तीन सदस्य हैं। पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 900 से 1000 रूपए तक आता था, जो गर्मी के मौसम में और अधिक हो जाता था।

    उन्होंने 17 जनवरी 2026 को अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया। इसके बाद से पिछले तीन महीनों से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई, जबकि शेष 81 हजार रूपए उन्होंने स्वयं निवेश किए। इसके लिए उन्होंने बैंक से ऋण लिया है, जिसे वे आगामी 3 वर्षों में चुका देंगे।

    PM Surya Ghar Free Electricity Scheme मुफ्त बिजली उठाओ जल्दी लाभ

    8 से 9 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड

    हितग्राही श्री मिश्रा के अनुसार प्रतिदिन 8 से 9 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जा रही है, जिससे भविष्य में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने शीघ्र आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही, जिसमें उन्हें केवल एक बार बैंक जाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना पड़ा। शेष प्रक्रिया सहज रूप से पूर्ण हो गई।

    श्री मिश्रा इस योजना से इतने संतुष्ट हैं कि उन्होंने अपने तीन रिश्तेदारों को भी सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया, जिनके घरों में भी अब सोलर पैनल स्थापित हो रहे हैं। उनका कहना है कि सौर ऊर्जा एक स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ विकल्प है, जिससे न केवल आर्थिक बचत होती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है।

    सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अत्यंत लाभकारी

    श्री प्रवीण कुमार मिश्रा ने (CG Pm Suryaghar yojna) प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को अत्यंत लाभकारी एवं जनहितकारी बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • sushan tihar cg 2026 : भिलाई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर

    sushan tihar cg 2026 : भिलाई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर

    JantaPost : जांजगीर-चांपा । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित निराकरण के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत भिलाई के शासकीय पूर्व माधमिक शाला भिलाई में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 

    सुशासन तिहार : बलौदा के ग्राम पंचायत

     भिलाई कलस्टर में 23 ग्राम पंचायत भिलाई, चारपारा, बछौद, ढोरला, नवापारा-ब, महुदा-ब, जुनाडीह, बुड़गहन, पनोरा, बिरगहनी-ब, कोरबी, डोंगरी, सोनबरसा, कुरमा, हरदीविशाल, नवापारा-ख, खिसोरा, बगडबरी, जावलपुर, झपेली, रसौटा, पोंच, दहकोनी ग्राम पंचायत शामिल हुए।

    शिविर में उपस्थिति अतिथियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत चाबी, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, केसीसी ऋण, श्रम कार्ड, सुपोषण कीट, स्वसहायता समूहों की दीदियों को ऋण सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्रियों, चेक का वितरण किया गया।

    शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत भिलाई में कुल 746 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 689 मांग एवं 57 शिकायत से संबंधित है।

    शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की

    छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है, उन्होंने नागरिकों से अपील की जनसमस्या निवारण शिविर में अधिक से अधिक भाग ले कर अपनी समस्याओं के समाधान करायें।

    उन्होंने प्रत्येक गांव में महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से नए तालाब निर्माण एवं जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने कहा। साथ ही किसानों के केसीसी प्रकरणों के निराकरण एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ देने की बात भी कही।

    अकलतरा विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें।

    उन्होंने ने नागरिकों से अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने कहा कि सुशासन तिहार सरकार आपके द्वारा की भावना को साकार करने का माध्यम है।

    उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा अपनी आवश्यकताओं एवं मांगों को आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत करें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यह शिविर जनता की है और सभी को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का विधिवत पंजीयन किया जाएगा तथा आवेदकों को इसकी सूचना दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए।

