Author: admin

  • sushasan tihar 2026 : सुशासन तिहार में मिला रोजगार का अधिकार

    sushasan tihar 2026 : सुशासन तिहार में मिला रोजगार का अधिकार

    रायपुर, Janta Post – सुशासन तिहार 2026 (sushasan tihar 2026) के तहत आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल जमीनी स्तर पर असर दिखा रही है। जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम कठिया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिलाओं को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में रोजगार की नई उम्मीद जगी है।

    Chhattisgarh News Today : बीज उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण

    chhattisgarh govt news

    कठिया की महिलाओं के चेहरे खिले

    शिविर के दौरान ग्राम पंचायतों से  जॉब कार्ड की मांग प्राप्त हुई थी। प्रशासन ने इन मांगों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई की और पात्र महिलाओं को मौके पर ही जॉब कार्ड सौंपे गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुश्री कलाबाई टंडन, सुश्री अश्वनी बाई गिलहरे, सुश्री परमेश्वरी पाल, श्रीमती बीजे बाई यादव और श्रीमती बसंती बाई यादव सहित अन्य हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किए।

    CG Raipur Breaking News : रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही

    जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर*

    जॉब कार्ड हाथ में आते ही महिलाओं की खुशी देखते ही बन रही थी। अब उन्हें मनरेगा के तहत नियमित रोजगार मिलने की राह आसान होगी, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी।

    chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

    जिले में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का शुभारंभ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

    chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

    sushasan tihar 2026 : मांग पर हुई त्वरित कार्रवाई

    सुशासन तिहार के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजनों की समस्याएं हल हो रही है।

    cg news live

    दिव्यांग योगेश यादव को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

     इस शिविर में पहुंचे ग्राम कठिया के ही दिव्यांग श्री योगेश यादव की मांग का तत्काल समाधान किया गया। श्री यादव ने अपने लिए  मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की मांग करते हुए आवेदन दिया था। श्री यादव के आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल मुहैय्या कराई गई। कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने श्री यादव को ट्राइसाइकिल प्रदान किया।

    श्री योगेश यादव काइफोसिस से पीड़ित है तथा 80 प्रतिशत अस्थि बाधित है। इस कारण वे चल नहीं पाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने सुशासन तिहार 2026 (sushasan tihar 2026) में आवेदन दिया था। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार उनके जीवन में खुशी लेकर आई है।

    श्री यादव कहते हैं कि अब उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी, साथ ही समय का भी बचत होगा। ट्राईसाइकिल के माध्यम से वे अपनी जरूरतों के हिसाब से आना-जाना कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार की वजह से उनकी समस्या का समाधान हो पाया है।

  • Chhattisgarh News Today : बीज उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण

    Chhattisgarh News Today : बीज उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण

    रायपुर, Janta Post | Chhattisgarh News Today : कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 3556 बीज उत्पादक किसानों को वित्तीय वर्ष 2024-25 का 8 करोड़ 01 लाख 97 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में ऑनलाईन अंतरित किया। यह राशि मंडी निधि के तहत हितग्राहियों को प्रदाय किया गया।

    किसानों से चर्चा कर गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन

    इस मौके पर प्रदेश के सैकड़ों किसान प्रक्रिया केंद्रों से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। मंत्री श्री नेताम ने बीज उत्पादक किसानों से चर्चा कर गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन के लिए उनका हौसला बढ़ाया साथ ही निगम के एक वर्ष के उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार विशेष रूप से उपस्थित थीं।

    cg breaking news : छत्तीसगढ़  की खास ब्रेकिंग खबरें 

    किसानों ने अथक मेहनत एवं परिश्रम से बीज उत्पादन

    कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों ने अथक मेहनत एवं परिश्रम से बीज उत्पादन किया है। उनके इस मेहनत का फल उन्हें मिले इस उद्देश्य से प्रोत्साहन की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित किया गया। उन्होंने किसानों को धान के अलावा दलहन-तिलहन एवं मिलेट्स और सब्जी-भाजी व अन्य आय मूलक फसलें लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरमी के दिनों में धान की खेती से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें पानी अधिक लगता है। हमें पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है।

    बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हेतु एकजुट होकर काम करने की जरूरत

    उन्होंने कहा कि धान की जगह किसानों को दलहन-तिलहन की खेती करनी चाहिए। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। वहीं पानी की खपत भी कम होती है।

    cg Balrampur News today : पशुधन विकास का सशक्त मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़

    मंत्री श्री नेताम ने कहा कि बीज की गुणवत्ता पर सरकार की साख जुड़ी होती है। उन्होंने बीज उत्पादक किसानों को ईमानदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन बीज उत्पादन करने की अपील की। उन्होंने किसानों से कहा कि प्रदेश किसानों के लगन और मेहनत से बीज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।

    सरकार की प्रतिबद्धता किसानों के लिए प्राथमिकता पर है। उन्होंने मिल-जुलकर छत्तीसगढ़ को कृषि उत्पादक राज्यों के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

    बीज निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चंद्राकर ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मंत्री श्री नेताम के मार्गदर्शन में निगम द्वारा समय पर बीज उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जा रहा है। आगे भी प्रयास रहेगा कि समय पर किसानों के मेहनत का सम्मान हो।

    chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

    उन्होंनें कहा कि हमारी सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपए प्रति क्विंटल की भाव से धान खरीद कर देश में किसानों का मान बढ़ाया है।

    उन्होंने इस मौके पर किसानों की ओर से कुछ मांगे भी रखी, जिसका मंत्री श्री नेताम ने गंभीरता के साथ विचार करने का आश्वासन दिया। राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी।

    Chhattisgarh News Today : किसानों से चर्चा कर हालचाल जाना

    मंत्री श्री नेताम ने इस अवसर पर कवर्धा, अंबिकापुर और रायपुर जिले के किसानों से चर्चा कर हालचाल जाना। किसानों ने वर्ष 2024-25 प्रोत्साहन राशि प्रदान करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मंत्री श्री रामविचार नेताम और निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया।

    CG Raipur Breaking News : रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही

  • CG Raipur Breaking News : रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही

    CG Raipur Breaking News : रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही

    रायपुर Janta Post – जिला प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर द्वारा श्रमिक दिवस के पूर्व संध्या पर टाउन हॉल में टीम प्रहरी के सदस्यों का सम्मान किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि टीम प्रहरी कार्य के प्रति समर्पण, ईमानदारी और मेहनत की मिसाल है। इस टीम के सदस्यों ने जो सवा साल में अपनी भूमिका निभाई है वह प्रशंसनीय है। आज यह राजधानी का व्यवस्थित बनाए रखना इनकी पहचान बन चुकी है। यह सम्मान उनकी कार्यों का सम्मान है जो सभी के लिए एक प्रेरणा है।

    chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

    CG Raipur Breaking News

    इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हमारी टीम प्रहरी की महिलाएं लगातार अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही हैं। लोगों को यह पता चल गया है कि अगर गलत काम किया अर्थात् अतिक्रमण या अव्यवस्था हो तो टीम प्रहरी आकर कार्यवाही कर देगी। आज हम सभी टीम प्रहरी के सदस्यों का सम्मान कर रहे हैं यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि आज टीम प्रहरी को सवा साल हो गए हैं लेकिन जिले से आज तक इनकी एक शिकायत नहीं आई कि यह लोग कोई भी गलत कार्य कर रहे हैं।

    Raipur Chhattisgarh News Today  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

    टीम प्रहरी में श्रीमती कविता नायक, कु. कहकशां परवीन, श्रीमती कांता निहाल, श्रीमती सुकांति सिक्का, श्रीमती बिंदिया नाग, श्रीमती विमला ताण्डी, श्रीमती मंजु आमदे, श्रीमती पिंकी निहाल, श्रीमती रोमा मेरी अरोरा, श्रीमती कल्पना बघेल, श्रीमती गौरी साहू, श्रीमती गौतमा मेश्राम, श्रीमती डॉली भिवंडे, श्रीमती पूर्णिमा बघेल, श्रीमती छुनकी हरपाल, कु. तुलिका कौशल, कु. ममता भिवंडे, श्रीमती लता ताण्डी, श्रीमती समीमा बेगम तथा श्रीमती संतोषी सोनी, लोकेश्वर शर्मा, उमंग, मोहित कुमार, दिलेश्वर यादव, गंगेश कुमार, जितेन्द्र चतुर्वेदी, दुर्शन दास, संजय महिलांग, चन्द्रभूषण जंघेल, सोहन धीवर, मोहन सिक्का, दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा, सुबल साहू, छबी राम यादव, मधुसुदन बारिक, तेजराम बरिहा, भुषण रावत, दिलीप कुमार, यशवंत, महेश वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, उदय निषाद, तुषार यादव, गौरव एवं विशाल जगत शामिल हैं।

    अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण कार्य को हटाने का कार्य

    टीम प्रहरी के बारे में निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने बताया कि टीम प्रहरी में ३० महिलाएं एवं ३० पुरूष शामिल है। उन्होंने बताया कि अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण कार्य को हटाने का कार्य करते हैं एवं अब तक टीम द्वारा ५५ लाख रूपए की वसूली की गई है, आरडीए की करीब ५० करोड़ रूपए की भूमि को कब्जा मुक्त कराया है।

    CG Raipur Breaking News इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • chhattisgarh majdur divas news :  मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

    chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

    रायपुर Jantapost । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने श्रमवीरों को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए लोगों से आह्वान किया है। इस दिन श्रम का सम्मान करते हुए सभी हमारे पारंपरिक भोजन बोरे-बासी को खाये और बोरे-बासी खाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया में अवश्य पोस्ट करें। बोरे-बासी छत्तीसगढ़ की अस्मिता संस्कृति का प्रतीक है।

    मजदूरों के सम्मान के साथ अपनी परंपरा पर अभिमान

    यह हमारे किसानों, मजदूरों के सम्मान के साथ अपनी परंपरा पर अभिमान होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा किसान और छत्तीसगढ़ संस्कृति विरोधी है। इसीलिये वे बोरे-बासी का विरोध करते रहे है।

    sarguja news today – प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं : कांग्रेस

    पूंजीपति मित्रों के मुनाफे के लिए मोदी सरकार ने मजदूरों के रोजगार और सामाजिक सुरक्षा दोनों को खत्म करने का षड्यंत्र रचा है। केंद्रीय सदन में विपक्ष दल के सांसदों को बाहर करके एक ही दिन में बिना चर्चा के दर्जनों श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी संशोधन किए गए। कारोबार सुगमता के नाम पर 27 मौजूदा कानून को समाप्त कर नए कानून में 75 प्रतिशत श्रमिकों को बाहर कर दिया गया।

    chhattisgarh majdur divas news – असंगठित मजदूर कानून

    नई कंपनी में महिला रूम व बच्चों के देखभाल के लिए क्रेज बनाना भी अनिवार्य नहीं होगा न्यूनतम वेतन कानून, बोनस कानून, अनुबंध कानून, कर्मचारी क्षतिपूर्ति कानून, संविदा श्रमिक कानून, असंगठित मजदूर कानून, स्वास्थ्य एवं बीमा कानून आदि नहीं रहेंगे। काम के घंटे जो मोदी सरकार से पहले 8 घंटे थे, उसे बढ़कर 12 घंटा किया गया, तमाम तरह की सुविधाए और छिन लिया गया।

    Bastar News Live : ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार कैसे होगा? – कांग्रेस

    औद्योगिक इकाइयों को अपने हिसाब से मजदूर रखने और निकालने की आजादी दे दी गई है। अब मजदूरों की बदहाली पर श्रम न्यायालय भी संज्ञान नहीं ले पाएगा और ना ही ऊपर किसी अपील में सुनवाई होगी। शोषण के खिलाफ हड़ताल और प्रदर्शन तक के अधिकार एक झटके में समाप्त कर दिए गए, मोदी सरकार ने मजदूरों का हक छीना है।

    नई मजदूरी कोड मेहनतकश मजदूरों के लिए पूरी तरह धोखा

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पूंजीपति मित्रों के प्रभाव में मोदी सरकार ने श्रमिकों की आवाज दबाने भारतीय कारखाना अधिनियम, औद्योगिक विवाद अधिनियम, ट्रेड यूनियन अधिनियम, समान पारिश्रमिक अधिनियम, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, वेतन भुगतान अधिनियम, बोनस भुगतान अधिनियम, यौन उत्पीड़न अधिनियम, बाल श्रम निषेध, मातृत्व लाभ अधिनियम, कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानून को आंशिक या पूर्ण रूप से स्थगित कर दिया है। नई मजदूरी कोड मेहनतकश मजदूरों के लिए पूरी तरह धोखा है, यह मजदूरों के अधिकारों पर हमला है।

    cg Balrampur News today : पशुधन विकास का सशक्त मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़

  • Cg News Live – धान बेमौसम बारिश से भीग रहा : कांग्रेस

    Cg News Live – धान बेमौसम बारिश से भीग रहा : कांग्रेस

    रायपुर/ JantaPost Digital । Cg News Live सरकार की लापरवाही के कारण 20 लाख मीट्रिक टन धान संग्रहण केन्द्रों में खुले में पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान भीषण गर्मी में सुख रहा है, बे-मौसम बारिश से भीग रहा है। 3100 रु. प्रति क्विंटल में खरीदे गए धान का सरकार निराकरण नहीं कर पाई है।

    sarguja news today – प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं : कांग्रेस

    भाजपा दावा करती है डबल इंजिन की सरकार का तो केंद्र से बोल कर पूरे खरीदे गए धान से बने चावल को सेन्ट्रल पुल में दे दे, इससे राज्य को करोड़ों का नुकसान भी नहीं होगा, धान का निराकरण का समाधान भी हो जायेगा। धान खुले में पड़ा सुख रहा है, सड़ रहा है, बाद में इसी के आधार पर पूरा धान खराब हो गया बता कर भ्रष्टाचार करेंगे। चूहों पर तोहमत लगाएंगे।

    समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान से बना पूरा चावल नहीं खरीदा

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश की विष्णुदेव सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान से बना पूरा चावल नहीं खरीदा, जिसके चलते राज्य सरकार को किसानों से खरीदे गए धान के निस्तारण की समस्या उत्पन्न हो गई है।

    Bastar News Live : ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार कैसे होगा? – कांग्रेस

    दलीय चाटुकारिता और मोदी-शाह के अधिनायक वाद के चलते राज्य की सरकार केंद्र पर भी दबाव नहीं बन पा रही है। प्रदेश सरकार ने किसानों से खरीदे अतिरिक्त धान को खुले बाजार में बेचने का प्रयास भी किया।

    cg Balrampur News today : पशुधन विकास का सशक्त मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़

    3100 रू. प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया धान परिवहन और हैंडलिंग मिलाकर 3822 लागत मूल्य है जिसे शायद सरकार ने नीलामी का बेस रेट 1900 प्रति क्विंटल तय करके बेचने का प्रयास किया, उसके बावजूद अब तक पूरा धान नीलाम नहीं हो पाया है, और लाखों टन धान सोसाइटियों में खराब हो रहे हैं।

    Cg News Live : छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं से उपार्जित धान

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को छत्तीसगढ़ से कोयला चाहिए, आयरन चाहिए, टीन चाहिए, बक्साईट चाहिए लेकिन छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं से उपार्जित धान से निर्मित चावल के लिए केंद्रीय पूल में जगह नहीं है?

    cg news live – महाविद्यालय की छात्राओं से की शैक्षणिक चर्चा

    20 लाख मीट्रिक टन धान खुले में पड़ा, सूख रहा

    Cg News Live – डबल इंजन की सरकार में 20 लाख मीट्रिक टन धान खुले बाजार में नीलाम करना पड़ रहा है, क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार ने दुर्भावना पूर्वक केंद्रीय पुल में चावल का कोटा नहीं बढ़ाया। सरकार की दुर्भावना के चलते जो संग्रहण केंद्रों में धान सड़ रहे हैं उसका नुकसान सीधे तौर पर सरकारी समिति को उठाना पड़ेगा, जिसके चलते हजारों सहकारी समितियां आर्थिक तौर पर बर्बाद हो रही हैं। छत्तीसगढ़ के किसान भारतीय जनता पार्टी की दुर्भावना और छत्तीसगढ़ की उपेक्षा के लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे।

    Read – CG Breaking News Today : सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी

  • cg bastar news today : छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज

    cg bastar news today : छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज

    जनता पोस्ट । आज की लेटेस्ट छत्तीसगढ़ बस्तर ब्रेकिंग न्यूज cg bastar news today   जानिये    सुकमा नगर पालिका के बड़ें फैसले, सागौन लकड़ी तस्करी समेत तमाम बड़ी खबरें । 

