Author: admin

  • Raipur News Today : स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान – रायपुर निगम स्वच्छता  करने  कार्रवाई

    Raipur News Today : स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान – रायपुर निगम स्वच्छता  करने  कार्रवाई

    Raipur News Today : रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल , जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार आज नगर निगम जल कार्य विभाग के रावणभाठा फिल्टरप्लांट की टीम द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 2 की टीम सहित राजधानी शहर रायपुर में खमतराई ब्रिज के पास राइर्जिंग मेन पाईप लाईन से लिये गए.

    Raipur News Live Today : नये विकास कार्य शीघ्र करवाने भूमिपूजन

    अवैध नल कलेक्शन को स्पाट पर पहुंचकर विच्छेद करने की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई नगर जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता जोन 2 श्री पी. डी. धृतलहरे, सहायक अभियंता फिल्टरप्लांट श्री योगेन्द्र कुमार देवांगन एवं नगर निगम जल कार्य विभाग के रावणभाठा फिल्टरप्लांट और नगर निगम जोन 2 जल कार्य विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारीगणों एवं कर्मचारीगणों की स्पाट पर अवैध नल विच्छेद कार्रवाई के दौरान उपस्थिति रही.

    जनशिकायत का किया त्वरित निदान

    आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत रामनगर से स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा जाने वाले मार्ग की नालियों की विशेष अभियान चलाकर सफाई मित्रों की सहायता से सफाई करवाई गयी और तत्काल कचरा उठवाकर उसका परिवहन करवाकर स्वच्छता कायम करते हुए स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।

    Raipur News Today

    स्वच्छता कायम कर घर- घर जाकर जनगणना

    आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने नगर निगम जोन 8 कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025- 26 की तैयारी पर जोन अधिकारियों की आवश्यक समीक्षा बैठक ली और जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन सहित सभी सम्बंधित जोन अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 की नगर निगम जोन 8 के सभी 7 वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारते हुए चुस्त – दुरुस्त बनाकर सतत मॉनिटरिंग कर पुख्ता तैयारी करने निर्देशित किया.

    Raipur samachar live : इधर उधर कचरे का ढेर ना दिखें – महापौर

    स्वच्छ सर्वेक्षण तैयारी पर ली समीक्षा बैठक

    जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने सिटी प्रोफाइल स्थलों की लगातार सफाई करवाने और अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में स्वच्छता फीडबैक देने वार्डवासियों से उन्हें जागरूक बनाकर विनम्र अपील रायपुर नगर निगम के हित में करने निर्देशित किया।

      नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर नगर निगम जोन 8 जनगणना चार्ज अधिकारी श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन क्षेत्र अंतर्गत  विभिन्न स्थानों पर घर – घर जाकर जनगणना पर्यवेक्षकों और प्रगणकों द्वारा किये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और उन्हें समयसीमा में त्रुटिरहित कार्य करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।

    Cg Raipur News Live : रायपुर भारत में जनसंख्या वृद्धि और असंतुलन को लेकर चिंतन बैठक 

    स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान – रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों वार्ड क्रमांक 6  अंतर्गत डब्ल्यूआरएस कालोनी  में रहवासियों को चार डिब्बा सफाई प्रणाली को लेकर बनाया जागरूक 0

    आज स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम जोन 2 अंतर्गत वीरांगना अवन्ति बाई लोधी वार्ड क्रमांक 6 अंतर्गत डब्ल्यूआरएस वेगन रिपेयर शॉप कॉलोनी क्षेत्र में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों की सहायता से वहाँ के रहवासी नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत 4 डिब्बा सफाई प्रणाली की जानकारी देकर इस सम्बन्ध में रायपुर नगर निगम जोन 2 पदेन जोन अध्यक्ष नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार और जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया के मार्गनिर्देशन में जागरूक बनाया गया।

    Chhattigarh NMMSE : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

    कूड़े को सुव्यवस्थित करने का सहज और सरल तरीका

    Raipur News Today : नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों द्वारा वार्ड 6 अंतर्गत वेगन रिपेयर शॉप कॉलोनी के रहवासियों को घर में 4 विभिन्न प्रकारों के कूड़े को सुव्यवस्थित करने का सहज और सरल तरीका बतालाया और 4 पृथक दृ पृथक डस्टबिन में गीला , सूखा, विशेष देखभाल और सेनेटरी कूड़ा पृथक – पृथक क्रमशः हरे , नीले , लाल और काले रंग के डस्टबिन में पृथक करते हुए रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर राजधानी शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की गई।

  • cg Breaking News : बस्तर में परिस्थिति बदल गई

    cg Breaking News : बस्तर में परिस्थिति बदल गई

    cg Breaking News : janta post : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मंगलवार को कोंडागांव जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संचयन और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण करने और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के प्रयासों पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी अधिकारियों को आम नागरिकों के समस्याओं का समाधान मानवीय संवेदना के साथ करने के निर्देश दिए।

    Read – nagar nigam raipur News : जल का पूर्ण भराव प्रतिदिन माॅनिटरिंग कर सुनिष्चित करें

    बस्तर में परिस्थिति बदल गई

    राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि माओवाद समस्या के खात्मे के बाद अब बस्तर में परिस्थिति बदल गई है। नए परिदृश्य में सभी अधिकारी शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से करें।

    जल संरक्षण पर विशेष जोर

    उन्होंने जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गांव की जल स्तर के वर्षा से पहले और बाद की स्थिति का आंकलन अवश्य करें। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बनने वाले आवास में रैन हार्वेस्टिंग संरचना को शामिल करने पर जोर दिया।

    Read – Raipur News Live Today : नये विकास कार्य शीघ्र करवाने भूमिपूजन

    उन्होंने एनसीसी में अधिक से विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए बहुत जरूरी है। राज्यपाल ने जिले के विशेष पिछड़ी  जनजाति समूह के व्यक्तियों को प्रधानमंत्री जन मन योजना से के माध्यम से शासन की योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाते हुए उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।