    साथ ही राजस्व विभाग से संबंधित सीमांकन, नामांतरण एवं बंटवारा जैसे प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नागरिकों से विभिन्न योजनाओं में ई-केवाईसी अवश्य कराने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बबीता रात्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवांगन, वनमंडलाधिकारी श्री हिमांशु डोगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम भिलाई में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।  इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, हीमोग्लोबिन जांच एवं ईसीजी जांच की सुविधा प्रदान की गई।

    sushan tihar cg 2026 : जनसमस्या निवारण शिविर

    sushan tihar cg 2026 जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोग, ईएनटी, शिशु रोग एवं स्त्री रोग संबंधी सेवाएं भी दी गईं। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड का वितरण किया गया। वहीं क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 06 मरीजों को पोषण किट वितरित किया गया।

  • CG Today News : सरकार प्रायोजित लूट बढ़े हुए बिजली बिल : Congress

    CG Today News : सरकार प्रायोजित लूट बढ़े हुए बिजली बिल : Congress

    Jantapost : @ CG Today News : मई माह में लोगों का बिजली बिल दुगुना आया है, बढ़े बिजली बिल से जनता परेशान है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार प्रायोजित लूट है बढ़े हुए बिजली बिल भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण छत्तीसगढ़ की जनता का महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। अप्रैल महीने की बिजली खपत का जो बिल लोगों के घरों में पहुंचा है उससे जनता परेशान हो गयी है।

    गर्मी के कारण 20 से 25 प्रतिशत तक बिजली खपत अधिक हुई होगी माना जा सकता है लेकिन जो बिल आम आदमी के घरों में पहुंचा है वह पिछले माह की अपेक्षा दुगुना है। सरकार बिजली के नाम पर जनता को लूट रही है।

    स्मार्ट मीटर अनाप शनाप खपत से अधिक रीडिंग : Congress

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली के बढ़े बिल से पिछले 6 माह से जनता पर बोझ डाला जा रहा था लेकिन इस माह बढ़े हुए आए बिजली बिल के कारण जनता परेशान हो गई है। औसतन हर उपभोक्ता का बिजली बिल दुगुना आया है। बिजली बिल ज्यादा आने का तीन कारण है:- 1. सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिया है। 2. बिजली बिल हाफ योजना बंद हो गई। 3. स्मार्ट मीटर लगाए गए है जो अनाप शनाप खपत से अधिक रीडिंग बता रहा जिससे बिल अधिक आ रहा।

    Chhattisgarh News Today : बीज उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हॉफ योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था जिसे 5 साल में लगभग प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रू. तक की बचत हुई है। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के दायरे में प्रदेश का लगभग हर उपभोक्ता आता था।

    CG Raipur News live : पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी 

    मई माह में हर घर में दुगुना बिल – दीपक बैज

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार प्रायोजित लूट है बढ़े हुए बिजली बिल, भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण छत्तीसगढ़ की जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। कांग्रेस की सरकार के समय से वर्तमान भाजपा सरकार के राज में हर उपभोक्ता का औसतन बिजली बिल बढ़कर आ रहा है।

    कांग्रेस पार्टी, भाजपा सरकार के द्वारा बढ़ाकर भेजे गये बिजली बिल का विरोध करती है, कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेचा जा रहा है। सरकार के इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

  • CG Raipur crime News: रायपुर बन गया चाकूपुर : कांग्रेस

    CG Raipur crime News: रायपुर बन गया चाकूपुर : कांग्रेस

    रायपुर/ JantaPost । CG Raipur crime News: Congress Chhattisgarh ने रायपुर में भाजपा पर हमला बोला है । फिर एक बार कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाए हैं प्रवक्ता के माध्यम से।  राजधानी में बम बनाये जाने का सामान मिलने पर कांग्रेस ने कहा कि राजधानी के उरला क्षेत्र में एक घर से बड़ी मात्रा में बम बनाया जा रहा था। मेकाहारा के पास गैंगवार हो रहा था, घंटों सड़क पर चाकू, तलवार, फरसा लहराये जा रहे थे। गोली मारकर दो युवतियों की हत्या कर दी गयी।

