cg breaking news

cg News : आदिवासियों को गाय घोषणा फिर ठगने की कोशिश – charandas mahant

Janta Post cg News : नेता प्रतिपक्ष charandas mahant ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह जी, बस्तर में अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्रियों के बीच अपनी वाहवाही कर गए हैं, और हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देने की एक योजना की घोषणा कर गए हैं।

उन्होंने गुजरात के आनंद के दुनिया के सबसे सफल सहकारी दुग्ध संगठन की तर्ज पर बस्तर में मिल्क नेटवर्क खड़ा करने की बात भी कही है। यह भी कहा है कि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा गुजरात जाकर डेयरी देख आए हैं।

read – सुशासन तिहार में खोली सुशासन के दावों की पोल : Congress

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि 70 बरसों के लिए कांग्रेस सरकारों को गाली देने वाले अमित शाह के मुंह से आनंद के सहकारी प्रयोग की तारीफ इसलिए अच्छा लगता है कि यह पूरी तरह से कांग्रेस सरकार के समय की कामयाबी है, नेहरू और इंदिरा गांधी ने जिस तरह डॉ. वर्गीज कुरियन को आनंद भेजकर इस अविश्वसनीय विकास का रास्ता खोला था, उसी की वजह है कि आनंद ने एक विश्व इतिहास बनाया।

read – cg news congress : बस्तर पर शाह का बयान झूठ का पुलिंदा : bhupesh baghel

यह अच्छी बात है अगर डॉ. कुरियन के खड़े किए हुए सहकारिता के प्रयोग से अमित शाह कुछ सीख रहे हैं, और उनका या नेहरू जी, इंदिरा जी का नाम लिए बिना भी दूध के नेटवर्क की बात कर रहे हैं। अमूल की पिछली पौन सदी की मेहनत से मिली कामयाबी आज बाकी देश के सामने एक बड़ी मिसाल तो है ही।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि लेकिन इस मौके पर हम अमित शाह जी को यह याद दिलाना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में लगातार 15 साल तक रही डॉ. रमन सिंह की सरकार ने भी शुरू से ही हर आदिवासी परिवार को एक दुधारू गाय देने की योजना शुरू की थी। इसकी घोषणा शायद 2003 के भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में ही हुई थी।

read – CG Raipur crime News: रायपुर बन गया चाकूपुर : कांग्रेस

बाद में जहां-जहां रमन सरकार ने गाय बांटीं, वे तमाम गाय बीमार निकलीं, या दूध देती ही नहीं थी। उस समय पूरे देश के पशु सप्लायरों के बीच छत्तीसगढ़ सबसे चहेता राज्य था जहां बीमार या बिना दूध वाली गाय सप्लाई कर दी गई थीं, और कुछ ही महीनों में अधिकतर गाय या तो मर गईं, या बिक गई थीं। वह वक्त भी छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का था, और सैकड़ो करोड़ के इस घोटाले के बाद इस योजना को ही बंद कर दिया गया था।

अब अगर फिर से आदिवासी इलाकों में गाय-भैंस बांटने की योजना बन रही है, तो अमित शाह जी को चाहिए कि डॉ. रमन सिंह जी को इस योजना की सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाएं ताकि उनके अपने मुख्यमंत्रित्व के कटु अनुभव का लाभ इस योजना को मिल सके।

पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अनिला भेड़िया, अमितेश शुक्ल, प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक अम्बिका मरकाम, जनक ध्रुव, सावित्री मंडावी, गुरूमुख सिंह होरा, महामंत्री सकलेन कामदार, संयुक्त महामंत्री अशोक राज आहूजा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button