    Read – janjgir champa chhattisgarh News : संविधान की रक्षा का संकल्प

    उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों के मूल्य संवर्धन हेतु कार्य करें और मार्केटिंग चौन विकसित करें। साथ ही  जैविक खेती पर जोर देते हुए इसके उपज की भी मार्केटिंग हेतु सप्लाई चौन तैयार करने के निर्देश दिए।

    cg Breaking News : योग दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग

    राज्यपाल ने योग को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाने को कहा और विद्यार्थियों को भी इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने बालिकाओं एवं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य पर जोर देते हुए 08 मई को शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य परीक्षण विशेषकर स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पेंशन प्रकरणों के समय पर निराकरण, नशे के प्रवृत्ति पर रोकथाम के लिए सार्थक पहल करने और टीबी उन्मूलन के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने और रेडक्रास की सदस्या बढ़ाने पर जोर दिया।

    cg Breaking News बैठक में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • nagar nigam raipur News : जल का पूर्ण भराव प्रतिदिन माॅनिटरिंग कर सुनिष्चित करें

    nagar nigam raipur News : जल का पूर्ण भराव प्रतिदिन माॅनिटरिंग कर सुनिष्चित करें

    रायपुर – आज nagar nigam raipur महापौर श्रीमती मीनल और आयुक्त श्री विष्वदीप ने नगर निगम अधिकारियों की शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर आवष्यक बैठक ली एवं आपूर्ति की समीक्षा कर कडे निर्देष दिये।

    महापौर श्रीमती मीनल ने कहा कि अब कोई भी नया बल्क कनेक्षन बिना एमआईसी की स्वीकृति के कदापि नहीं दिया जाये। पेयजल के गर्मी में अपव्यय को अधिकारीगण कडाई के साथ रोकें एवं अपने दायित्व का शहर के प्रति सही तरीके से निर्वहन करें।

    सभी वैध नल कनेक्षनों में पूरा पेयजल प्राप्त हो यह नगर निगम का दायित्व है इसे अच्छी तरह से निर्वहन करें । वहीं सभी अवैध नल कनेक्षनो की जानकारी लेकर उन पर कार्यवाही करते हुए उन्हें नियमानुसार करारोपण में निगम हित में सम्मिलित करना सुनिष्चित करें ताकि उनसे राजस्व प्राप्त हो सके।

    महापौर श्रीमती मीनल ने सभी जोन कमिष्नरो को अपने -अपने जोन क्षेत्र में रायपुर नगर निगम की संपत्ति की पुख्ता जानकारी प्राप्त करने के निर्देष दिये ताकि उनसे नगर निगम को अधिकाधिक राजस्व प्राप्त हो सके एवं नगर हित में योजनाएं संचालित की जा सके।

    आयुक्त श्री विष्वदीप ने अधिकारियों को प्रतिदिन नियमित सभी पानी टंकियों में जल का पूर्ण भराव किया जाना सुनिष्चित करने सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देष दिये। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देष दिये कि बिना जीपीएस सिस्टम के कोई भी पानी टैंकर से जलापूर्ति ना की जाये। टैंकरो के पानी को बेचने की षिकायत मिलने पर इसमें संबंधित अधिकारी सीधे जिम्मेदार रहेंगे।

    cg news today : सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ:

    आयुक्त ने निर्देष दिये कि जोन कमिष्नर अपने जोनो में विभिन्न निजी आवासीय सोसायटी में रहने वाले लोगो की संख्या और गर्मी में जल हेतु उनकी आवष्यक डिमांड की जानकारी शीघ्र प्राप्त करें ताकि योजना बनाकर सोसायटियों को पेयजल टैंकरो से माॅनिटरिंग कर व्यवहारिक आवष्यकतानुसार पेयजल आपूर्ति करवाने का कार्य किया जा सके।

    आयुक्त ने कहा कि मई माह में जल के अभाव की षिकायतो में परंपरागत वृद्धि आती है एवं सभी जोनो के अधिकारी नागरिको की जल एवं स्वच्छता संबंधी जनषिकायतो का गंभीरता से लेकर शत प्रतिषत त्वरित निदान प्राथमिकता से करवाना सुनिष्चित करें।

    Cg Raipur News Live : रायपुर भारत में जनसंख्या वृद्धि और असंतुलन को लेकर चिंतन बैठक

    अधिकारी एवं कर्मचारी जनहितकारी सुषासन तिहार हेतु जल एवं सफाई की षिकायतो का लगातार त्वरित निदान करें एवं नागरिको को श्रेष्ठ जनसुविधा कार्यो की माॅनिटरिंग कर उपलब्ध करवाना प्राथमिकता बनाकर सभी जोनो में सुनिष्चित करवाये। इसमें कोई भी कोताही अथवा हीला हवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा।

    nagar nigam raipur : विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

    रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत nagar nigam raipur जोन 6 अंतर्गत शहीद बिग्रेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 के क्षेत्र में लगभग 30 लाख रू. की स्वीकृत लागत से अधोसंरचना मद से रोड नाली पुलिया आदि के नये विकास कार्यो का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर वार्डवासी नागरिको सहित भूमिपूजन कर कार्यारंभ करवाया।

    Raipur samachar live : इधर उधर कचरे का ढेर ना दिखें – महापौर

    रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी सहित भूमिपूजन में जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, शहीद बिग्रेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 के पार्षद श्री प्रमोद साहू, पूर्व पार्षद श्री सुभाष तिवारी, श्री रामकृष्ण धीवर, जोन 6 जोन कमिष्नर श्री हितेन्द्र यादव सहित बडी संख्या में वार्डवासी गणमान्यजनों सामाजिक कार्यकर्ताओं महिलाओं नवयुवकों बच्चों की उपस्थिति रही।