    सुकमा नगर पालिका के बड़ें फैसले

    सुकमा, ब्यूरो जनता पोस्ट :  नगर पालिका सुकमा ने दैनिक समाचार पत्र हरिभूमि में प्रकाशित खबर शहर के भीतर खुलेआम गड़बड़ी का खंडन करते हुए इसे निराधार बताया है। नगर पालिका अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वार्ड क्रमांक 03 में राजा घर से खोलका घर तक सड़क निर्माण कार्य 17.04.2026 से अधोसंरचना मद के अंतर्गत जारी है और इसमें गुणवत्ता मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है।

    नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार सड़क निर्माण के बाद 21 दिनों तक क्यूरिंग (पानी छिड़कने) की प्रक्रिया अनिवार्य होती है, ताकि सड़क की मजबूती सुनिश्चित की जा सके।

     इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर क्षतिग्रस्त हिस्से पर वाहन चलाने से सड़क का किनारा टूट गया, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। इस घटना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और स्थिति की समीक्षा की।

    नगर पालिका ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित ठेकेदार को पत्र जारी कर क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण तत्काल कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासन ने साफ किया कि सड़क निर्माण कार्य का अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया है और भुगतान तभी किया जाएगा जब कार्य पूरी तरह गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण पाया जाएगा। 

    नगर पालिका ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही या नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

    कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला हुई आयोजित 

    सुकमा,(आरएनएस)। शासकीय नवीन महाविद्यालय कोंटा में  कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें सामान्य प्रशासन, पुलिस विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों को सही दिशा देकर उनके भविष्य को बेहतर बनाना और उन्हें लक्ष्य के प्रति प्रेरित करना रहा।

    एसडीएम सुभाष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  प्रशांत देवांगन, जनपद सीईओ  सुमित ध्रुव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर अभ्यास की अहमियत समझाई। 

    इसके साथ ही छात्रों से सीधा संवाद कर उनके सवालों के उत्तर दिए गए, जिससे कार्यक्रम अधिक प्रभावशाली और संवादात्मक बन गया।

    इस अवसर पर एसडीएम  सुभाष शुक्ला ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन की प्रेरक कहानी साझा करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद यदि इरादे मजबूत हों तो सफलता निश्चित है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें और नियमित अध्ययन को अपनी आदत बनाएं। 

    वहीं आपको बता दें कि कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सुरेश बाबू ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। समापन के बाद विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला तथा आयोजन को भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

    सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा 

    सुकमा  जनता पोस्ट – सुकमा वनमंडल के किस्ताराम परिक्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिंदूरगुड़ा पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर छापा मारकर भारी मात्रा में सागौन लकड़ी जब्त की गई, जहां लकड़ी का अवैध प्रसंस्करण किया जा रहा था।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध गतिविधि का मुख्य आरोपी तेलंगाना राज्य का निवासी है, जो किस्ताराम क्षेत्र में सक्रिय रहकर सागौन लकड़ी की अवैध कटाई, चिरान और तस्करी में शामिल था। 

    संयुक्त टीम के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही उसके नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

    डीएफओ अक्षय भोंसले ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 6.239 घनमीटर सागौन लकड़ी जब्त की गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 7.50 लाख रुपये है।

    जब्त सामग्री का पंचनामा तैयार कर वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अभियान का नेतृत्व एसडीओ अशोक भट्ट और रेंजर लक्ष्मीनाथ नाग के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें किस्ताराम, कोन्टा और गोलापल्ली परिक्षेत्र के वन अमले के साथ पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    कार्रवाई के दौरान टीम को स्थानीय स्तर पर विरोध और प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति भी बनी, लेकिन वन विभाग और पुलिस ने संयम और सतर्कता से अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। 

    वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुकमा वन मंडल में अवैध कटाई, लकड़ी तस्करी और वन अपराधों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा तथा सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और गश्त को और मजबूत किया जाएगा।

    गौ भक्तों ने रैली निकालकर दिया ज्ञापन 

    बीजापुर । जिला बीजापुर के धर्मप्रेमी राष्ट्र प्रेमी भाइयों एवं बहनों द्वारा गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत पूरे जिले भर में 11000 से अधिक हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने एवं गौ माता को सेवा,सुरक्षा, और सम्मान दिलाने हेतु बड़े ही ही संख्या में गौ भक्तों के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर से रैली का आयोजन किया गया । 

    इससे  देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्य के राज्यपाल ,मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया पूरे देश के 5000 तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान के तहत गौ माता के प्रति सेवा सुरक्षा सम्मान हेतु जागरूकता रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जा रहा है । 

    आपको बता दें ‍कि इसी कड़ी में बीजापुर में भी तहसीलदार स्ष्ठरू एवं अन्य उच्च अधिकारियों से ज्ञापन देकर आग्रह एवं निवेदन किया गया कि हमारी बातों को सरकार तक पहुंचाए एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें इस हेतु आज  गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर में गौ माता का आवाहन एवं पूजन कर पूरे नगर का भ्रमण रैली के माध्यम से किया गया।

    भारत में गाय को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा देने और देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर गौ माता राष्ट्रमाता आंदोलन और गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में आस्था का केंद्र और पोषण का आधार है, जिसे माँ का दर्जा मिलना चाहिए।

    बीजापुर जिले के सभी तहसील में विगत 1 माह से लगभग 20000 के हस्ताक्षर अभियान घर घर, मंदिर देवालय में  करवाया गया है। 

    आज बड़ी खुशी हुई कि हमारी गो माता  हमारे गांव माता के लिए सेवा सुरक्षा सम्मन के सभी भक्तों ने आगे आए और ह्यस्रद्व सर प्रार्थना पत्र सौंपे।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग एवं उपस्थिति रहा ।

     जयपाल सिंह राजपूत,  ख़ेमिनी यादव अर्चना सिंह, मोहिनी साहू, शंकर कुडिय़म विजय बहादुर राजभर , अर्जुन वेको राहुल गुप्ता , राजू गांधी, कैलाश एवं अन्य श्रद्धावान परिजनों की उपस्थिति रही जो इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए ।

    इसी क्रम में भोपालपटनम, भैरमगढ़ और उसूर तहसील में भी ज्ञापन दिया गयाजिसमें सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल : 

     गौ भक्तों को रैली क्यों निकालनी पड़ी 

    गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत

    सागौन तस्करी कहॉ हुई है 

    बस्तर के सुकमा में हुई बड़ी तादात में । 

    निष्कर्ष (Conclusion):

    cg bastar news today  की इन सभी घटनाओं से यह साफ होता है कि   सुकमा जिले में एक ओर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने अंतर्राज्यीय सागौन तस्करी का पर्दाफाश कर अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। 

    न्यूज़ अन्य छत्तीसगढ़ की खबरों के लिये नीचे लिंक में क्लिक करें और देखें : 

  • chhattisgarh Durg News in Hindi  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

    chhattisgarh Durg News in Hindi  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

    जनता पोस्ट । आज की लेटेस्ट छत्तीसगढ़ दुर्ग ब्रेकिंग न्यूज chhattisgarh Durg News in Hindi   जानिये    पुलिस का विशेष अभियान पान मसाला फैक्ट्री सील पुलिस की दबिश में 40 पौवा के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार  पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण पर दिए दिशा-निर्देश खबरें दुर्ग की । 

    पुलिस का विशेष अभियान  88 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

    दुर्ग, जनता पोस्ट । जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 88 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में की गई। 

    पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में टीम गठित कर फरार वारंटियों की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान वारंटियों को उनके निवास और छिपने के स्थानों से पकड़कर न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य लंबित वारंटों का निराकरण करना और अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है।

    जिलेभर में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। थाना स्तर पर की गई कार्रवाई में दुर्ग से 3, मोहन नगर से 9, अंजोरा से 6, नगपुरा से 2, पद्मनाभपुर से 6, भिलाई नगर से 8, भिलाई भट्टी से 4, नेवई से 1, सुपेला से 14, स्मृति नगर से 4, वैशाली नगर से 3, छावनी से 1, जामुल से 7, खुर्सीपार से 3, पुरानी भिलाई से 4, उतई से 5, अमलेश्वर से 2 और नंदिनी थाना क्षेत्र से 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 

    कुल मिलाकर 88 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि फरार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे। पुलिस ने इस सफलता को राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, बीट टीमों और समस्त स्टाफ के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया है।

    chhattisgarh Durg News in Hindi  – पान मसाला की फैक्ट्री सील

    दुर्ग ब्यूरों से खबर है कि नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार उपसंचालक डॉ. मनोज दानी एवं अभिहीत अधिकारी  जितेन्द्र कुमार नेले के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन दुर्ग की टीम द्वारा अहिवारा क्षेत्र में निरीक्षण किया गया।

    उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने बताया कि ग्राम भिरेभाठ, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग में अवैध रूप से स्वास्थ्य को हानि पहुचाने वाला जर्दा युक्त पान मसाला का निर्माण किया जा रहा है। 

    टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जहां मुसाफिर ब्रांड नाम से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक जर्दा युक्त पान मसाले का निर्माण करते हुए पाया गया। मौके पर विक्रय हेतु तैयार 51 कट्टी जर्दा युक्त पान मसाला बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3,18,240 रुपये है। 

    फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों से उत्पाद के निर्माणकर्ता के संबंध में पूछताछ करने पर वे कोई जानकारी नहीं दे सके। निर्माणकर्ता की अनुपस्थिति के कारण, अभिहीत अधिकारी के निर्देश पर एरिया अधिकारी रिचा शर्मा द्वारा उक्त निर्माण स्थल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 (संशोधित 2011) के तहत तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

    शराब का अड्डा  डूमरडीह नाला बना

    दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ा वार करते हुए 27 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर डूमरडीह नाला के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके से दबोच लिया और उसके कब्जे से 40 नग शोले मसाला देशी मदिरा पौवा यानी कुल 7.200 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद कर पूरे नेटवर्क पर सख्त संदेश दे दिया, 

    कार्रवाई उस वक्त हुई जब पुलिस को खबर मिली कि एक व्यक्ति मौके पर शराब रखकर खुलेआम बिक्री कर रहा है, सूचना मिलते ही थाना उतई की टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को घेरकर पकड़ा, 

    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संभुनाथ अग्रवाल (41 वर्ष) निवासी डुंडेरा बताया जो अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब बेच रहा था, तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में देशी मदिरा बरामद हुई लेकिन वह किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका । 

    खबर में आगे बताया गया कि  इसके बाद पुलिस ने तत्काल थाना उतई में अपराध क्रमांक 220/2026 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला कायम किया और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, 

    इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव के नेतृत्व में सउनि ए.के. सोनी, आरक्षक राजीव दुबे, टिकेंद्र साहू और काजल ठाकुर की टीम ने अहम भूमिका निभाई, लगातार चल रहे इस अभियान के जरिए दुर्ग पुलिस अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है 

    प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण पर दिए दिशा-निर्देश

    दुर्ग, । कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने आज प्राचीन पांडुलिपियों के संग्रहकर्ता  राम कुमार वर्मा से मुलाकात कर उनके द्वारा संकलित दुर्लभ पांडुलिपियों का अवलोकन किया। 

    इस दौरान कलेक्टर ने पांडुलिपियों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर  सिंह ने कहा कि प्राचीन पांडुलिपियां हमारी समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनका संरक्षण एवं संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। 

    जानकारी के अनुसार कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने कहा कि जिले के आम नागरिकों से अपील करता हूं कि अगर आपके पास प्राचीन पांडुलिपिया उपलब्ध है तो जिला प्रशासन से संपर्क कर या फिर क्षेत्र सर्वेयरों से संपर्क कर उसे प्रशासन को अवश्य उपलब्ध कराएं ।  

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन पांडुलिपियों को सुरक्षित रूप से संरक्षित करते हुए चरणबद्ध तरीके से डिजिटल माध्यम में परिवर्तित कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि यह अमूल्य धरोहर आमजन एवं शोधकर्ताओं के लिए सुलभ हो सके।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल : 

    दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान में कितने स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया?

    दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कुल 88 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।

    पान मसाला फैक्ट्री को सील क्यों किया गया?

    फैक्ट्री में अवैध रूप से जर्दा युक्त, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पान मसाला बनते पाए जाने पर उसे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सील किया गया।

    निष्कर्ष (Conclusion):

    chhattisgarh Durg News in Hindi की इन सभी घटनाओं से यह साफ होता है कि  पान मसाला फैक्टरी पर कार्रवाइ से अब नशामुक्ति और केंसर के खिलाफ एक सफलता मानी जायेगी । और पाण्डुलिपी का संरक्षण का एक उल्लेखनीय योगदान साबित किया गया है । 

    न्यूज़ अन्य छत्तीसगढ़ की खबरों के लिये नीचे लिंक में क्लिक करें और देखें : 

    Read Also – latest news cg 

    Read – cg crime news today

    Read Also – latest news cg 

    Read – cg news hindi 

    Read  –  Chhattisgarh Breaking News 

    Read  –  Chhattisgarh today news 

    Read – Cg bastar news today

    Read – Cg bastar news today

    read – raipur news chhattisgarh

    डिस्टक्लेमर : यह सभी न्यूज अलग-अलग सोर्स से लिये गये हैं ।

  • cg korba samachar  : छत्तीसगढ़  कोरबा खबरें 

    cg korba samachar  : छत्तीसगढ़  कोरबा खबरें 

    जनता पोस्ट । आज की लेटेस्ट छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज cg korba samachar  जानिये  कोरबा के कबाड़ी की खबर छापने पर पत्रकार को गाली गलौज कर धमकाना पड़ा भारी  सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान के तहत 15 दिनों में 170 प्रकरण दर्ज ठेकेदार द्वारा काम कराने के बाद भी रोका 3 महीने का वेतन, कलेक्टर से जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार निहारिका शराब दुकान के बाहर मारपीट से जाम और दहशत, कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि, तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर  
    कबाड़ी की खबर छापने पर गाली गलौज 

    कोरबा । उर्जानगरी कोरबा में संचालित अवैध कबाड़ के मामले में कबाड़ चोरों का पक्ष लेकर पत्रकार को धमकाना व गालियां देना के अधिवक्ता को महंगा पड़ गया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद अधिवक्ता कमलेश साहू पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।

    दरअसल, कमलेश साहू अवैध कबाड़ चोरी के मामले में आरोपी मुकेश साहू का भाई और वकील भी है, बिना नाम के प्रकाशित एक खबर पर मुकेश का पक्ष लेकर पत्रकार को धमकाने लगा।

    यह जगजाहिर है कि कोई भी अधिवक्ता अपने क्लाइंट का केस न्यायालय में लड़ता है लेकिन कोई अधिवक्ता अपने क्लाइंट का पक्ष लेकर सड़क पर उतर जाए, मरने- मारने की बात करने लगे, तो बात सिर्फ पेशे तक सीमित नहीं रह जाता बल्कि उसके व्यक्तिगत स्वार्थ को साबित करता है।

    पुलिस चैकी मानिकपुर थाना कोतवाली कोरबा में दर्ज अपराध क्रमांक 366/2026 , धारा 296, 351(2)बीएनएस है। अधिवक्ता कमलेश साहू का कबाड़ के व्यवसाय में सीधे तौर पर जुड़ा होना, उसका व्यक्तिगत मामला भी हो सकता है लेकिन किसी खबर प्रकाशम को लेकर इस प्रकार से गाली-गलौज करते हुए धमकी देना कतई उचित नहीं।

    सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान 170 प्रकरण दर्ज

    कोरबा (आरएनएस)। कोरबा जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती बढ़ा दी गई है। रात के समय संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है और उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 15 दिनों में बिना उचित कारण के रात में घूमने वाले और पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 128 के तहत कुल 170 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रात में होने वाले चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाना, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस अभियान के माध्यम से जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

    कलेक्टर से जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार 

    कोरबा । जिले में मजदूरों के शोषण का एक और मामला सामने आया है, जहां काम कराने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। मामला जनदर्शन में पहुंचा, जहां पीडि़त ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

    जनदर्शन में 30 मार्च 2026 को दिए गए आवेदन का अब तक निराकरण नहीं हुआ है। 

    आवेदन के अनुसार, ग्राम सलिहाभाटा (तहसील दर्री) निवासी तीज राम यादव ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ठेकेदार गोविंद सिंह कंवर के अधीन काम किया, लेकिन 26,130 रुपये की मजदूरी अब तक नहीं दी गई। पीडि़त के मुताबिक, वह करीब एक साल से कार्य कर रहा था और उसे प्रतिमाह भुगतान किया जाना था, लेकिन 27 जुलाई 2025 से लेकर मार्च 2026 तक कई अवधियों का पैसा रोक लिया गया।

    आवेदन में बताया गया है कि जब भी मजदूरी मांगी जाती है, ठेकेदार द्वारा अभी पैसे नहीं हैं कहकर टाल दिया जाता है। लगातार चक्कर कटवाने के बावजूद भुगतान नहीं होने से मजदूर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। तीन महीने से ज्यादा समय तक वेतन नहीं मिलने के कारण पीडि़त ने बताया कि उसके परिवार की स्थिति दयनीय हो गई है। रोजमर्रा के खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है, जिससे मानसिक और आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। पीडि़त ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और बकाया राशि दिलाने की मांग की है। 

    आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए बने नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा। क्या प्रशासन ऐसे मामलों में सख्ती दिखाएगा या फिर मजदूरों को यूं ही दर-दर भटकना पड़ेगा?