    पुराने विधानसभा के पास व्यापारी से एक करोड़ की लूट हो गयी। सरकार और भाजपा कहती है कि सब ठीक है, प्रदेश और राजधानी की कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। सरकार बता दे कि अपराध का स्तर किस हद तक बढ़ेगा कि तब वह मानेगी की प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। राजधानी सहित प्रदेश में बढ़ी अपराध की घटनाएं सब्र बर्दाश्त के बाहर होते जा रही है।

    cg news live : छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण किसान सम्मेलन

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में बेलगाम हो चुके है, रोज हो रही लूट, चोरी, डकैती, चाकूबाजी, हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से राजधानी में सहित पूरे प्रदेश में भय का माहौल है, रायपुर में लूट, हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।

    CG Raipur crime News : पुलिस मूकदर्शक बनी

    सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता भयावह हत्या की एक दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।

    सामूहिक दुष्कर्म की घटना

    रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है।

    मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आपराधिक तत्व इतने बेखौफ हो गये है कि उनमें पुलिस का भय जरा भी नहीं बचा है।

     Read – रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही

    राजधानी रायपुर बन गया चाकूपुर : Cognress

    राह चलते किसी को भी चाकू मार दी जा रही, सड़कों पर खुलेआम हत्या हो रही है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है राजधानी में सरेआम गोलीबारी की आठ घटनाएं हो चुकी है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है। राजधानी रायपुर चाकूपुर बन गया है।

    Cg news live congress : छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध अधिक – कांग्रेस

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिये अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है।

    प्रदेश की कानून व्यवस्था (CG Raipur crime News) दिनोदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो हत्या, अपराध की घटनाएं बर्दाशत के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।

  • Cg news live congress : छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध अधिक – कांग्रेस

    Cg news live congress : छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध अधिक – कांग्रेस

    Janta Post : प्रदेश कांग्रेस (Cg news live congress) के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो  NCRB  की रिपोर्ट ने छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की चिंताजनक तस्वीर उजागर कर दी है।

    bastar news today hindi : बस्तर में तस्वीर बदली

    रिपोर्ट के अनुसार राज्य में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध दर 89.7 प्रति लाख आबादी है, जबकि राष्ट्रीय औसत 76.3 प्रति लाख आबादी है। बुजुर्गों के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं। हत्या, लूट, मारपीट और ठगी जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।

    Cg news live congress :  अपराधियों के निशाने पर बुजुर्ग


    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस समाज में बुजुर्गों को सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए, वहां वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार अपराध नियंत्रण के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अपराधियों के निशाने पर बुजुर्ग हैं।

    sarguja news today – प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं : कांग्रेस

    भाजपा सरकार में कानून नाम की चीज नहीं आपराधिक घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रति दिन 34 महिलाएं 20 बेटियां गायब हो रही है प्रतिदिन 8 से अधिक हत्या 9 से अधिक रेप की घटना हो रही है रोज दर्जनों चाकूबाजी हो रही है व्यापारियों पर हमला हो रहा है। आखिर कानून का डर अपराधियों पर क्यों नहीं है।

    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि पुलिस व्यवस्था पर राजनीतिक दबाव और प्रशासनिक लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

    साइबर ठगी, संपत्ति विवाद और अकेले रहने वाले बुजुर्गों के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इनके लिए कोई प्रभावी सुरक्षा तंत्र विकसित नहीं कर पाई है।

    Bastar News Live : ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार कैसे होगा? – कांग्रेस


    Cg news live congress प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्ययोजना बनाए, प्रत्येक जिले में वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ सक्रिय करे तथा अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन और नियमित पुलिस मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत किया।

  • bastar news today hindi : बस्तर में तस्वीर बदली

    bastar news today hindi : बस्तर में तस्वीर बदली

    bastar news today hindi : तस्वीर बदली, अब तकदीर बदल रही है : बस्तर में विकास की नई रोशनी विवेक सरकार (उप संचालक, जनसंपर्क संचालनालय) “तस्वीर बदली, अब तकदीर बदल रही है”- यह पंक्ति आज पूरे छत्तीसगढ़, विशेष रूप से बस्तर अंचल की बदलती हकीकत को सटीक रूप में अभिव्यक्त करती है। दशकों तक नक्सलवाद के साए में जीने वाला बस्तर अब उस कलंक से बाहर निकलकर विकास की मुख्यधारा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