    Raipur दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने जोन 6 जोन कमिष्नर को तत्काल अधोसंरचना मद में स्वीकृति अनुसार नये विकास कार्य प्रारंभ करवाने एवं तय समय सीमा में सतत माॅनिटरिंग कर जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाने के निर्देष स्थल पर दिये।

    janjgir champa chhattisgarh News : संविधान की रक्षा का संकल्प

    वार्ड 63 पार्षद श्री प्रमोद साहू ने वार्ड में लगभग 30 लाख के नये विकास कार्यो का शुभारंभ करने रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी को समस्त वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।

    टुल्लू पंप जप्त करने के निर्देष

    nagar nigam raipur महापौर ने अवैध नलो सहित अवैध निर्माणो पर नियमानुसार नोटिस देकर कडाई के साथ कार्यवाही करने, गर्मी में टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचने वाले लोगो पर कार्यवाही कर टुल्लू पंप जप्त करने के निर्देष दिये है ताकि टेल एण्ड तक नागरिको को नलो से पर्याप्त मात्रा में पेयजल गर्मी में प्रतिदिन उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होने पेयजल समस्या से ग्रस्त क्षेत्रो में पेयजल टैंकरो से गर्मी में नागरिको को पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देष दिये।

    Chhattisgarh News Today : बीज उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण

  • Raipur News Live Today : नये विकास कार्य शीघ्र करवाने भूमिपूजन

    Raipur News Live Today : नये विकास कार्य शीघ्र करवाने भूमिपूजन

    Raipur News Live Today : रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड सहित रायपुर नगर निगम जोन 5 अंतर्गत डाॅ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 में लगभग 43 लाख के नये विविध विकास कार्यो को जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु शीघ्र करवाने पुराना चंगोराभाठा क्षेत्र पहुंचकर श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नगरवासियों को एक और शानदार सौगात दी ।

    cg breaking news : छत्तीसगढ़  की खास ब्रेकिंग खबरें 

    43 लाख के नये विकास कार्यो का भूमिपूजन

    भूमिपूजन के अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड सहित जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, डाॅ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 की पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, पूर्व पार्षद श्री बसंत गिरपुंजे, जोन 5 जोन कमिष्नर श्री खीरसागर नायक , कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेष रामटेके, उपअभियंता सुश्री प्राची सहित बडी संख्या में पुराना चंगोराभाठा क्षेत्र के रहवासी गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, बच्चो की उपस्थिति में 43 लाख के नये विकास कार्यो का भूमिपूजन सहित कार्यारंभ किया गया।

    भूमि उपलब्ध होने पर सडक से बाजार व्यवस्थापित करेंगे – दक्षिण विधायक

    रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि नगर निगम रायपुर द्वारा महापौर श्रीमती मीनल चैबे के निर्देष पर चंगोराभाठा क्षेत्र की पेयजल समस्या का निदान करने चंगोराभाठा और रायपुर जलागार का कमांड एरिया पृथक – पृथक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे समाधान पेयजल समस्या का हो जायेगा।

    उन्होने अप्रसन्नता व्यक्त की कि संबंधित अधिकारियों ने समय पर पेयजल समस्या दूर करने वांछित जानकारी उपलब्ध नहीं करवायी। विलंब से जानकारी मिलने के बाद इस गर्मी में भी पेयजल संकट की स्थिति चंगोराभाठा से पूरी तरह दूर नहीं हो पायी। दक्षिण विधायक ने निर्देषित किया कि सभी नये विकास कार्यो को तय समय सीमा में सतत माॅनिटरिंग कर गुणवत्ता युक्त तरीके से संबंधित अधिकारीगण एवं ठेकेदार पूर्ण करवाना सुनिष्चित करायें ।

    Raipur Chhattisgarh News Today  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

    सडक पर यातायात की समस्या दूर हो सके

    रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि चंगोराभाठा में मार्ग पर बाजार कई वर्षो से लगाया जा रहा है। इस समस्या को यहां भूमि की उपलब्धता होने पर दूर करेंगे एवं बाजार निर्माण व विकास कर वहां सम्मान सहित सब्जी फल व्यवसायियों को व्यवस्थापन दिलवायेंगे ताकि अच्छा बाजार विकसित हो सके एवं सडक पर यातायात की समस्या दूर हो सके। दक्षिण विधायक ने कहा कि रायपुर में चंगोराभाठा , संतोषी नगर, मठपुरैना जैसे क्षेत्रों में नया विकास करने की व्यापक संभावनाएं है। इन क्षेत्रों को सबके साथ मिलकर विकास कार्य करवाकर तेजी से विकसित करवायेंगे।

    चंगोराभाठा का बडी तेजी से विकास हो रहा है। पहले यहां जनसंख्या कम थी एवं यह क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आता था। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सम्मिलित होने के बाद जनसंख्या तेजी से बढी एवं विकास भी तेजी से हुआ।

    Raipur Chhattisgarh News Today  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

    संसाधन सिमित होने पर यहां पेयजल संकट की स्थिति आयी। चंगोराभाठा में जलागार निर्माण करवाकर तत्कालीन महापौर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने पेयजल संकट निदान हेतु कार्य किया।

    जलागार से रायपुरा क्षेत्र को भी नागरिको को जलआपूर्ति की जाती रही। अब चंगोराभाठा में जलसंकट के निदान हेतु राज्य शासन के निर्देष पर लगभग 50 लाख रू. स्वीकृत किये गये है एवं चंगोराभाठा और रायपुरा पानी टंकी का कमांड एरिया पृथक पृथक करने कार्य प्रारंभ किया गया है। जिससे जुलाई माह तक चंगोराभाठा की पेयजल समस्या का स्थायी निदान कर लिया जायेगा।

    महापौर ने चंगोराभाठा के रहवासी नागरिको से पेयजल संकट को पूरी तरह दूर करने अपने – अपने घरो में रैन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु पीट निर्माण का कार्य करवाने विनम्र अपील की।

    उन्होने कहा कि वर्षा जल संचयन कर धरती माता को जल वापस करने पर हम सबकी आगामी पीढी को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पडेगा इस लिए सभी महिलाएं एवं लोग अपने घर में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली लगवाने भविष्य के संकट को दूर करने गंभीरता से विचार करके अवष्य यह कार्य करवाये।