    मारपीट से जाम और दहशत का माहौल

    कोरबा । शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल निहारिका क्षेत्र स्थित शराब दुकान के सामने आए दिन हो रही मारपीट की घटनाओं ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है। मुख्य मार्ग पर स्थित इस दुकान के आसपास हर रोज भीड़ उमड़ रही है, जिससे न केवल ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है बल्कि क्षेत्र का माहौल भी असुरक्षित होता जा रहा है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शराब के नशे में धुत लोगों के बीच अक्सर विवाद और हाथापाई की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि यहां से गुजरने वाले राहगीरों, खासकर महिलाओं के लिए निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही माहौल और भी तनावपूर्ण हो जाता है, जिससे आसपास के दुकानदारों में भय और नाराजगी देखी जा रही है।

    व्यापारियों का कहना है कि रोजाना लगने वाली भीड़ और मारपीट के कारण उनके व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। ग्राहक इस क्षेत्र में आने से कतराने लगे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, भीड़ नियंत्रण और आवश्यक होने पर दुकान के स्थानांतरण जैसे कदम उठाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके।

    cg korba samachar – मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि

    कोरबा (आरएनएस)। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में चल रहे ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत जिले को एक बड़ी ऐतिहासिक सफलता मिली है। 26 अप्रैल 2026 को पाली विकासखंड के दूरस्थ ग्राम शिवपुर फुलवारीपारा में सर्वेक्षण के दौरान सन 1658 की लगभग 368 वर्ष पुरानी हस्तलिखित प्राचीन पांडुलिपियाँ खोजी गईं, जिन्हें ज्ञानभारतम एप के माध्यम से डिजिटल रूप में सुरक्षित कर लिया गया।

    जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने मौके पर ही मोबाइल के जरिए इन पांडुलिपियों के फोटो अपलोड कर उनका डिजिटलीकरण्: किया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 25 प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों का सर्वेक्षण एवं डिजिटल संरक्षण किया गया। 

    इनमें सन 1658 में गोपाल मिश्र द्वारा लिखित औरंगजेब कालीन साहित्यिक ग्रंथ खूब तमाशा, वर्ष 1829 में मनीराम अग्रवाल द्वारा रचित नासकेतु ग्रंथ, वर्ष 1831 की वैदेकीय पोथी तथा 1852 में गोस्वामी जनार्दन भट्टाचार्य द्वारा लिखित वेदारत्न पंच प्रकाश जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथ शामिल हैं। 

    ये सभी दुर्लभ पांडुलिपियाँ देवनागरी लिपि और संस्कृत भाषा में लिखी गई हैं, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रमाण हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात भाषाविद् डॉ. रमेन्द्र नाथ मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्र ने कहा कि प्राचीन पांडुलिपियाँ हमारे इतिहास, भाषा और संस्कृति को समझने का आधार हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगभग 60 वर्षों तक इन धरोहरों को सुरक्षित रखा है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से शिक्षा के महत्व को समझने और अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

    ट्रेलर का कहर तेज रफ्तार 

    cg korba samachar –  कोरबा शहर में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार अब खतरे की घंटी बनती जा रही है। बीती रात टीपी नगर चैक पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैफिक सिग्नल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे विशाल खंभा गिर गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक नियंत्रण खोने के कारण उसने सिग्नल खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा मौके पर ही धराशायी हो गया।

    गनीमत रही कि पास में मौजूद ट्रैफिक चैकी इस हादसे की चपेट में आने से बच गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के समय चैक पर ज्यादा भीड़ नहीं होने से जनहानि नहीं हुई। 

    पत्रकार को धमकी देने का मामला क्या है?

    कबाड़ी की खबर छापने से नाराज़ होकर आरोपी ने पत्रकार को गाली-गलौज और धमकी दी, जिस पर कार्रवाई की गई।

    “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान क्या है?

    यह एक विशेष अभियान है, जिसमें 15 दिनों में 170 मामलों में कार्रवाई कर कानून व्यवस्था मजबूत की गई।

    मजदूर ने कलेक्टर से शिकायत क्यों की?

    ठेकेदार ने काम कराने के बाद भी 3 महीने का वेतन नहीं दिया, इसलिए मजदूर ने जनदर्शन में न्याय की गुहार लगाई।

    निहारिका शराब दुकान के बाहर क्या हुआ?

    वहां मारपीट की घटना हुई, जिससे इलाके में जाम और दहशत का माहौल बन गया।

    शिवपुर फुलवारीपारा में मिली पांडुलिपि क्यों खास है?

    यहां 368 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपि मिली है, जो ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

    तेज रफ्तार ट्रेलर से क्या घटना हुई?

    तेज रफ्तार ट्रेलर के कारण दुर्घटना हुई, जिससे लोगों में डर और आक्रोश देखने को मिला।

    निष्कर्ष (Conclusion):

    cg korba samachar  की इन सभी घटनाओं से यह साफ होता है कि कोरबा जिले में सामने आई ये सभी घटनाएं कानून-व्यवस्था, सामाजिक जिम्मेदारी और प्रशासनिक सक्रियता की मिली-जुली तस्वीर पेश करती हैं। एक ओर जहां पत्रकार को धमकाने जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर कानून का संदेश दिया गया है, वहीं “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी संख्या में प्रकरण दर्ज कर पुलिस की सक्रियता भी नजर आती है। मजदूरों के वेतन विवाद, शराब दुकान के बाहर मारपीट और सड़क हादसों जैसे मुद्दे प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं, जिन पर त्वरित और प्रभावी समाधान की आवश्यकता है। वहीं ऐतिहासिक पांडुलिपि की खोज और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम जिले की सकारात्मक दिशा को भी दर्शाते हैं। कुल मिलाकर, कोरबा में सुरक्षा, न्याय और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत साफ दिखाई देती है। 

    न्यूज़ अन्य छत्तीसगढ़ की खबरों के लिये नीचे लिंक में क्लिक करें और देखें : 

    Read Also – latest news cg 

    Read – cg crime news today

    Read Also – latest news cg 

    Read – cg news hindi 

    Read  –  Chhattisgarh Breaking News 

    Read  –  Chhattisgarh today news 

  • cg breaking news : छत्तीसगढ़  की खास ब्रेकिंग खबरें 

    cg breaking news : छत्तीसगढ़  की खास ब्रेकिंग खबरें 

    जनता पोस्ट । आज की लेटेस्ट छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज cg breaking news  जानिये  49 लाख लेकर भागने वाला ड्राइवर पकड़ाया  ड्राइवर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग से दुष्कर्म का खौफनाक सत्य 20 साल की जेल नाबालिग से छेड़छाड़ मामला  24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई चुलमाटी कार्यक्रम में खूनी विवाद । 

    49 लाख लेकर भागने वाला ड्राइवर रिश्तेतेदारों समेत पकड़ाया

    रायपुर  राजधानी रायपुर में 49 लाख रुपये लेकर फरार हुए ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    प्रार्थी अखिलेश अग्रवाल ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अप्रैल 2026 को उनकी कंपनी का ड्राइवर कृष्णा साहू और एकाउंटेंट भूपेन्द्र देवांगन करीब 50 लाख रुपये लेकर कार से जा रहे थे। इसी दौरान गीतांजली नगर स्थित भारत माता मूर्ति के पास ड्राइवर ने गुटखा लेने के बहाने एकाउंटेंट को कार से उतार दिया और मौके का फायदा उठाकर नगदी सहित फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर और क्राइम एवं साइबर डीसीपी स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की मूवमेंट ट्रैक की।

    लगातार दबिश और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर पहले से ही योजना बनाई थी और रकम को आपस में बांट लिया था।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 49 लाख 50 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त कार और अन्य वाहन समेत कुल लगभग 66 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 306 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  इस कार्रवाई से पुलिस ने एक बड़ी आर्थिक अपराध की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