    जो क्षेत्र कभी असुरक्षा और अविकास का प्रतीक था, वही आज उम्मीद, प्रगति और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन रहा है। एक समय था जब बस्तर में सूरज की रोशनी तो भरपूर थी, लेकिन विकास का उजाला नहीं था। प्राकृतिक संपदा से समृद्ध होने के बावजूद यहां के दूरस्थ गांव बुनियादी सुविधाओं-विशेषकर बिजली-से वंचित रहे।

    रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ

    विद्युत आपूर्ति के अभाव में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ सीमित रह जाता था। लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। नक्सल उन्मूलन और सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ होने के साथ बस्तर में विकास के नए द्वार खुल रहे हैं। इस परिवर्तन में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका केंद्रीय बनकर उभरी है।

    राज्य सरकार ने न केवल पारंपरिक विद्युत ढांचे को मजबूत किया है, बल्कि सौर ऊर्जा जैसे अक्षय स्रोतों पर भी विशेष ध्यान दिया है। सूरज की प्रचुर रोशनी वाले इस क्षेत्र में अब सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिसंबर 2023 में शपथ ग्रहण के बाद से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। प्रति व्यक्ति वार्षिक विद्युत खपत 2,117 यूनिट से बढ़कर 2,159 यूनिट तक पहुंचना इस दिशा में सुधार का संकेत है। ग्रामीण विद्युतीकरण 100 प्रतिशत पर कायम है, जबकि दिसंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच 119 ऑफ-ग्रिड गांवों को विद्युतीकृत किया गया है।

    बस्तर में इस विकास को और स्थायी बनाने की दिशा में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कैंप स्थापित होने के बाद इन ऑफ-ग्रिड गांवों को ग्रिड से जोड़ने की योजना प्रस्तावित है, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और दीर्घकालिक हो सके।

    bastar news today hindi : योजना भी एक मजबूत स्तंभ

    bastar news today hindi : नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से जनवरी 2026 की स्थिति में 151 ग्रामों में तथा 15 हजार 819 आवासों में विद्युतीकरण पूर्ण हो चुका है। ऊर्जा विस्तार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भी एक मजबूत स्तंभ बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत राज्य में 50 हजार 811 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। 31 हजार 157 उपभोक्ताओं को राज्य शासन द्वारा 94 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है, जिससे आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध हो रही है।

    जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत 122 करोड़ रुपये व्यय कर 19 हजार 641 घरों का विद्युतीकरण किया गया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के अंतर्गत विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों (PVTG) के 7 हजार 338 घरों में 41 करोड़ रुपये की लागत से शत-प्रतिशत विद्युतीकरण सुनिश्चित किया गया है।

    यह पहल न केवल विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाने का उदाहरण है, बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 66 लाख से अधिक पहुंच गई है। वहीं, 1.48 लाख से अधिक नए विद्युत पंपों की स्थापना से कृषि क्षेत्र को भी नई ऊर्जा मिली है।

    सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों की उत्पादकता बढ़ रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। यह बदलाव केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेशवासियों के जनजीवन में गहरे सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। अब गांवों में रोशनी के साथ नई उम्मीदें भी जगमगा रही हैं।

    युवाओं के लिए नए अवसर

    छोटे उद्योग विकसित हो रहे हैं, डिजिटल सेवाएं पहुंच रही हैं और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हो रहे हैं। वास्तव में, बस्तर (bastar news today hindi ) अब अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ चुका है- जहां कभी सन्नाटा था, वहां अब विकास की गूंज सुनाई दे रही है। बदली हुई तस्वीर अब बस्तर की तकदीर को नया आयाम दे रही है और यह परिवर्तन आने वाले समय में पूरे छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनता दिखाई दे रहा है।