    Raipur News Live Today : वार्ड की जलसमस्या का निदान

    Raipur News Live Today : महापौर ने वार्ड पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू को वार्ड की जलसमस्या का निदान करने लगातार सक्रिय व जागरूक रहकर कार्य करने पर सराहा। अंत में वार्ड पार्षद श्रीमती दुर्गायाद राम साहू वार्ड 68 में लगभग 43 लाख के नये विकास कार्य प्रारंभ करने भूमिपूजन करने पर सभी वार्डवासियों की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चैबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड एवं जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल को मंच से हार्दिक धन्यवाद दिया।

  • Raipur samachar live : इधर उधर कचरे का ढेर ना दिखें – महापौर

    Raipur samachar live : इधर उधर कचरे का ढेर ना दिखें – महापौर

    Raipur samachar live : रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने नगर निगम मुख्यालय में आयुक्त श्री विष्वदीप सहित नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर एवं अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय की उपस्थिति में सभी जोन कमिष्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, उपअभियंताओं, वार्ड सफाई प्रभारियों, सफाई वार्ड सुपरवाईजरों की स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर बैठक ली एवं स्वच्छ सर्वेक्षण को सुधारने के संबंध में कडे निर्देष अधिकारियों को दिये।

    Viksit Chhattisgarh : विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में हमारा प्रयास

    Raipur samachar live : शहर में डोर टू डोर कचरा सुनिष्चित करें

    महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने वार्डो में अनुबंधित कंपनी रामकी द्वारा किये जा रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्षन कार्य को लेकर गहन अप्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा कि शहर में जगह – जगह कचरे के ढेर दिखना यही दर्षाता है कि डोर टू डोर कचरा कलेक्षन शत प्रतिषत क्षेत्र में नहीं हो रहा है। यदि व्यवस्थित तरीके से शत प्रतिषत क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा कलेक्षन कार्य होगा तो इधर उधर कचरा फैला हुआ नहीं दिखेगा।

    महापौर ने अगली स्वच्छता संबंधी समीक्षा बैठक में रामकी कंपनी के कार्यो की जानकारी रखकर उस पर भी गहन समीक्षा करने के निर्देष दिये।

    सिटी प्रोफाईल स्थलों की स्वच्छता पर ध्यान

    महापौर ने कहा कि रामकी कंपनी के सुपरवाईजरों एवं सफाई कामगारो सहित नगर निगम के नियमित सफाई कामगारों से भी अच्छी तरह कार्य की माॅनिटरिंग करके सही तरीके से दायित्व निर्वहन शहर में करवाये तो सफाई व्यवस्था वार्डो में शीघ्र ही सुधरती हुई दिखलाई पडेगी। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी हेतु वार्ड प्रभारी सफाई सुपरवाईजर स्वच्छता निरीक्षक और जोन स्वास्थ्य अधिकारी वार्डो में निकले तो अपने साथ रामकी कंपनी के वार्ड सफाई सुपरवाईजरों को भी निरीक्षण हेतु ले जाये।

    CG Raipur Breaking News : रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही

    स्वच्छता अधिकारी फील्ड सर्वे करके यह जानकारी लेवे की किन मोहल्लों में डोर टू डोर कचरा कलेक्षन हेतु रामकी की गाडियां प्रतिदिन नियमित नहीं पहुंच रही है। वार्ड में मार्गो और इधर उधर कचरे का ढेर दिखने पर भी यह जानकारी प्राप्त हो सकती है कि वहां डोर टू डोर कचरा कलेक्षन की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। महापौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत सम्मिलित सिटी प्रोफाइल स्थलों की भी अच्छी तरह सफाई करवाने के निर्देष दिये।

    लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी –

    महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाकर अधिक से अधिक नागरिको से स्वच्छता एप के माध्यम से अधिकतम स्वच्छता फीडबैक लेने के निर्देष दिये ताकि रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग सभी मिलकर दिलवा सके। सफाई संबंधी सभी जनषिकायतो को संबंधित अधिकारी गंभीरता से ले एवं उनका त्वरित निदान करें।

    आयुक्त श्री विष्वदीप ने निर्देषित किया कि सभी अधिकारी स्वच्छ भारत मिषन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण कार्य को अत्यंत गंभीरता से ले एवं सही तरीके से कर्तव्य निर्वहन करें। वार्ड प्रभारी बनाये गये सभी अभियंता मेहनत की पराकाष्ठा करें इस कार्य में लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी।

    chhattisgarh Durg News in Hindi  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

    स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी पुख्ता करें

    आयुक्त ने निर्देषित किया कि प्रतिदिन सभी जोनो के अधिकारीगण बाजारो, उद्यानो, तालाबो, मुख्य मार्गो, व्यावसायिक क्षेत्रों आदि में जाकर सफाई की व्यवस्था देखे एवं स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाये। सभी वेंडिंग जोन में जोन अधिकारी प्रतिदिन जाये एवं उन्हें कचरा इधर उधर नहीं डालने और डस्टबीन में रखकर सफाई मित्र को देने जागरूकता लाये और समझाईष दे। यदि इसके बाद भी वहां गंदगी फैलायी जाये तो संबंधितो पर व्यवस्था सुधारने कडाई से जुर्माना कार्यवाही करें। कही भी गंदगी होने की षिकायत नहीं मिलनी चाहिए । इस बात का सभी जोन अधिकारी विषेष ध्यान स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान रखे।

    cg korba samachar  : छत्तीसगढ़  कोरबा खबरें 

    केन्द्रित करें एवं कमियों को दूर करें – स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष

    Raipur samachar live : स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने सिटी प्रोफाईल स्थलों की सफाई व्यवस्था पर विषेष ध्यान केन्द्रित कर माॅनिटरिंग कर सुधारने के अधिकारियों को निर्देष दिये। स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने रायपुर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने मेहनत की पराकाष्ठा करने और रायपुर शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में देष का नंबर 1 स्वच्छ शहर बनाने संकल्प पूर्वक स्वच्छ सर्वेक्षण की पुख्ता तैयारी करने निर्देषित किया।