    चोरी करने वाला चोर पकड़ाया

    रायपुर,  गोकुल नगर स्थित शासकीय शराब दुकान में सेंधमारी कर शराब और नगदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अरुण यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम सकरी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दीपक बाघ ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 अप्रैल की रात करीब 11 बजे से 25 अप्रैल की सुबह 10 बजे के बीच संतोषी नगर गोकुल नगर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान की दीवार तोड़कर अज्ञात आरोपी अंदर घुसा और एक पौवा अंग्रेजी शराब तथा नगदी रकम चोरी कर फरार हो गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटित ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना टिकरापारा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

    जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई शराब और नगदी रकम बरामद की गई है।

    50 लाख गबन कांड मे कामयाबी रायपुर पुलिस को 

    राजधानी रायपुर में 50 लाख रुपये के गबन मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ड्राइवर कृष्णा साहू सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 49 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक एमजी विंडसर कार और वारदात में इस्तेमाल वर्ना कार जब्त की गई है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 66.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड स्वयं ड्राइवर कृष्णा साहू था। उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ मिलकर पहले से साजिश रची और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अखिलेश की शिकायत पर थाना खम्हारडीह में मामला दर्ज किया गया।

     25 अप्रैल 2026 को कंपनी के ड्राइवर कृष्णा साहू और अकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन लगभग 50 लाख रुपये लेकर बैंक गए थे, लेकिन बैंक बंद होने के कारण वे रकम लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गीतांजलि नगर स्थित भारत माता चौक के पास ड्राइवर ने बहाने से अकाउंटेंट को कार से उतार दिया और नकदी सहित फरार हो गया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया। लगातार दबिश के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गबन की रकम को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बांट लिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया।

    सभी आरोपियों के खिलाफ खम्हारडीह थाना में अपराध क्रमांक 136/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच जारी है।

    नाबालिग से दुष्कर्म का खौफनाक सच

     cg breaking news में धमतरी में नाबालिग से दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले में न्याय का ऐसा सख्त फैसला आया है जिसने साफ कर दिया है कि अब ऐसे अपराधों के लिए कोई नरमी नहीं होगी, 

    थाना सिहावा में दर्ज अपराध क्रमांक 28/2025 में आरोपी बिरेंद्र मरकाम (22 वर्ष) निवासी ग्राम संबलपुर थाना कुंदई जिला नवरंगपुर ओडिशा को माननीय न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास और &000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है, यह पूरा मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 1&7(2), 87, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दर्ज किया गया था

     जहां धमतरी पुलिस ने शुरुआत से ही इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए मजबूत विवेचना की, साक्ष्य जुटाने से लेकर गवाहों के बयान तक हर कड़ी को वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया,

    इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए विवेचना अधिकारी को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा भी की गई है ताकि बाकी पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिल सके, धमतरी पुलिस ने साफ कर दिया है कि महिला और बाल अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी, बहरहाल, यह फैसला सिर्फ एक सजा नहीं बल्कि समाज के लिए कड़ा संदेश है कि मासूमों के खिलाफ अपराध करने वालों का अंत सिर्फ जेल की सलाखों के पीछे ही होगा

    नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस को कामयाबी 

    खबर है कि जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। 

    जानकारी के अनुसार, आरोपी जय कुमार पटेल (22 वर्ष) ने 26 अप्रैल को सुनसान का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ अशोभनीय हरकत की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

     cg breaking news – चुलमाटी कार्यक्रम में खूनी विवाद

    जांजगीर-चांपा में एक हिंसात्मक खूनी खेल देखने को मिला जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा में शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल की रात करीब 11:10 बजे प्रार्थी महेश कश्यप अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

    नेतराम कश्यप के घर के पास पहुंचते ही गांव के कुछ लोगों ने अपमानजनक बातें करते हुए विवाद शुरू कर दिया।

    देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और फरसा से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं।मामले की सूचना मिलते ही थाना मुलमुला पुलिस ने अपराध क्रमांक 139/26 के तहत बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 296, 115(2) और 109 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। 

    पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फरसा एवं डंडे बरामद किए।  इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक राजमणी द्विवेदी और आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का सराहनीय योगदान रहा।

    निष्कर्ष (Conclusion):

    cg breaking news की इन सभी घटनाओं से यह साफ होता है कि अपराध चाहे आर्थिक हो या सामाजिक, कानून से कोई भी बच नहीं सकता। पुलिस प्रशासन की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से जहां आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हुई, वहीं समाज में सुरक्षा और न्याय का भरोसा भी मजबूत हुआ है। साथ ही, नाबालिगों से जुड़े अपराधों में कड़ी सजा यह संदेश देती है कि ऐसे अपराधों के प्रति सरकार और न्याय व्यवस्था पूरी तरह सख्त है। 

    न्यूज़ अन्य छत्तीसगढ़ की खबरों के लिये नीचे लिंक में क्लिक करें और देखें : 

    Read Also – latest news cg 

    Read – cg crime news today

    Read Also – latest news cg 

    Read – cg news hindi 

    Read  –  Chhattisgarh Breaking News 

    Read  –  Chhattisgarh today news Read – Cg bastar news today

  • Chhattisgarh news today : छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज

    Chhattisgarh news today : छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज

    जनता पोस्ट । आज की लेटेस्ट छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज Chhattisgarh news today  जानिये  गरीबों के हक पर डाल रहे डाका रायपुर सेंट्रल जेल में गूंजा सदाचार का मंत्र: गायत्री परिवार ने विचाराधीन बंदियों को पढ़ाया नैतिक शिक्षा का पाठ, नक्सली सरेंडर का वेरिफिकेशन,  सीएसईबी स्कूलों में एनसीआरटीई किताबें जरूरी साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात । 

    गरीबों के हक पर डाल रहे डाका 

    रायपुर से खबर है राजधानी रायपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि कुछ दुकानों पर हितग्राहियों को चावल देने के बजाय नकद लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह मामला न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गरीबों के अधिकारों पर सीधा प्रहार माना जा रहा है।

    शिकायत के अनुसार, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड स्थित दुकान (आईडी 441001281) और लालपुर, एमएमआई अस्पताल के पास स्थित दुकान (आईडी 441001283) में यह गड़बड़ी सामने आई है। 

    दोनों दुकानों का संचालन हेमदुर्गा साहू के नाम पर बताया जा रहा है। हितग्राहियों का आरोप है कि दोनों स्थानों पर समान तरीके से चावल के बदले नकद दिया जा रहा है।

    कार्डधारकों के मुताबिक, दुकान संचालक खुलेआम कहता है कि चावल नहीं मिलेगा, पैसा लेना हो तो ले लो, नहीं तो कहीं और से ले लो। इससे स्पष्ट होता है कि नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है और जरूरतमंदों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ राशन दुकानों के संचालकों ने आपसी तालमेल से चावल का एक तय ‘रेटÓ निर्धारित कर लिया है। बाजार में 30-35 रुपये प्रति किलो बिकने वाला चावल गरीबों से लगभग 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से नकद देकर वापस लिया जा रहा है।

    कई जगहों पर तीन माह के राशन में से केवल दो माह का चावल दिया जा रहा है और तीसरे माह का पैसा थमा दिया जाता है।

    हितग्राहियों का कहना है कि जब वे पूरा राशन मांगते हैं तो उन्हें परेशान किया जाता है या मना कर दिया जाता है। इस कारण लोगों में भारी नाराजगी है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

    नागरिकों ने जिला प्रशासन और खाद्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो गरीबों को मिलने वाला सस्ता अनाज पूरी तरह खत्म हो सकता है।

    फूड कंट्रोलर भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राशन दुकानों में अनाज के बदले नकद देने की शिकायतें गंभीर हैं और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में चावल देना अनिवार्य है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उनके अनुसार जांच में दोषी पाए जाने वाले संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Chhattisgarh news today – रायपुर सेंट्रल जेल में गूंजा सदाचार का मंत्र 

    रायपुर जनता पोस्ट ।  राजधानी स्थित केंद्रीय जेल के 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के विचाराधीन बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए जेल प्रशासन के सहयोग से गायत्री परिवार रायपुर द्वारा एक विशेष ‘नैतिक शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकासÓ सत्र का आयोजन किया गया। 6 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध का मार्ग त्यागकर नेक इंसान बनने के लिए प्रेरित करना था।

    जेल महानिदेशक श्री हिंमाशु गुप्ता के मार्गदर्शन और जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह के विशेष सहयोग से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। जेल प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आध्यात्मिक और नैतिक कार्यक्रमों से बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक सुधार । 

    समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक भाई श्री नीलम सिंह सिन्हा ने प्रतिदिन बंदियों को अनुशासित जीवन और सदाचार की शिक्षा दी। उन्होंने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के दार्शनिक विचारों को साझा करते हुए कहा: मनुष्य मूल रूप से एक भटका हुआ देवता है। उसके भीतर ईश्वरीय क्षमता (देवत्व) मौजूद है, लेकिन वासना, तृष्णा और अहंकार के कारण वह अपनी असली पहचान भूल गया है। 

    इस दौरान बंदियों को ध्यान योग, व्यक्तित्व विकास, जीवन प्रबंधन एवं संस्कार निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा नियमित ध्यान एवं योग सत्रों के माध्यम से उनके अंदर आत्म नियंत्रण, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक शांति की भावना विकसित की गई। 

    सभी बंदियों ने बुराई को छोड़कर नेक रास्ते पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम ने जानकारी दी कि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से गायत्री परिवार द्वारा बंदियों के सुधार हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि विभिन्न राज्यों की जेलों में भी निरंतर चलाए जा रहे हैं। 

    आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों  की होगी जांच

    रायपुर  जनता पोस्ट  –  छत्तीसगढ़ में पिछले तीन वर्षों में नक्सलियों के आत्मसमर्पण में तेजी आई है। जनवरी 2024 से मार्च 2026 तक 2,714 नक्सलियों ने सरेंडर किया छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ  बड़ी सफलता के बाद अब राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वास्तव में सरेंडर करने वाले लोग सही हैं और उन्हें ही पुनर्वास योजनाओं का लाभ मिले।

    राज्य सरकार के इस फैसले के तहत अब नक्सल प्रभावित जिलों के पुलिस अधीक्षक को विशेष अधिकार दिए गए हैं। वे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पूरी जानकारी जुटाकर उसका रिकॉर्ड तैयार करेंगे और उसे अपडेट भी करेंगे।

    मार्च 2026 में छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त घोषित किया जा चुका है। हालांकि इससे पहले राज्यभर में करीब 2700 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। अब सरकार चाहती है कि इन सभी मामलों की सही तरीके से जांच हो, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

    राज्य सरकार का यह फैसला केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप लिया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2013 और 2022 में जारी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत यह स्पष्ट किया गया है कि कोई भी नक्सली जिला मजिस्ट्रेट, एसपी या अन्य अधिकृत अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण कर सकता है। इसी नीति के तहत अब जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षकों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे समर्पण करने वाले नक्सलियों की जानकारी का सत्यापन करें और उसका पूरा रिकॉर्ड तैयार करें।

    इस नई व्यवस्था के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पूर्ववृत्त की विस्तृत जांच की जाएगी। उनके पिछले गतिविधियों का रिकॉर्ड तैयार होगा। दिए गए विवरण को निर्धारित फॉर्मेट में भरा जाएगा। संबंधित एजेंसियों से जानकारी का मिलान किया जाएगा। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से आत्मसमर्पण का दावा कर सरकारी लाभ न ले सके।

    सीएसईबी स्कूलों में एनसीआरटीई किताबें अनिवार्य

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और किफायती बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ष्टक्चस्श्व से मान्यता प्राप्त सभी निजी स्कूलों में अब केवल एनसीआरटीई की पाठ्य पुस्तकों से ही पढ़ाई कराना अनिवार्य होगा।

    जारी आदेशों में स्पष्ट कहा गया है कि कोई भी निजी स्कूल छात्रों या अभिभावकों को निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। 

    सरकार का उद्देश्य अभिभावकों पर बढ़ते शैक्षणिक खर्च को कम करना और सभी के लिए शिक्षा को सुलभ बनाना है। इस निर्णय से अब अभिभावकों को महंगी किताबों के बोझ से राहत मिलेगी।

    सीबीएसई और सीजी बोर्ड दोनों के लिए नियम लागू

    निर्देशों के अनुसार सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में केवल एनसीआरटीई का पाठ्यक्रम लागू रहेगा। सीजी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में एसआरटीई द्वारा प्रकाशित किताबें नि:शुल्क दी जाती रहेंगी। पहली से 8वीं तक शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत हृष्टश्वक्रञ्ज किताबें अनिवार्य होंगी।

    स्कूल अब छात्रों को किसी विशेष दुकान से किताबें, यूनिफॉर्म या स्टेशनरी खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे। इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और अभिभावकों को विकल्प मिलेगा। 

    जिला स्तर पर शिकायतों के निपटारे के लिए पारदर्शी सिस्टम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    यह फैसला शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है, जिससे न केवल शिक्षा का स्तर समान होगा बल्कि अभिभावकों को आर्थिक राहत भी मिलेगी। आने वाले समय में इस निर्णय का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

    मुख्यमंत्री से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। 

    मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और तकनीकी सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। 

    मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर अपने जापान प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार की उद्योगोन्मुखी और निवेश प्रोत्साहनकारी नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है। 

     उन्होंने कहा कि जापान तकनीकी दृष्टि से अग्रणी देश है और वहां की उन्नत विशेषज्ञता का लाभ छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

    मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के निवेश और सहयोग से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।  

    निष्कर्ष (Conclusion):

    Chhattisgarh news today में हमने जाना छत्तीसगढ़ में हाल की गतिविधियाँ प्रशासनिक सख्ती, सामाजिक सुधार और विकास की दिशा में एक साथ बढ़ते कदमों को दर्शाती हैं। जहां एक ओर गरीबों के अधिकारों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर चिंता जताई जा रही है, वहीं रायपुर सेंट्रल जेल में नैतिक शिक्षा के माध्यम से बंदियों के सुधार की पहल सराहनीय है। नक्सली सरेंडर के सत्यापन और शिक्षा व्यवस्था में एनसीआरटीई किताबों को अनिवार्य करना शासन की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर फोकस दिखाता है। साथ ही, जापान के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

  • Cg bastar news today : छत्तीसगढ़ आज लेटेस्ट न्यूज

    Cg bastar news today : छत्तीसगढ़ आज लेटेस्ट न्यूज

    आज की लेटेस्ट छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज Cg bastar news today जानिये  संजीवनी बना मेगा सुपर स्पेशलिटी हेल्थ कैंप, साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण]  मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन, नई कैंटीन इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित,  206 पदों पर होगी सीधी भर्ती नमन दोरनापाल में भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण l 

    संजीवनी बना मेगा सुपर स्पेशलिटी हेल्थ कैंप

    सुकमा,में एक खबर है कि छिंदगढ़ विकासखंड के मिचवार निवासी आदिवासी महिला बुधरी मड़काम के लिए मेगा सुपर स्पेशलिटी हेल्थ कैंप उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया।

     गंभीर बीमारी से जूझ रही बुधरी की हालत लगातार बिगड़ रही थी और शुरुआती लक्षणों के आधार पर कैंसर या टीबी जैसी आशंका जताई जा रही थी। लेकिन समय रहते कैंप में हुई जांच ने स्थिति की गंभीरता को पहचान लिया और प्रशासन की तत्परता से उसे सही उपचार की दिशा में तुरंत आगे बढ़ाया गया।

    मरीज की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और बुधरी को तत्काल एम्स रायपुर रेफर कराया गया।

     यह निर्णय मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ। जिला स्वास्थ्य विभाग की संवेदनशीलता और प्रशासनिक तत्परता ने यह सुनिश्चित किया कि दूरस्थ इलाके की यह महिला इलाज के लिए बड़े अस्पताल तक सुरक्षित और समय पर पहुंच सके।

    करीब एक सप्ताह की जांच के बाद बुधरी को दुर्लभ बीमारी सरकॉइडोसिस होने की पुष्टि हुई और 7 अप्रैल से 22 अप्रैल तक 15 दिनों के इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आई। सबसे बड़ी राहत यह रही कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पूरा उपचार नि:शुल्क हुआ। 

    यह घटना स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के उस संकल्प को भी साकार करती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि गंभीर मरीजों को रायपुर ले जाकर बेहतर इलाज दिलाया जाएगा। यह कहानी सुकमा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है, जिसने एक आदिवासी महिला को नया जीवन देकर मानवता और सेवा की मिसाल कायम की है।

    कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि सुकमा के दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। मेगा सुपर स्पेशलिटी हेल्थ कैंप के माध्यम से गंभीर मरीजों की पहचान कर उन्हें हायर हेल्थ सेंटर रेफर किया जा रहा है। 