  • cg matru vandana yojana : छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना

    cg matru vandana yojana : छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना

    किसी भी राष्ट्र की प्रगति का पैमाना वहां की माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य होता है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (cg matru vandana yojana ) के जरिए एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो आज देशभर के लिए एक मॉडल बन चुकी है। राज्य में इस योजना को केवल सरकारी आंकड़े बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि एक मिशन के रूप में लागू किया गया है।

    Read – Jal Jeevan Mission Yojana के बड़े फायदे

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना छत्तीसगढ़ में सुरक्षित मातृत्व और समृद्ध समाज के बीच की एक मजबूत कड़ी बन गई है। संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जनभागीदारी का यह संगम छत्तीसगढ़ की माताओं और नवजात शिशुओं के भविष्य को उज्ज्वल और सुरक्षित बना रहा है।

    cg matru vandana yojana स्वरूप और वित्तीय संबल

    1 जनवरी 2017 से संचालित इस योजना का मूल उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाना है। छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना के तहत पहली जीवित संतान के जन्म पर 5 हजार की सहायता दी जाती है।

    कन्या भ्रुण हत्या रोकने और बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने हेतु दूसरी संतान के रूप में बेटी होने पर 6 हजार की विशेष सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे तौर पर प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण और संस्थागत प्रसव जैसी आवश्यक स्वास्थ्य प्रक्रियाओं से जुड़ी है।

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिशन मोड पर कार्य

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में राज्य ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। दूरस्थ आदिवासी अंचलों तक इस योजना को पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले ने ‘डोर-टू-डोर‘ पंजीयन सुनिश्चित किया है।

    Read – Bhagya Lakshmi Yojana

    सफलता के आंकड़े- छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

    छत्तीसगढ़ ने डिजिटल मॉनिटरिंग और पारदर्शी भुगतान प्रणाली (डीबीटी) के प्रभावी उपयोग में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उपलब्धियों का ग्राफ कुछ इस प्रकार है। बढ़ता पंजीयन वर्ष 2023-24 में 1 लाख 75 हजार 797 महिलाओं का पंजीयन हुआ, जो 2024-25 में बढ़कर 2 लाख 19 हजार 012 हो गया।

    वित्तीय वर्ष 2025-26 (फरवरी तक) में 2 लाख 04 हजार 138 महिलाओं का पंजीयन कर राज्य ने 93.3 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। आवेदनों के परीक्षण और केंद्र से स्वीकृति दिलाने में छत्तीसगढ़ 83.87 प्रतिशत की दर के साथ देश में सबसे आगे है।

    शिकायत निवारण और लाभार्थियों की संतुष्टि

    केवल योजना लागू करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ ने लगभग 93 प्रतिशत शिकायतों का त्वरित निराकरण कर सुशासन की एक नई इबारत लिखी है।

    कुपोषण के विरुद्ध एक सशक्त हथियार

    यह योजना आर्थिक सहायता से कहीं अधिक स्वास्थ्य क्रांति का हिस्सा है। समय पर मिलने वाली इस राशि ने माताओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराया है, जिससे एनीमिया जैसी गंभीर चुनौतियों से लड़ने में मदद मिली। स्वस्थ शिशु जन्म दर में वृद्धि हुई, मातृ मृत्यु दर में प्रभावी कमी आई।

    read – Mahtari Vandan Yojna किस्त विस्तार से

    Article By – डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर (उप संचालक, जनसंपर्क संचालनालय)

WordPress Portal DOIT – Creative MultiPurpose Theme Dokan Integrate & Design Launcher Addon for LUMISE Product Designer Dokan Postcode Restriction Dokan Vendor Total Sales DOKANS – Multitenancy Based Ecommerce Platform (SAAS) Domina – Domain For Sale & Auction Plugin Donalfarm | Agriculture Organic Farming WordPress Theme Dormatic – Garage Door Repair WordPress Theme Dot Blog Pro – Creative WordPress Theme For Bloggers Download File Name for WooCommerce