  • CG Raipur News live : पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी 

    CG Raipur News live : पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी 

    रायपुर, Janta Post । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग) विजय  कुमार झा, प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ़ और रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेताओं ने कहा कि राजधानी रायपुर में उत्पन्न भीषण पेयजल संकट ने आम नागरिकों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

    janjgir champa chhattisgarh News : संविधान की रक्षा का संकल्प

    Raipur के अनेक क्षेत्रों—चंगोराभाटा, रायपुरा, मोवा, पंडरी, सक्ति नगर, दलदल सिवनी,सुंदर नगर सहित कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने को मजबूर हैं। राजधानी रायपुर में अनेक इलाकों में लगातार जल स्तर गिर रहा है, रायपुर के ज़ोन 1 में  ठक्कर बाबा वार्ड में रोजाना पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। ज़ोन 3 के खम्हारडीह का पूरा इलाका जो जहां लगभग 30000 लोग रहतें हैं वहां 90 फ़ीसदी लोग पेयजल संकट से गुजर रहें हैं।

    cg news today : सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ:

    ज़ोन 5 के वार्ड 3,वार्ड 67, वार्ड 68 और वार्ड 69 में पानी के हालात गंभीर बने हुए हैं। ज़ोन 6 के प्रोफेसर कॉलोनी,शिवाजी नगर, परशुराम नगर, मारुति नगर में आधा हिस्सा पानी से प्रभावित है। ज़ोन 9 में दुबे कॉलोनी, दलदल सिवनी, जोरा लाभांडी, कचना, सड्डू सहित इलाके में भूजल संकट बना हुआ है। कचना के जीडीए कॉलोनी में जहां 2009 सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों का परिवार है, लगातार 15 दिनों से पानी की दिक्कत बनी हुई है।

    CG Raipur Breaking News : रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही

    वहीं ज़ोन 4 में रवि शंकर शुक्ला वार्ड, ब्राह्मण पारा,यादव पारा में नलों में पिछले 10 दिनों से लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि टैंकर पहुंचते ही लोगों की भीड़ उस पर टूट पड़ती है, मानो पानी नहीं बल्कि जीवन बांटा जा रहा हो।

    आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी जनता को पानी तक न दे पाना सरकार की सबसे बड़ी विफलता —आम आदमी पार्टी

    यदि राजधानी रायपुर में ही सरकार जनता को पीने का पानी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है, तो राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों की स्थिति कितनी भयावह और नारकीय होगी, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है।

    cg Balrampur News today : पशुधन विकास का सशक्त मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़

    यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर साल गर्मियों में पीने के पानी का संकट और हर बरसात में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन सरकार इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के बजाय उन्हें छुपाने और समय बिताने की नीति अपनाती रही है। यही इनका तथाकथित “विकास मॉडल” है।

    स्थिति की गंभीरता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि जिन क्षेत्रों में पानी पहुंच भी रहा है, वहां मटमैला और अस्वच्छ पानी लोगों को पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि जनस्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।

    फिर भी स्थायी समाधान नहीं — आखिर क्यों?

    यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर वर्ष गर्मियों में राजधानी रायपुर में जल संकट उत्पन्न होता है, लेकिन नगर निगम और राज्य सरकार आज तक कोई दीर्घकालिक और ठोस योजना बनाने में विफल साबित हुई हैं।

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि:

    जब समस्या हर साल सामने आती है, तो स्थायी समाधान की योजना क्यों नहीं बनाई जाती? क्या प्रशासन केवल खानापूर्ति कर समय बिताने में लगा हुआ है?

    वर्षों से चली आ रही सरकारों की विफलता: 

    राज्य में वर्षों से कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस की सरकारें सत्ता में आती रही हैं, लेकिन आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी सबसे अनिवार्य मूलभूत सुविधा—पानी—तक आम जनता को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। इससे साफ़ जाहिर होता है कि ये दोनों दल जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय स्वार्थ और सत्ता की राजनीति में उलझे रहे हैं। आज जनता जो पीड़ा झेल रही है, वह वर्षों की लापरवाही, भ्रष्टाचार और दूरदर्शिता की कमी का परिणाम है। आम आदमी पार्टी इस गंभीर जनसमस्या को लेकर जिसमें इस जल संकट को पूरे प्रदेश के सामने मजबूती से उठाया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की करती है ।

    chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

    आम आदमी पार्टी का रायपुर निगम प्रशासन से सवाल :

    क्यों जनता को गंदा और अस्वच्छ पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है?

    नगर निगम और सरकार की जवाबदेही कब तय होगी?

    हर वर्ष होने वाले जल संकट के बावजूद स्थायी समाधान की योजना क्यों नहीं बनाई गई?

    आम आदमी पार्टी की स्पष्ट चेतावनी है कि यदि शीघ्र ही इस जल संकट का स्थायी और ठोस समाधान नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी प्रभावित जनता के साथ मिलकर रायपुर नगर निगम का जोरदार घेराव करेगी। यह आंदोलन केवल चेतावनी नहीं, बल्कि जनता के हक और अधिकारों की निर्णायक लड़ाई की शुरुआत होगी।

  • janjgir champa chhattisgarh News : संविधान की रक्षा का संकल्प

    janjgir champa chhattisgarh News : संविधान की रक्षा का संकल्प

    janjgir champa chhattisgarh News : जांजगीर-चांपा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के युवा एवं ऊर्जावान विधायक देवेंद्र यादव के नगर प्रवास के दौरान कांग्रेसजनों एवं युवाओं ने उनका ऐतिहासिक एवं जोशीला स्वागत किया। कचहरी चैक में पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष पिं्रस शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों, आतिशबाजी और फूलमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

    janjgir champa chhattisgarh News : संविधान की रक्षा और संगठन की मजबूती का संकल्प

    अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच श्री यादव ने नगर में रुककर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान वे पिं्रस शर्मा के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने युवा साथियों से अनौपचारिक चर्चा कर संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। तत्पश्चात वे पार्षद विष्णु यादव के निवास पहुंचकर सामाजिक बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर युवाओं से चर्चा की।