    बुधरी मड़कम का सफल इलाज इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि किसी भी जरूरतमंद मरीज को इलाज के अभाव में परेशानी न हो और उन्हें समय पर उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके। पूरे उपचार के दौरान आयुष्मान कार्ड विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक अमृतेश सिंह ने मरीज और उसके परिजनों को हर कदम पर सहयोग प्रदान किया। 

    Cg bastar news today  : साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण

    सुकमा,। जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-2 के कक्षा 7वीं के 38 विद्यार्थियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत  साइंस पार्क का दौरा किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और किताबी ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर उतारना था।

    साइंस पार्क में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने सर्कस ऑफ़ एनर्जी , न्यूटन के तृतीय नियम, परसिस्टेंस ऑफ विजन, सन डायल, पेंडुलम, कॉनकेव एवं कॉन्वेक्स मिरर, ग्रेविटी ऑफ बॉल और सेंट्रीफ्यूगल फोर्स जैसे कई महत्वपूर्ण मॉडलों के जरिए विज्ञान के कठिन सिद्धांतों को सरल और रोचक रूप में समझा।

     जो विषय अब तक विद्यार्थियों के लिए केवल पाठ्यपुस्तकों का हिस्सा थे, उन्हें प्रत्यक्ष रूप से क्रियाशील देखकर बच्चों की जिज्ञासा और विज्ञान के प्रति रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

    भ्रमण का सबसे आकर्षक पड़ाव “एआर/वीआर लैब” रहा। यहाँ विद्यार्थियों ने वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के माध्यम से आधुनिक शिक्षा का अनुभव प्राप्त किया। वीआर तकनीक की मदद से उन्होंने पदार्थ के प्रकार, कोशिकाओं की कार्यप्रणाली, ईंधन के विभिन्न रूपों और वल्र्ड हेरिटेज साइट्स जैसे विषयों को एक जीवंत और प्रभावशाली तरीके से देखा।

    विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि आधुनिक शिक्षण तकनीकों के प्रयोग से न केवल विद्यार्थियों की विषयों के प्रति समझ स्पष्ट हुई है, बल्कि उनके अधिगम (लर्निंग) स्तर में भी सुधार आया है। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा और इसने उनमें विज्ञान को करीब से जानने की नई ऊर्जा का संचार किया है।

    मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन

    सुकमा, कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सुकमा में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम सुकमा सूरज कश्यप, सिविल सर्जन डॉ. एम.आर. कश्यप तथा नेत्र सर्जन डॉ. खुशबू देवांगन के नेतृत्व में जगरगुंडा क्षेत्र के मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई दृष्टि प्रदान की गई।

    ऑपरेशन के पश्चात मरीजों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से उन्हें फल वितरण भी किया गया। साथ ही मरीजों एवं परिजनों को प्रेरित किया गया कि वे अपने आसपास के अन्य मोतियाबिंद पीडि़त लोगों को भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सुकमा लाएँ, ताकि समय रहते उनका इलाज हो सके।

    जिला प्रशासन द्वारा सुकमा जिले सहित दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों की जांच कर मोतियाबिंद का उपचार किया जा रहा है। प्रशासन की यह पहल जरूरतमंद नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है। विशेष रूप से नक्सल गतिविधियों में कमी आने के बाद अब स्वास्थ्य सुविधाएँ गांव-गांव तक आसानी से पहुंचाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज मिल रहा है और उन्हें बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा।

    नई कैंटीन इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

    सुकमा । कलेक्टर कार्यालय सुकमा में अधिकारियों, कर्मचारियों और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कंपोजिट भवन में अब एक आधुनिक कैंटीन का संचालन शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के लिए प्रशासन ने इच्छुक संस्थाओं और फर्मों से अभिरुचि की अभिव्यक्ति मांगी है।

    वर्तमान में विभिन्न विभागों के कार्यालय इसी भवन से संचालित होते हैं, जहाँ प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कैंटीन खुलने से यहाँ आने वाले ग्रामीणों और कार्यरत स्टाफ को खान-पान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रशासन का उद्देश्य कैंटीन के माध्यम से स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।

    निविदा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

    कैंटीन संचालन के लिए इच्छुक फर्में निम्नलिखित समय-सीमा के भीतर अपने मोहरबंद प्रस्ताव जमा कर सकती हैं। निविदा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 (दोपहर 01बजे तक)।

    206 पदों पर होगी सीधी भर्ती

    सुकमा की अगली खबर है जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है।  जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सुकमा द्वारा 30 अप्रैल 2026 को कार्यालय परिसर सुकमा में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें जिले सहित अन्य जिलों के पात्र महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

    इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनी कैप्शटन फेसिलिटीज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 150 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर के 50 पद एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को रायपुर, हैदराबाद एवं विशाखापट्टनम में कार्य करने का अवसर मिलेगा। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

    रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति व छायाप्रति लानी होगी। 

    जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क रोजगार अवसर का लाभ उठाएं। आवेदन एवं जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है।

    भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण

    सुकमा। बस्तर की धरती पर 24 अप्रैल 2017 का बुरकापाल बलिदान दिवस आज भी हर भारतीय के मन में गर्व और श्रद्धा का भाव भर देता है। इसी क्रम में 74वीं बटालियन मुख्यालय, दोरनापाल में शहीदों की स्मृति में निर्मित भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण गरिमामय समारोह के बीच किया गया।

     कलेक्टर अमित कुमार ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की अमर पहचान है।

    कार्यक्रम में डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित ने कहा कि बुरकापाल की घटना हमारे इतिहास का ऐसा अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

    उन्होंने बताया कि शहीदों के बलिदान के बाद प्रशासन और सुरक्षा बलों ने मिलकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया, रणनीतियों में बदलाव किया और विकास कार्यों को गति दी। सड़क, संचार नेटवर्क, नए सुरक्षा कैंप और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज सुकमा में विश्वास और स्थिरता का माहौल तैयार हुआ है।

    F&Q 

    इस हेल्थ कैंप का मुख्य उद्देश्य क्या है?

    लोगों को मुफ्त और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना।

    साइंस पार्क भ्रमण क्यों कराया जाता है?

    छात्रों को विज्ञान को प्रैक्टिकल तरीके से समझाने के लिए।

    मोतियाबिंद ऑपरेशन क्यों किया जाता है?

    आंखों की रोशनी वापस लाने के लिए।

    नई कैंटीन के लिए आवेदन कौन कर सकता है?

    इच्छुक और योग्य संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं।

    206 पदों की भर्ती कैसे होगी?

    यह भर्ती सीधी चयन प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

    शहीद स्मारक का उद्देश्य क्या है?

    A. शहीदों के सम्मान और उनकी याद को जीवित रखना।

    निष्कर्ष

    आपने जाना आज की की लेटेस्ट छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग  न्यूज Cg bastar news today।  इन सभी खबरों से यह स्पष्ट होता है सुकमा जिले में आयोजित ये सभी पहलें विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत देती हैं। जहां मेगा हेल्थ कैंप और मोतियाबिंद ऑपरेशन से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं विद्यार्थियों का साइंस पार्क भ्रमण उनके ज्ञान को नई दिशा दे रहा है।

    कलेक्ट्रेट में नई कैंटीन और रोजगार मेले जैसी पहलें स्थानीय लोगों के लिए अवसर बढ़ा रही हैं। साथ ही, बुरकापाल के वीर शहीदों की स्मृति में बने भव्य स्मारक से समाज में सम्मान और देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी। ये सभी प्रयास सुकमा के समग्र विकास की ओर एक मजबूत कदम हैं।

    डिस्टक्लेमर : यह सभी न्यूज अलग-अलग एजेंसी सोर्स से लिये गये हैं । 

    न्यूज़ अन्य छत्तीसगढ़ की खबरों के लिये नीचे लिंक में क्लिक करें और देखें : 

    Read Also – latest news cg 

    Read – cg crime news today

    Read Also – latest news cg 

    Read – cg news hindi 

    Read  –  Chhattisgarh Breaking News Read  –  Chhattisgarh today news

WordPress Portal DOIT – Creative MultiPurpose Theme Dokan Integrate & Design Launcher Addon for LUMISE Product Designer Dokan Postcode Restriction Dokan Vendor Total Sales DOKANS – Multitenancy Based Ecommerce Platform (SAAS) Domina – Domain For Sale & Auction Plugin Donalfarm | Agriculture Organic Farming WordPress Theme Dormatic – Garage Door Repair WordPress Theme Dot Blog Pro – Creative WordPress Theme For Bloggers Download File Name for WooCommerce