cg news hindi april : आज छत्तीसगढ़ की खास खबरें
छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट cg news hindi और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा न्यूज में आपका स्वागत है हमारे इस वेबसाइट में आपको मिलती हैं खबरें क्राईम से जुड़ी । छत्तीसगढ़ की खास खबरों के लिये हमारे इस पोस्ट को जरूर पढ़ें । इस पोस्ट में बताया गया है कि अलग-अलग जिले की जुड़ें क्राईम न्यूज एक ही पोस्ट पर । चलिये जानते हैं आज की सभी खास न्यूज :
हाईलाइट्स
- प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत बच्चों की हुई नि:शुल्क हृदय जांच
- बलरामपुर में अवैध शराब तस्करी
- विकास कार्यों में तेजी लाने आवश्यक निर्देश
- मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिल रहा सशक्त सहारा
- बीजापुर में जिला स्तरीय शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- बस्तर में स्वास्थ्य अभियान ने पकड़ी रफ्तार
- स्किन ग्राफ्टिंग से मरीज के पलक का सफल उपचार
- सुशासन तिहार – कलेक्टर ने तहसील कार्यालय पहुंचकर आवेदन लिया
- जनगणना 2027: स्व-गणना की प्रक्रिया जारी
- जगदलपुर के 46 परीक्षा केन्द्रों पर होगी भर्ती परीक्षा
- कलेक्टर ने किया शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण
- संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा
- पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी
प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत बच्चों की हुई नि:शुल्क हृदय जांच
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत जि़ले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज अभनपुर टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 झांकी में 95 बच्चों की स्क्रीनिंग, धरसीवां टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 काठाडीह में 107 बच्चों की स्क्रीनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र महामाया पारा में 104 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 फोकटपारा एवं कालीनगर में 102 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र रायपुरा में 123 बच्चों की स्क्रीनिंग एवं अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 07 एवं 09 उरला में 103 बच्चों की स्क्रीनिंग हुई व पूरे जिले में आज कुल 634 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक जिले में कुल 96 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग, 14 बच्चों का मेडिकल उपचार व प्रबंधन एवं 18 बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है।
बलरामपुर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बलरामपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 210 लीटर अंग्रेजी शराब और एक बोलेरो वाहन जब्त किया है। यह शराब मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी बलंगी अंतर्गत तुंगवा चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान तस्करों ने वाहन नहीं रोका और नाका तोड़ते हुए फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को कुचलने की नीयत से तेज गति में गाड़ी बढ़ाई, जिससे जवानों को अपनी जान बचाने के लिए कूदना पड़ा।
इसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पीछा करने पर रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास तस्कर वाहन और शराब छोड़कर झाडिय़ों में फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से बोलेरो वाहन और 210 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर ली है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
बस्तर मुन्ने, नियद नेल्ला नार योजना 2.0 पर विशेष फोकस
सुकमा जिला पंचायत सुकमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं बस्तर मुन्ने, नियद नेल्ला नार योजना 2.0 तथा सुशासन तिहार के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सीईओ ठाकुर ने शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी सचिवों को निर्देशित किया कि लंबित एवं अधूरे निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, बिहान योजना, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना सहित अन्य सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति वंचित न रहे। सीईओ श्री ठाकुर ने सभी सचिवों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिल रहा सशक्त सहारा
बीजापुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को अब शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक लाभ मिल रहा है। प्रशासन द्वारा इन युवाओं को नई शुरुआत देने के लिए जरूरी दस्तावेजों और सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।
दस्तवेजों से लेकर स्वास्थ्य तक पूरा सहयोग
पुनवासित युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्हें राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज सुगमता से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩे के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं, जिससे वे आर्थिक चिंता के बिना इलाज करा सकें।
cg news hindi : आयुष्मान योजनाओं से व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा
जिला चिकित्सालय बीजापुर में आयोजित कार्यक्रम में पुनर्वासित युवाओं को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इस कार्ड के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा—
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत
बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज । एपीएल परिवारों को 50 हजार रुपये तक का इलाज लाभ । मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत । दुर्लभ एवं गंभीर बीमारियों के लिए 25 लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सहायता साथ ही लाभार्थियों को योजनाओं के उपयोग और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के बाद पुनर्वासित युवाओं में उत्साह और आत्मविश्वास साफ नजर आया। उन्होंने शासन और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढऩे की इच्छा जताई।
यह पहल न केवल पुनर्वासित युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए भी प्रेरित कर रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि ऐसे सभी युवाओं को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।
मेन्ट्टुपल्ली में मीजल्स-रूबेला सवेर्
बीजापुर भोपालपट्टनम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र पामगल के आश्रित ग्राम मेन्ट्टुपल्ली में आज 23 अप्रैल 2026 को मीजल्स-रूबेला (खसरा-रूबेला) बीमारी को लेकर व्यापक सर्वे अभियान चलाया गया। इस सर्वे में क्रक्चस््य टीम एवं फील्ड कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
सर्वे के दौरान टीम ने गांव के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और संभावित लक्षणों की गहन जांच की। जांच के क्रम में तीन बच्चों में मीजल्स-रूबेला के संदिग्ध लक्षण पाए गए, जिनके सैंपल लेकर आगे की जांच हेतु भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि सर्वे का उद्देश्य समय रहते बीमारी की पहचान कर रोकथाम सुनिश्चित करना है। टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बच्चों के टीकाकरण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील भी की। इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से ही संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
बीजापुर में जिला स्तरीय शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
बीजापुर जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ई-ऑफिस संचालन, लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण, मध्याह्न भोजन, एमडीएम योजना की स्थिति, सेवा पुस्तिका संधारण एवं पासबुक अद्यतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
संयुक्त संचालक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंच सके।बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं अधीक्षक उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
बस्तर में स्वास्थ्य अभियान ने पकड़ी रफ्तार
रायपुर,(आरएनएस)। बस्तर संभाग के घने जंगलों, ऊबड़-खाबड़ पहाडिय़ों और दूरस्थ बसाहटों में अब स्वास्थ्य सेवाओं की दस्तक साफ महसूस की जा रही है। जहां कभी इलाज के लिए लंबी दूरी और अनिश्चितता ही विकल्प थी, वहां अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें खुद लोगों के द्वार तक पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के दस दिन पूरे होते-होते यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में सफल हो रही है, बल्कि सुदूर अंचलों में रहने वाले लोगों के मन में भरोसे की नई किरण भी जगा रही है।
अभियान के तहत अब तक 6.39 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। बड़ी संख्या में मरीजों को मौके पर ही नि:शुल्क दवा और उपचार उपलब्ध कराया गया है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में तत्काल राहत मिली है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को प्राथमिकता के साथ चिन्हित कर त्वरित रेफरल की व्यवस्था की गई है। अब तक 8055 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में भेजकर विशेषज्ञ उपचार सुनिश्चित किया गया है।
जांच के दौरान मलेरिया के 1125, टीबी के 3245, कुष्ठ के 2803, मुख कैंसर के 1999, सिकल सेल के 1527 और मोतियाबिंद के 2496 मामलों की पहचान की गई है। समय पर पहचान और उपचार शुरू होने से इन बीमारियों की जटिलताओं को कम करने में मदद मिल रही है, साथ ही गंभीर स्थितियों को टालने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों तक एक समन्वित व्यवस्था बनाई गई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और स्वास्थ्य शिविरों के जरिए उन इलाकों तक भी सेवाएं पहुंच रही हैं, जहां पहले इलाज की सुविधा सीमित थी।
इसके साथ ही लोगों के डिजिटल स्वास्थ्य प्रोफाइल (आभा) तैयार किए जा रहे हैं, ताकि आगे भी इलाज की निरंतरता बनी रहे और जरूरत पडऩे पर तुरंत स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध हो सके। अब बस्तर के सुदूर गांवों में भी लोग इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाएं खुद उनके द्वार तक पहुंच रही हैं। यही बदलाव इस अभियान को खास बना रहा है।
स्किन ग्राफ्टिंग से मरीज के पलक का सफल पुनर्निर्माण,,,,,