    विधायक देवेंद्र यादव का नगर में भव्य स्वागत

    कचहरी चैक में भव्य स्वागत के पश्चात श्री यादव कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

    इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “आज देश के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। कुछ शक्तियां संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सजग और सक्रिय रहना होगा। हमें बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करना है।”

    chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

    उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेस पार्टी ही वह शक्ति है जो देश के संविधान, लोकतंत्र और गरीब, किसान, मजदूर एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा करती आई है। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा।”

    sarguja news today – प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं : कांग्रेस

    janjgir champa chhattisgarh News : कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया, सोशल मीडिया प्रभारी परमेश्वर निर्मले, भैरव मिश्रा,पिंटू राठौर,राजा सिद्दीकी, मितेश (भोलू) यादव, पार्षदगण विष्णु यादव, धीरज सिंह बैंस, देवराज सिंह चंदेल, विजय (बंटी) अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बबला महाराज, बलवीर सिंह ढिल्लों महेंद्र यादव एकांश तिवारी, संतोष दुबे,भोला राठौर, ओम देवांगन, समीर साहू, सुमित दास, दीपक कश्यप, प्रशांत सिंह राजपूत, सागर पटेल, मुरारी दास महंत, अजय यादव, जनक कर्ष, सागर सिंह,श्रमिक समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओग्रे,दिलीप कश्यप , राजा खान,लक्ष्मण कश्यप गोविंद केसरवानी प्रशांत सिंह अखिलेश मिश्रा प्रदीप कश्यप संजय देवांगन ऐश्वर्या देवांगन,संतोष दुबे,दुष्यंत यादव,राजकुमार सारथी,केशवसेन,महिला नेताओं में मनोरमा पाटेकर, सत्यभामा टंडन, रजनी सूर्यवंशी, नर्मदा सूर्यवंशी, लक्ष्मी महंत,विशम्बर श्रीवास सहित बेदी यादव अशोक चंद्रा , शिवकुमार बरेठ, अंकित राठौर देव गौरहा अंकित शर्मा, पप्पू कश्यप,रजनीकांत देवांगन, करण सिंह, राजकुमार सारथी,प्रमोद सारथी,त्रियुगी महराज,अमन यादव, पिं्रस यादव, अवि यादव, अमर सोनू राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। जिले के अन्य क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की सहभागिता रही।

    Cg News Live – धान बेमौसम बारिश से भीग रहा : कांग्रेस

  • Cg Raipur News Live : रायपुर भारत में जनसंख्या वृद्धि और असंतुलन को लेकर चिंतन बैठक

    Cg Raipur News Live : रायपुर भारत में जनसंख्या वृद्धि और असंतुलन को लेकर चिंतन बैठक

    Janta Post – रायपुर Cg Raipur News Live : विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेये आलोक कुमार जी, का रायपुर आगमन हुवा, श्री आलोक जी कल रविवार शाम 5 बजे, अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज, समता कालोनी रायपुर में आयोजित संगोष्ठी जनसंख्या असंतुलन एवं समाधान पर अपना विषय रखें, साथ ही सामाजिक समारास्ता को लेकर प्रदेश के सामाजिक प्रमुखों के साथ समाज को लेकर चिंतन बैठक लिये.

    cg crime news today : क्राईम न्यूज आज

    भारत में जनसंख्या वृद्धि और उससे उत्पन्न असंतुलन एक महत्वपूर्ण और जटिल विषय है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है, जो कई तरह के अवसर और चुनौतियां पेश करता है। भारत में जनसंख्या वृद्धि और असंतुलन से संबंधित मुख्य बिंदु :

    cg news hindi april : आज छत्तीसगढ़ की खास खबरें

    वृद्धि दर में गिरावट:

    भारत की जनसंख्या अभी भी बढ़ रही है, लेकिन इसकी गति (वृद्धि दर धीमी हो रही है। 2011-2021 के दशक में जनसंख्या वृद्धि दर 12.5% प्रति दशक रहने की उम्मीद थी और 2021-2031 के लिए यह दर 8.4% तक घटने का अनुमान है।

    Raipur Chhattisgarh News Today  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

    कुल प्रजनन दर (TFR):

    2024 तक भारत की कुल प्रजनन दर घटकर 2.12 तक पहुंच गई है, जो लगभग प्रतिस्थापन स्तर’ (replacement level) के बराबर है। जनसंख्या का दबाव: despite lowering growth rates, India’s population is expected to grow until it peaks at 1.67 billion people in mid-20631

    क्षेत्रीय असंतुलन:

    भारत में जनसंख्या का वितरण असमान है। दक्षिण के राज्यों में प्रजनन दर काफी कम है, जबकि उत्तर के कुछ राज्यों में यह अभी भी अधिक है, जिससे क्षेत्रीय जनसांख्यिकीय अंतर (North-South Demographic Divide) पैदा हो रहा है।

    लिंग अनुपात:

    भारत में जनसंख्या का एक बड़ा मुद्दा लिंग अनुपात में असंतुलन है, जहाँ पुरुष और महिलाओं के अनुपात में बड़ा अंतर बना हुआ है।

    युवा आबादी:

    भारत में 2021 में लगभग 27% आबादी युवा (10-24 वर्ष) थी, जो देश को एक युवा जनसांख्यिकीय लाभांश (demographic dividend) प्रदान करती है, लेकिन इसके लिए शिक्षा और रोजगार की बड़ी आवश्यकता है।

    जनसंख्या वृद्धि के मुख्य कारण मृत्यु दर में कमी: चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के कारण शिशु मृत्यु दर और सामान्य मृत्यु दर में कमी आई है।