रायपुर,प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए डॉक्टरों की टीम ने 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर प्रदान किया है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई आंख की निचली पलक का सफल ऑपरेशन कर मरीज को बड़ी राहत मिली है।
दिसंबर 2025 की दुर्घटना के बाद बढ़ी थी परेशानी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक दिसंबर 2025 को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। हादसे में उसकी आंख की निचली पलक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे वह अपनी आंख पूरी तरह बंद नहीं कर पा रहा था। प्रारंभिक उपचार के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद वह सिम्स के नेत्र रोग विभाग पहुंचा।
विशेषज्ञों ने किया सर्जरी का निर्णय नेत्र विशेषज्ञों द्वारा गहन जांच के बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन के दौरान पलक पर बने पुराने कठोर निशान (स्कार टिश्यू) को सावधानीपूर्वक हटाया गया।
इसके बाद पलक की संरचना को पुन: सामान्य करने के लिए उन्नत स्किन ग्राफ्टिंग तकनीक का उपयोग किया गया।जटिल सर्जरी के बाद तेजी से सुधारसर्जरी अत्यंत जटिल थी, क्योंकि ग्राफ्ट का आकार बड़ा था।
इसके बावजूद विशेषज्ञों ने सफलतापूर्वक स्किन ग्राफ्ट का प्रत्यारोपण कर पलक और गाल के हिस्से का पुनर्निर्माण किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की आंख की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और अब वह सामान्य रूप से देख पा रहा है।
पलक भी पूरी तरह से बंद हो रही है, जिससे चेहरे की विकृति दूर हो गई है।इन विशेषज्ञों की टीम ने निभाई अहम भूमिकाइस सफल सर्जरी में डॉ. सुचिता सिंह, डॉ. प्रभा सोनवानी, डॉ. कौमल देवांगन, डॉ. विनोद ताम्कनंद, डॉ. डेलीना नेल्सन, डॉ. संजय चौधरी एवं डॉ. अनिकेत सहित नर्सिंग स्टाफ सिस्टर संदीप कौर तथा नेत्र, सर्जरी एवं निश्चेतना विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।मरीज व परिजनों ने जताया आभार
अस्पताल प्रशासन के अनुसार सर्जरी पूरी तरह सफल रही है। मरीज की पलक सामान्य स्थिति में लौट आई है और आंख की कार्यक्षमता भी बहाल हो गई है। चेहरे की विकृति समाप्त होने से मरीज और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली तथा सिम्स के चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि सिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है। हमारे विशेषज्ञ चिकित्सक जटिल से जटिल मामलों में भी उत्कृष्ट परिणाम दे रहे हैं। यह उपलब्धि संस्थान की आधुनिक सुविधाओं और डॉक्टरों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि इस प्रकार की जटिल सर्जरी का सफल निष्पादन हमारी टीम की समन्वित कार्यप्रणाली और विशेषज्ञता को दर्शाता है। सिम्स में अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार यहीं मिल रहा है।
सरकारी संस्थान में विश्वस्तरीय उपचार का उदाहरणइस सफल सर्जरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सरकारी अस्पतालों में भी अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के बल पर जटिल से जटिल बीमारियों का विश्वस्तरीय उपचार संभव है।
सुशासन तिहार के अंतर्गत 1 मई से लगेगा समाधान शिविर
कवर्धा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 22 से 24 अप्रैल तक जिले के सभी तहसील एवं उप तहसील कार्यालयों में आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज पिपरिया तहसील कार्यालय पहुंचकर आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में सभी आवेदनों को लिया जाए तथा उनकी स्क्रूटनी कर समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने आवेदन देने आए हितग्राहियों से स्वयं आवेदन लिए और चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि आवेदनों के निराकरण के बाद शिविर आयोजित कर आवेदकों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 1 मई से जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे, इसलिए शिविर लगने से पहले सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए मुनादी कराने के निर्देश भी दिए, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति अपनी समस्या का आवेदन दे सके और उसका त्वरित समाधान प्राप्त कर सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने आवेदन देने आए हितग्राहियों से स्वयं आवेदन लिए और चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। सोनपुरी निवासी कुमबती ने खेत के सामने अन्य व्यक्तियों द्वारा निर्माण किए जाने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस प्रकार सुशील साहू ने फौती नामांतरण और खसरा ऑनलाइन कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।
आगामी 01 मई से 10 जून तक कबीरधाम जिले सुशासन तिहार के तहत समस्या निवारण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इसके पूर्व सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत 24 अप्रैल तक जिले के 8 तहसील व 1 उप तहसील कार्यालय में लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन लिए जा रहे है।