    अशिक्षा और गरीबी:

    ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा की कमी के कारण लोग परिवार नियोजन के महत्व को नहीं समझ पाते हैं।

    जल्दी विवाहः बहुत कम उम्र में विवाह भी उच्च जन्म दर का एक कारण है।

    जनसंख्या असंतुलन के दुष्परिणामः

    संसाधनों पर दबाव जमीन, पानी और खाद्यान्न जैसे संसाधनों पर अत्यधिक दबाव | बेरोजगारी बड़ी कार्यबल (workforce) के लिए रोजगार के अवसर जुटाना एक चुनौती।

    cg news live – महाविद्यालय की छात्राओं से की शैक्षणिक चर्चा

    बुनियादी ढांचा: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर दबाव भारत सरकार ने परिवार नियोजन और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम लागू किए हैं, जिससे प्रजनन दर में कमी आई है।

    उपरोक्त कार्यकर्म को लेकर प्रेस समाचार को जानकारी देते हुए, कार्यकर्म के संयोजक व विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सरल मोदी ने बताया कि श्री आलोक कुमार जी का कार्यकर्म मिनट टू मिनट तय किया गया है, विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी सभी कार्यकर्म को लेकर तैयारीयों में लगे है।

    Raipur Chhattisgarh News Today  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

    संघ के अनुसंघिक संगठनों के प्रमुख जनों से भी बैठाक लेकर कार्यकर्म में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया गया है, श्री आलोक जी के उपरोक्त संगोष्ठी सभा में प्रदेश सहित रायपुर महानगर के प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे।

    Cg Raipur News Live : VHP के प्रदेश मंत्री पुरनेद्र सिन्हा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल जी, विहिप प्रदेश प्रवक्ता ऋषि मिश्रा जी, विहिप जिला अध्यक्ष भगवती शर्मा जी, बजरंग दल प्रमुख शुभम नाग, विहिप विभाग मंत्री हर दीप सिंग सैनी, जिला मंत्री बंटी कटरे जी, प्रदेश पदाधिकारी रवि वाधवानी जी सहित भाजपा के शीर्ष नेतागण, विहिप, बजरंग दल के सभी प्रमुख कार्यकर्ता सहित समाज प्रमुख जन शामिल होंगे।

    cg Balrampur News today : पशुधन विकास का सशक्त मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़

  • sushasan tihar 2026 : जनता की सुविधाओं पर फोकस

    sushasan tihar 2026 : जनता की सुविधाओं पर फोकस

    sushasan tihar 2026 : रायपुर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, खाद-बीज भंडारण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत एवं पेयजल जैसी जनजीवन से जुड़ी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के मिल सके।

    CG Breaking News Today : सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी

    sushasan tihar 2026 : अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री यादव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि समय-समय पर शिविरों का औचक निरीक्षण कर जनता से सीधे फीडबैक लेंगे।

    जनहित के कार्यों को तत्परता से पूर्ण करने हेतु निर्देश –

    राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरणरू लंबित राजस्व प्रकरणों, विशेषकर समय-सीमा पार कर चुके मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

    शिक्षा एवं मॉडल स्कूल दुर्ग जिले में एक स्कूल को “मॉडल स्कूल” के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही, आदर्श कन्या विद्यालय में छात्राओं को श्रम्म् और छम्म्ज् जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जाए।

    छात्रावासों का सुधार-

    जिले के 34 छात्रावासों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने आदिवासी विकास आयुक्त को व्यापक निरीक्षण के निर्देश दिए। भोजन, स्वच्छता और सुरक्षा में कोई कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार करने को कहा।

    खाद्य एवं राशन वितरण-

    लंबे समय से एक ही व्यक्ति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकानों की समीक्षा कर नए पात्र लोगों को अवसर दिया जाए। दुकानों में आगामी 3 महीने का राशन स्टॉक अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो।

    स्वास्थ्य सेवाएँ-

    प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य हो। गाँवों में बीपी और शुगर की जाँच हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।

    cg news live – महाविद्यालय की छात्राओं से की शैक्षणिक चर्चा

    मनरेगा एवं पौधारोपण-

    जून माह से पूर्व व्यापक पौधारोपण हेतु वनमण्डाधिकारी को भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश दिए गए।

     कृषि एवं सिंचाई-

    सोसायटियों में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो। किसानों को कम पानी वाली फसलों (सोयाबीन, अरहर, चना) के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जिले की 19 नई सोसायटियों में बीज की कमी न होने पाए।

     sushasan tihar 2026 : विद्युत व्यवस्था-

    मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत सर्वे कर आवश्यक बिजली पोल और अधोसंरचना का विस्तार किया जाए ताकि निर्बाध आपूर्ति बनी रहे। मंत्री श्री यादव ने अंत में सख्त लहजे में कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजों या आँकड़ों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका असर जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए।

    sushasan tihar 2026 : बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, दुर्ग जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री दीपेश कपिल, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, विभिन्न नगर निगमों के आयुक्त (भिलाई, दुर्ग, चरोदा, रिसाली) एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Chhattigarh NMMSE : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

  • Viksit Chhattisgarh : विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में हमारा प्रयास

    Viksit Chhattisgarh : विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में हमारा प्रयास

    Viksit Chhattisgarh : छतीसगढ़ की विकास यात्रा आज एक ऐसे पड़ाव पर खड़ी है, जहाँ हमारे संकल्प, हमारी नीतियाँ और हमारे सामूहिक प्रयास राज्य को नए आयाम देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वर्ष 2026-27 का बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह विकसित छत्तीसगढ़ के उस व्यापक विजन का प्रतिबिंब है, जिसे हम सब मिलकर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है। ऐसा छत्तीसगढ़ जहाँ विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, जहाँ अवसरों की समानता हो और जहाँ परिश्रम, प्रतिभा और नवाचार को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले।

    cg news today : सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ:

    Chhattisgarh Samachar : समावेशी विकास

    यह बजट समावेशी विकास की उसी भावना पर आधारित है, जिसमें बस्तर और सरगुजा के दूरस्थ वनांचलों से लेकर रायपुर और बिलासपुर जैसे शहरी केंद्रों तक विकास की गति समान रूप से पहुँचाने का प्रयास किया गया है। कृषि, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और निवेश जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान केवल वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं करते, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए एक मजबूत आधार भी तैयार करते हैं।

    cg bastar news today : छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज

    स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा

    हमारी प्राथमिकता है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हुए युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जाएँ। इसी उद्देश्य से उद्योग और निवेश को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ कौशल विकास, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भी व्यापक योजनाएँ बनाई गई हैं। कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए किसानों, पशुपालकों और वनवासियों के हित में अनेक पहल की गई हैं, ताकि उनकी आय और जीवन स्तर में सतत वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

    समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    छत्तीसगढ़ की पहचान केवल प्राकृतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि यहाँ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, मेहनतकश जनता और युवा ऊर्जा से भी है। हमारी सरकार इन सभी शक्तियों को एक साथ जोड़ते हुए विकास का ऐसा मॉडल तैयार करने का प्रयास कर रही है, जिसमें आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक न्याय और पर्यावरणीय संतुलन भी सुनिश्चित हो ।

    cg breaking news : छत्तीसगढ़  की खास ब्रेकिंग खबरें 

    मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश की जनता, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक तंत्र के सहयोग से हम अपने इस संकल्प को अवश्य साकार करेंगे। विकसित छत्तीसगढ़ ( Viksit Chhattisgarh ) का सपना केवल सरकार का नहीं, बल्कि तीन करोड़ प्रदेशवासियों की सामूहिक आकांक्षा है। इसी विश्वास और प्रतिबद्धता के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं, ताकि आने वाला समय छत्तीसगढ़ के लिए समृद्धि, अवसर और गौरव का नया अध्याय लेकर आए । यह लेख मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के द्वारा लिखा गया है ।

  • cg news today : सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ:

    cg news today : सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ:

    रायपुर, janta post cg news today : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कठिया के हाई स्कूल प्रांगण में सुशासन तिहार 2026 के तहत पहले जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों को शिकायत एवं मांग से संबंधित कुल 779 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 588 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

    cg news today : मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में सुन्दरकेरा, तोरला, तामासिवनी, डोमा, उगेतरा, भुरका, चम्पारण, जौंदा, जौंदी, मंग्लोर, गिरोला, थनौद, टीला, डंगनिया, कठिया, नवागांव, पोंड़, जामगांव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

    शिविर में कुल 779 आवेदन प्राप्त हुए

    शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    sushasan tihar 2026 : सुशासन तिहार में मिला रोजगार का अधिकार

    कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 5 राशन कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 7 किसानों को बीज, समाज कल्याण विभाग द्वारा 5 ट्राइसाइकिल, 16 पेंशन प्रमाण पत्र, 1 श्रवण यंत्र और 1 व्हीलचेयर, तथा मनरेगा विभाग द्वारा 10 नए जॉब कार्ड वितरित किए गए।

    अभनपुर के ग्राम कठिया में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित*

    शिविर के दौरान अतिथियों द्वारा अभनपुर ब्लॉक के 28 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए थे उन्होंने श्रीफल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

    588 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

    मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 हफ्ते के अंदर आज प्राप्त सभी आवेदनों का समुचित निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई आवेदनकर्ता किसी वजह से योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नही है तो उसे सूचित किया जाए और कारण उसके आवेदन के निराकरण में स्पष्ट रूप से लिखा जाए। उन्होंने आमजन की मांग पर सतनाम भवन निर्माण हेतु 7 लाख रुपये, 3 नई पीडीएस दुकानें और तालाब सौंदर्यीकरण की घोषणा की।


    Chhattisgarh News Today : बीज उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण

    7 लाख की लागत से सतनाम भवन सहित अन्य घोषणाएं*

    अभनपुर विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू ने कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को अपने क्षेत्र में ही समाधान मिल रहा है, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।

    जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने बताया कि समाधान शिविरों के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, जॉब कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    CG Raipur Breaking News : रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही

    इस अवसर पर (cg news today ) जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिस्वरंजन, एसडीएम अभनपुर श्री रवि सिंह, महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, जिला खाद्य नियंत्रक श्री भूपेन्द्र मिश्रा, संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्री अरविंद गेडाम, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा डॉ. शंकरलाल उइके, सीईओ जनपद श्री दीपक ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    विधायक श्री अनुज शर्मा ने हितग्राहियों को योजनाओं से संबंधित सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए

    सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आज धरसीवां ब्लॉक के नगर पंचायत कूंरा के सांस्कृतिक भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों को शिकायत एवं मांग से संबंधित कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 136 हितग्राहियों के आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

    chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इनमें आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खातों की नकल, ऋण पुस्तिका सुधार, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, कृषि दवाई, सिंचाई हेतु स्प्रेयर, श्रमिक कार्ड, धान बीज आदि शामिल हैं। विधायक श्री शर्मा ने शेष प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

    Raipur Chhattisgarh News Today  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

    नगर पंचायत कूंरा में 196 आवेदनों में से 136 का त्वरित निराकरण

    इस अवसर पर (cg news today ) नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नंदकुमार चौबे, जनपद सीईओ श्री आशीष केशरवानी, तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दीपक शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

WordPress Portal DOIT – Creative MultiPurpose Theme Dokan Integrate & Design Launcher Addon for LUMISE Product Designer Dokan Postcode Restriction Dokan Vendor Total Sales DOKANS – Multitenancy Based Ecommerce Platform (SAAS) Domina – Domain For Sale & Auction Plugin Donalfarm | Agriculture Organic Farming WordPress Theme Dormatic – Garage Door Repair WordPress Theme Dot Blog Pro – Creative WordPress Theme For Bloggers Download File Name for WooCommerce