25 से 26 अप्रैल तक जनपद पंचायतवार प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी। 27 से 30 अप्रैल आवदेनों का निराकरण किया जाएगा। 01 मई से 10 जून तक जन समस्या का निवारण शिविरों का आयोजन होगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित किए जायेंगे। शिविर के दिन आवेदकों को आवेदन के निराकरण से अवगत कराया जाएगा। शिविर स्थल पर विभागों द्वारा शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
आबकारी विभाग द्वारा : स्व-गणना की प्रक्रिया जारी
कवर्धां, कबीरधाम जिले में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार गत दिवस जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर द्वारा जिला अधिकारियों को स्वगणना के माध्यम से स्वयं को जनगणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को स्वगणना के माध्यम से स्वयं को जनगणना में पंजीकृत करने की प्रक्रिया विस्तारपूर्वक समझाई गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण के प्रत्येक पहलू को ध्यानपूर्वक समझना आवश्यक है, ताकि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो और कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रहे।
स्व-गणना पूर्ण करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। 01 मई से 30 मई 2026 के बीच जब प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे, तब संबंधित परिवारों को यह आईडी साझा करनी होगी। इसके आधार पर प्रगणक दर्ज जानकारी की पुष्टि कर उसे अंतिम रूप देंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जनगणना विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।
इस बार जनगणना को अधिक सरल और सहभागी बनाने के उद्देश्य से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा भी प्रदान की गई है। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच इच्छुक नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।
अवैध शराब के परिवहन और विक्रय करने वाले पर की जा रही कार्यवाही
कवर्धां। ( cg news hindi ) कबीरधाम जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के परिवहन और विक्रय करने वाले के खिलाफ लगातार कार्रवाही की जा रही है। माह अप्रैल में आबकारी विभाग द्वारा कोचियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के 02 प्रकरण कायम कर कुल 19.08 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे ने बताया कि 22 अप्रैल को रामचन्द्र चन्द्रवंशी ग्राम झिरौनी स्थित अपने दुकान में अवैध रूप से मदिरा का विक्रय करते गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से एक थैला में 07 मेडऑफ बोतल, 1 नग बल्फ मास्टर का बोतल, 6 नग बोतल मेकडावल नं. 01, 13 नग मसाला पाव, 5 नग पाव मसाला और 6 नग पाव प्लेन कुल मात्रा 14.82 बल्क लीटर मदिरा बरामद होने पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर रिमांड की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही 21 अप्रैल को देशी मदिरा दुकान कुंडा के पास ग्राम सेन्हाभाटा मार्ग पर देशी मदिरा प्लेन का संग्रह कर अवैध एवं अधिक दर पर विक्रय करते हुए 01 शेरसिंह दिवाकर को देशी मदिरा प्लेन बेचते हुए कुल 14 नग पाव देशी प्लेन मदिरा के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख के तहत प्रकरण कायम कर कार्यवाही की गई।
जिला आबकारी अधिकारी ने जिले के समस्त आबकारी अधिकारी को सदल बल, प्रभार की दुकानों में एवं प्लेसमेंट एजेंसी को भी आवश्यक एवं कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया है। दुकानों में किसी प्रकार की अनियमितता ओवर रेटिंग, अवैध वसूली या अन्य अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए आबकारी आरक्षकों को ड्यूटी लगाई गई है। आबकारी अधिकारी/दुकान प्रभारी दुकान एवं फिल्ड में उपस्थित रहकर ऐसे कोचियों के द्वारा जो दुकान एवं दुकान के आसपास ही मदिरा इकठ्का कर बेचने वालों पर सतत रूप से निगरानी रखकर सख्ती से कार्यवाही किया जा रहा है।
जिला कबीरधाम में अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है, दुकानों में नियमित रूप से निरीक्षण एवं जांच किया जा रहा है, कोचियों एवं अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर ने किया शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण
जगदलपुर, कलेक्टर आकाश छिकारा ने शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों का क्रियान्वयन केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही नहीं, बल्कि भविष्य में बढऩे वाली आबादी और यातायात की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पल्ली नाका, धरमपुरा पीजी कॉलेज, महावीर कालोनी, एलआईसी चौक, वर्गीस कालोनी, आईबीसी कार्यालय, बालाजी मंदिर चौक, अनुपमा चौक के पास के नाली निर्माण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का मौका मुआयना भी किया।
उन्होंने जल भराव स्थल का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एलआईसी चौक से एमपीएम हॉस्पिटल मार्ग तक और हाता ग्राउंड से कोर्ट तिराहा तक के सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया।
नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, लोक निर्माण विभाग के राजीव बतरा, विद्युत विभाग के खेस, तहसीलदार राहुल गुप्ता सहित लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर, वन विभाग के अधिकारी, निविदाकार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
जगदलपुर, संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर, जगदलपुर के की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभा कक्ष, बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक प्रात: 11 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न अधिकारियों एवं संस्थाओं के प्रमुखों ने सहभागिता की।
बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान ई-ऑफिस,लंबित पेंशन प्रकरणों, मध्याह्न भोजन (रूष्ठरू), सेवा पुस्तिका संधारण, तथा पासबुक अद्यतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
अधिकारियों को इन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बी आर सी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं अधीक्षक उपस्थित रहे।
पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी अब बारहमासी सड़क संपर्क से जुड़ा
पहाड़ काट कर बनाई सड़क, ग्रामीणों की जिंदगी में बदलाव की दस्तक
कवर्धा, कभी कठिन पहाड़ी रास्तों और संसाधनों की कमी से जूझने वाला कबीरधाम जिले का सुदूर वनांचल क्षेत्र का ग्राम चाऊरडोंगरी आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत यहां पक्की सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है।
प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग द्वारा अमनिया बांगर रोड राहीडांड से चाऊरडोंगरी तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 1.74 करोड़ रूपये है। यह सड़क पहाड़ों की कटिंग कर तैयार की गई है, जिससे यह क्षेत्र दुर्गम और पहुँचविहीन नहीं रहा गया है और बारहमासी पक्की सड़क से जुड़ चुका है।
पहाड़ के ऊपर बसे इस गांव तक पहले पहुंचना बेहद कठिन था। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के सामान लाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। बीमार पडऩे पर समय पर उपचार मिल पाना भी मुश्किल था।
लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। सड़क बनने से अब गांव तक आवागमन आसान हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले चाऊरडोंगरी से कुई और पंडरिया तक जाने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं था। आवश्यक सामग्री लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सड़क बनने से उनकी परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव में स्वास्थ्य सेवाएं भी आसानी से पहुंच रही हैं। पहले जहां मरीजों को अन्य साधनों से ले जाना पड़ता था, वहीं अब वाहन सीधे गांव तक पहुंच रहे हैं। इससे समय पर इलाज मिलना संभव हो पाया है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे तेजी से विकास कार्यों और मिल रही मूलभूत सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
उनका कहना है कि पहले जहां उनका गांव सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित था, वहीं अब सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पक्की सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि अब शासकीय योजनाओं का लाभ भी सीधे गांव तक पहुंच रहा है।
पहले जहां छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं को समझते हुए ठोस कदम उठाए हैं।
आज उनके गांव में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।
पीएमजीएसवाई विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोडऩा प्राथमिकता है।
इसी उद्देश्य से चाऊरडोंगरी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आज चाऊरडोंगरी गांव विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
पक्की सड़क ने यहां के लोगों के जीवन में उम्मीद और सुविधाओं दोनों की राह खोल दी है।
F&Q
प्रोजेक्ट धड़कन क्या है १
प्रोजेक्ट धड़कन एक मिशन है सरकार का जिसके अंतर्गत बच्चों के हार्ट का इलाज किया जाता है ।
बलरामपुर में अवैध शराब तस्करी
अवैध शराब तस्करी का मामला है जिस पर कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर ने क्या निर्देश दिये है १
कलेक्टर ने विकास कार्य में तेजी लाने आवश्यक निर्देश दिये हैं ।
युवाओं को किस प्रकार से सहायता मिल रही है१
मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिल रहा सशक्त सहारा
जिला स्तरीय शिक्षा विभाग की बैठक कहा हुई है १
बीजापुर में जिला स्तरीय शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई है।
स्वास्थ्य अभियान कहॉ पर चलाया गया था १
बस्तर में स्वास्थ्य अभियान चलाया गया ।
निष्कर्ष :
आज की छत्तीसगढ़ की खास खबरें ( cg news hindi ) आप को कैसे लगी इसी तरह की टॉप सीजी क्राइम न्यूज पढ़ने के लिये हमें फॉलों करे । यह खबरें क्राईम न्यूज से जुड़ी हुई हैं जो विभिन्न स्थानीय एफआईआर के दर्ज होने के उपरांत मिली हैं। इस तरह के खबरों के लिये प्रकाशक और हमारी वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी यह फीड से मिली खबरें है । अत: आपसे अनुरोध है कि क्राईम न्यूज की पूरी सत्यता की जांच हमारी जिम्मेदारी नहीं है ।
Read Also – latest news cg
Read – cg crime news todayRead Also – latest news cg

Leave a Reply